Author: shivam kumar

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत मोबाइल और इंटरनेट के तेजी से विस्तार के साथ दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल बाजारों में से एक बनने की ओर अग्रसर है। इसके साथ ही देश 2,100 से ज्यादा वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों के काम करने के साथ सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। इसके साथ ही इन्होने कहा कि इन कंपनियों को अपनाने की दर भी भारत में सबसे ज्यादा है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2021 को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि जेएएम जन धन, आधार…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध गतिविधियों में लिप्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित कर उनकी सूची उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा ‘हाल के दिनों में कुछ पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों के अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की शिकायतें मिली हैं। यह कतई स्वीकार्य नहीं है। पुलिस विभाग में ऐसे लोगों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।’ ‘अति गंभीर अपराधों में लिप्त पुलिसवालों की बर्खास्तगी की जाए’ योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा ‘प्रमाण के…

Read More

पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress Crisis) में मचे घमासान के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) राजधानी दिल्ली में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। गुरुवार को अमरिंदर सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल (NSA Ajit Doval) से मुलाकात की। इस मुलाकात को कई मायनों में इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात के तुंरत बाद एनएसए डोभाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए रवाना हो गए। बुधवार शाम को अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) से मुलाकात की थी और दोनों…

Read More

आर्थिक राजधानी मुंबई के केइएम अस्पताल के 23 एमबीबीएस के छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इन सभी छात्रों ने कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज ले रखी थी. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक 23 छात्रों में से कुछ में कोरोना के कमजोर लक्षण मिले हैं, जबकि कुछ में गंभीर लक्षण सामने आए हैं. इनमें से दो छात्र को इलाज के लिए सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य छात्रों को क्वारंटीन किया गया है. मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि संक्रमण के ये मामले कॉलेज के भीतर हुए किसी सांस्कृतिक या…

Read More

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपने पंजाब दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को यहां कहा कि पंजाब में आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्ता में आने पर सूबे के प्रत्येक व्यक्ति को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में छह तरह की गारंटी का भरोसा दिया। लुधियाना में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है और कांग्रेस के सभी लोग पद के लिए सूबे को बर्बाद करने पर तुले हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि हमने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को बदलने के लिए एक राष्ट्रीय दृष्टिकोण और राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति पर काम किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देश के स्वास्थ्य क्षेत्र की कमियों को दूर कर इस क्षेत्र में अपनी ताकत और आत्मनिर्भरता बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि देश के हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज या एक संस्थान हो जो स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा प्रदान करता हो। उन्होंने कहा, “100 साल की सबसे…

Read More

नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के पीपीसीसी प्रमुख (PCC Cheif) के पद से इस्तीफा देने से पंजाब कांग्रेस में एक नया संकट पैदा होने के एक दिन बाद पार्टी नेतृत्व ने उन्हें शांत करने की कोशिशें शुरू की, लेकिन सिद्धू पीछे हटने के मूड में नहीं हैं. कांग्रेस ने अपने केंद्रीय पर्यवेक्षक हरीश चौधरी को पार्टी नेताओं से बात करने और संकट को सुलझाने के लिए बुधवार को चंडीगढ़ भेजा, लेकिन सिद्धू चंडीगढ़ नहीं आए. वह पटियाला के अपने आवास में ही रहे. उन्होंने अपने करीबियों की सलाह नहीं मानी और इस्तीफा वापस नहीं लिया. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री चरणजीत…

Read More

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने अगले 10 सालों में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर के महत्वाकांक्षी लक्ष्य का प्रस्ताव रखा. उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व वाली अमेरिकी प्रशासन के साथ कई दौर की बातचीत के बावजूद दोनों पक्षों के बीच किसी नतीजे पर न पहुंचने पर निराशा व्यक्त की. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका को अपनी इकोनॉमिक पार्टनरशिप को बढ़ाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के साथ आर्थिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए तैयार है। पीयूष गोयल ने अगले 10 सालों में द्विपक्षीय…

Read More

चक्रवात गुलाब तूफान की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है. 30 सितंबर को अरब सागर में प्रवेश करने तथा मजबूत होकर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना जाहिर की गयी है. तूफान अब पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहा है. गुलाब चक्रवात के इस बाकी हिस्से के चलते गुजरात के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जाहिर की गयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी है. बुधवार को निम्न दबाव का क्षेत्र -चक्रवात गुलाब का बाकी हिस्सा– दक्षिण गुजरात क्षेत्र एवं आसपास की खंभात की खाड़ी के ऊपर बना.…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को ‘आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन’ लॉन्च किया था. इसके जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाया जाएगा. इस मिशन के तहत भारतीयों की यूनिक हेल्थ आईडी बनाई जाएगी. भारत के इस मिशन की तारीफ अमेरिकी अरबपति बिल गेट्स (Bill Gates) ने भी की है. उन्होंने पीएम मोदी को बधाई दी, जिस पर पीएम मोदी ने भी उनका आभार जताया है. बिल गेट्स ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की तारीफ करते हुए पीएम मोदी को बधाई दी थी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के लॉन्च होने पर पीएम मोदी…

Read More

अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के काबिज होने के बाद हौसलाबुलंद पाकिस्तान अब नई साजिश रचने में जुटा है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और सेना कश्मीर प्लान में लगी हुई हैं. सूत्रों के मुताबिक पिछले 10 दिन में भारतीय सुरक्षा एजेंसी ने कई ऐसे इंटरसेप्ट पकड़े हैं जिससे ये पता लगा है कि पाकिस्तान के आतंकियों का प्लान कश्मीर में बड़े आतंकी हमले करने का है. जम्मू कश्मीर के उरी में पकड़े गए आतंकी ऐसे ही हमलों की साजिश में लगे थे. सूत्रों के मुताबिक ड्रोन और ओवर ग्राउंड वर्कर के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की योजना भारी संख्या में…

Read More