Author: shivam kumar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘स्वच्छ भारत मिशन-शहरी’ के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन या कुछ लोगों का काम नहीं है बल्कि यह पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला अभियान है। स्वच्छता हमारी जीवन शैली और जीवन मंत्र बनना चाहिए। जिस प्रकार हम नियमित अपने दांतों को साफ करते हैं उसी तरह से हम स्वच्छता को भी जीवन का हिस्सा बनाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ऐतिहासिक पहल के तहत यहां डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 और इसके साथ ही कायाकल्प एवं शहरी सुधार के लिए अटल मिशन (अमृत)…

Read More

शोपियां जिले के रखमा इलाके में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। मारे गए आतंकी रेडवानी, कुलगाम निवासी मुजीब लोन ने नौ सितंबर को ही आतंकी संगठन का दामन थामा था और ठीक 21 दिन बाद मार गिराया गया। वह किस आतंकी संगठन से संबंधित है, अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। क्षेत्र में दो और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार तड़के जिला पुलिस के रखमा…

Read More

स्थायी अध्यक्ष को लेकर गहमागहमी और सभी राज्यों से सिमटती कांग्रेस पर ‘सामना’ का लेख चर्चा में है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि आलाकमान को लेकर बना संशय ही कांग्रेस के पतन का कारण है, इसका असर पंजाब में देखने को मिल ही चुका है। इसलिए पार्टी को एक स्थायी अध्यक्ष की जरूरत है।सामना में शिवसेना ने यह भी लिखा कि भले ही राहुल गांधी कांग्रेस के अंदर चल रही समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हों, लेकिन कांग्रेस के कई बुजुर्ग नेताओं ने बीजेपी से हाथ मिला लिया है और पार्टी को इस स्थिति…

Read More

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में थोड़ी तेजी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कुल 26 हजार, 727 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 15 हजार 914 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं। इस राज्य में इस दौरान 122 मरीजों की मौत हुई है। जबकि देश में 277 लोगों की मौत हो गई। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 28 हजार 246 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण दर 1.76 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 32 दिनों से रोजाना संक्रमण दर तीन प्रतिशत से नीचे दर्ज…

Read More

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित तमाम लोगों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को उनके 76वें जन्मदिन की बधाई दी है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, “भारत के माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को उनके जन्मदिन पर मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। वह अपनी सादगी, उच्च नैतिकता और उल्लेखनीय दृष्टि के लिए जाने जाते हैं। राष्ट्र की सेवा में आपके अच्छे स्वास्थ्य और सुदीर्घ यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने अपने विनम्र व्यक्तित्व के कारण पूरे देश को अपना दीवाना बना लिया है।…

Read More

दिल्ली सरकार ने धार्मिक स्थलों को भक्तों के लिए फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन इस दौरान कोविड दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करना होगा। इससे पहले गुरुवार डीडीएमए ने आदेश जारी कर सार्वजनिक जगहों पर छठ पर्व मनाने पर रोक लगाई थी। डीडीएमए ने इससे संबंधित औपचारिक आदेश जारी किया है। आपको बता दें, आदेश में सार्वजनिक स्थानों, ग्राउंड, मंदिर और घाटों पर छठ पूजा आयोजित करने पर पाबंदी लगाई गई है। लोगों से घरों में ही पूजा करने की अपील की गई है। इसके साथ ही त्यौहारी सीज़न में मेले, फ़ूड स्टाल,…

Read More

भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेकराम चौधरी ने कहा कि देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा, ‘मेरी पहली प्राथमिकता वायु सेना का सही इस्तेमाल करते हुए देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगी.’ उन्होंने कहा, सही ढ़ंग से ट्रेनिंग, उपलब्ध उपकरणों और मैनपावर का समुचित उपयोग करके हम भविष्य में किसी भी युद्ध के लिए अच्छे से तैयार हो सकते हैं. एयर चीफ मार्शल विवेकराम चौधरी ने कहा, आत्मनिर्भरता की तरफ बड़े कदम उठाए जाएंगें जिससे हमें हर तरह से आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिले. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा, भारत की…

Read More

विदेशी कोषों द्वारा लगातार बिकवाली और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसे प्रमुख शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500.67 अंक या 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,625.69 पर था। इसी तरह निफ्टी 150.40 अंक या 0.85 फीसदी टूटकर 17,467.75 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट मारुति में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचडीएफसी भी गिरने वाले शेयरों…

Read More

नई दिल्ली: इस साल नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा। जबकि 15 अक्टूबर को विजयदशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा अर्चना की जाती है। हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप का पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस साल नवरात्रि आठ दिन के हैं। दरअसल इस बार चतुर्थी और पंचमी तिथि एक साथ पड़ रही है। ऐसे में 7 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र 14 अक्टूबर तक रहेंगे। नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दिनों में…

Read More

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के निवास के बाहर पर प्रदर्शन करने की आलोचना करने वालों में अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि कपिल सिब्बल के घर के बाहर लोगों को नारे लगाते हुए देखकर उन्हें पीड़ा हुई। उन्होंने कहा है कि उन्होंने ख़ुद को असहाय महसूस किया। पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘जब हम पार्टी मंचों के भीतर सार्थक बातचीत शुरू नहीं कर सकते तो मैं असहाय महसूस करता हूँ। जब मैं अपने एक सहयोगी और सांसद के आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नारे लगाते हुए तसवीरें देखता…

Read More

उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक नव विकसित विमान भेदी मिसाइल का परीक्षण किया है। हाल में किया गया यह उसका चौथा मिसाइल परीक्षण है। उत्तर कोरिया ने करीब छह महीने बाद सितंबर में एक बार फिर मिसाइल परीक्षण शुरू किया था, हालांकि वह दक्षिण कोरिया के साथ कुछ शर्तों पर बातचीत को तैयार है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है ताकि वह अमेरिका को आर्थिक प्रतिबंधो में ढील और अन्य रियायतें देने के लिए राजी कर पाए। उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज…

Read More