छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विदाई को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों के बीच कांग्रेस ने कई अहम बदलाव किए हैं. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ यूनिट में चार उपाध्यक्षों और तीन महासचिवों को बदल दिया है. इसके साथ ही अतिरिक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है. राज्य में पिछले कई महीनों से भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के बीच टकराव चल रहा है. दोनों नेताओं की दिल्ली में पार्टी आलाकमान से भी मुलाकात हो चुकी है, जिसके बाद सीएम बघेल के बदले जाने के भी कयास लगाए जाने लगे थे. हालांकि, भूपेश बघेल ने…
Author: shivam kumar
लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के एक धड़े के दावेदार चिराग पासवान के बंगले पर अब काली नजर की दोहरी मार पड़ गई है. एक तरफ सरकार की ओर से चिराग पर उनके पिता का 12 जनपथ वाला दशकों पुराना सरकारी आवास खाली करने का सख्त दबाव डाला जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग की चाबुक भी चल गई है. सबसे पैना वार फिलहाल उनकी पार्टी के चुनाव चिह्न की जब्ती है यानी फिलहाल तो चिराग के उम्मीदवार बंगला चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. निर्वाचन आयोग ने एलजेपी का चुनाव चिह्न बंगला फ्रिज कर दिया है. एलजेपी…
तेज की कीमतों लगातार उछाल जारी है। पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी से ऊपर चढ़ रहे हैं। पिछले पांच दिनों से इनकी कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को भी डीजल की कीमत में प्रति लीटर 25 पैसे का इजाफा हुआ। तो वहीं पेट्रोल 20 पैसे महंगा हो गया। इसके बाद दिल्ली में जहां पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 102.14 तो डीजल के भाव 90.48 रुपये पहुंच गए। कच्चे तेज की कीमतों में आ रहा उबाल इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। क्रूड ऑयल के दाम इस समय 80 डॉलर के आसपास पहुंच गए…
अरुणाचल प्रदेश में शनिवार सुबह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. ये झटके 10 बजकर 15 मिनट पर महसूस हुए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है. हालांकि अभी तक भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है.
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। इस मौके पर दोनों महापुरुषों को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने याद किया। सोनिया गांधी शनिवार सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के मौके पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद सोनिया गांधी विजयघाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
आधुनिक युग में अगर आपके आधार कार्ड में कुछ गड़बड़ हैं तो जरूरी काम बीच में ही लटक जाते हैं। इससे बेहतर रहेगा कि आप आधार कार्ड की कमियों को समय रहते दुरुस्त कर लें। अब घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नए नियमों को अनुसार आधार कार्ड में अगर जन्मतिथि गलत है तो घर बैठे ठीक कर सकते हैं। UIDAI के अनुसार केवल डिक्लेयर्ड या अनवेरिफाइड डेट ऑफ बर्थ को ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। आपको डेट ऑफ बर्थ अपडेट करने के लिए जरूरी दस्तावेज की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करन होगा। इस बारे में UIDAI ने…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जयंती पर याद किया. इस अवसर पर उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी और विजय घाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके अलावा, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) ने भी शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. राष्ट्रपति कोविंद ने ट्विटर पर लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनकी स्मृति को नमन. वे देश के एक महान सपूत थे जिन्होंने पूर्ण निष्ठा, समर्पण तथा लगन के साथ राष्ट्र…
केंद्र में मोदी सरकार को आए साल साल हो चुके हैं. उनके सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक नमामि गंगे को लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं. कहा जाता है कि जमीन पर बदलाव अभी भी देखने को नहीं मिलता है. अब उसी शिकायत को दूर करने के लिए और असल परिवर्तन के लिए केंद्र ‘चाचा चौधरी’ से मदद लेने जा रही है. गंगा सफाई के लिए चाचा चौधरी की मदद दरअसल केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि अब वह बच्चों के बीच में नमामि गंगे प्रोजेक्ट को लोकप्रिय बनाएगी. बच्चों के जरिए समाज में गंगा सफाई को…
अमरिंदर के खेमे के सूत्रों का कहना है कि उनकी पार्टी में नवोजत सिंह सिद्धू (पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष) का विरोध करने वाले नेता होंगे. नई पार्टी का संविधान तैयार किया जा रहा है. पंजाब विकास पार्टी (पीवीपी) के नाम पर आम सहमति, लेकिन फिलहाल यह अंतिम नहीं है. सूत्रों ने कहा कि अमरिंदर ने पहले गांधी जयंती पर अपने समर्थकों की एक बैठक आयोजित करने का फैसला किया था, लेकिन अब यह टाल दिया गया है. चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने और कांग्रेस द्वारा अपमानित किए जाने की बात कहने के दो हफ्ते बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी राजनीतिक पार्टी…
देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मना रहा है। महात्मा गांधी की जयंती मौके पर शनिवार को राजघाट स्थित गांधी समाधि पर सर्व-धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, गांधी जयंती…
सार्वजनिक एयरलाइन एयरइंडिया की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकार जल्द ऐलान करेगी कि किस कंपनी ने सबसे ऊंची बोली लगाई है। इससे पहले समाचार एजेंसी रायटर की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एयर इंडिया को खरीदने के लिए सबसे बड़ी बोली टाटा संस कंपनी ने लगाई है। हालांकि सरकार ने इसका खंडन किया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार पहले ही यह साफ कर चुकी थी कि एयर इंडिया को कोड़ियों के दाम पर नहीं बेचा जाएगा। आपको बता दें कि टाटा संस (Tata Sons) और स्पाइसजेट (Spicejet) के बीच एयर इंडिया को खरीदने के लिए…
