Author: shivam kumar

अगर गोवा में कोलकाता की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चुनाव लड़ सकती है, तो फिर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में स्थित शिवसेना क्यों नहीं लड़ सकती। यह बात बुधवार को यहां शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कही। राउत ने यह भी कहा कि शिवसेना राज्य विधानसभा की 40 में से 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राउत ने गोवा के डाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, शिवसेना 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हम गठबंधन नहीं चाहते हैं। हमारा संगठन काफी मजबूत है। अगर कोलकाता से तृणमूल कांग्रेस गोवा में चुनाव लड़ सकती है, तो महाराष्ट्र तो साथ में ही…

Read More

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. विधायक सोवन के इस्तीफे से रिक्त हुई भवानीपुर विधानसभा सीट पर आज मतदान होगा. मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. मतदानकर्मी पोलिंग बूथ पर पहुंच चुके हैं. इस हाईप्रोफाइल सीट पर सुरक्षा के लिहाज से भी तगड़े प्रबंध किए गए हैं. हर बूथ पर केंद्रीय बलों के जवान तैनात किए गए हैं. भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 97 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 97 मतदान केंद्रों पर 287 मतदेय स्थल बनाए गए हैं. हर मतदेय स्थल पर केंद्रीय बल के जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे.…

Read More

मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम (traffic control room) में एक अज्ञात व्यक्ति फोन कर दावा किया कि शहर के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 19 लोगों की जान खतरे में है। एक अधिकारी ने बताया कि फोन आने के बाद पुलिस का बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad), श्वान दस्ता (Dog Squad) और त्वरित प्रतिक्रिया बल (quick reaction force) हवाई अड्डे पहुंचा और परिसर की तलाशी ली। उन्होंने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को भी सतर्क किया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले का अभी पता नहीं चल पाया है। उसने दावा किया…

Read More

बॉलीवुड के सबसे फेमस लवबर्ड कपल रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की, जो अक्सर फैंस के बीच अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे के कंधे पर सर टिकाये पानी के किनारे बैठ कर सनसेट का लुत्फ उठा रहे हैं। खास बात यह है कि इस तस्वीर को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के जन्मदिन पर शेयर किया था और इसके कैप्शन में उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था -;जन्मदिन की बधाई माई लाइफ!’ रणबीर -आलिया…

Read More

दिल्ली हाईकोर्ट के गेट संख्या तीन पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने बुधवार सुबह इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुरक्षाकर्मी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नई दिल्ली जिले के डीसीपी दीपक यादव के अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट के गेट संख्या तीन के पास सुबह 10:15 बजे गोली चलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक जवान को घायल अवस्था में पाया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में पुलिस को…

Read More

पीएमओ के अनुसार इन मेडिकल कॉलेजों को “जिला अथवा रेफरल अस्पतालों से जुड़े नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना” के लिए केंद्र प्रायोजित योजना के तहत स्वीकृत किया गया है। चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना में पिछड़े एवं आकांक्षी जिलों को प्राथमिकता दी जाती है। योजना के तीन चरणों के तहत, देश भर में 157 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई है।

Read More

वित्त मंत्रालय के अधिकारियों और रेटिंग एजेंसी मूडीज के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं पर चर्चा की। बैठक के दौरान भारतीय अधिकारियों ने मूडीज़ के समक्ष भारत का सावरेन साख परिदृश्य बेहतर करने की वकालत की। सूत्रों के अनुसार बैठक में मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रमणियम और आर्थिक मामलों के विभाग के अधिकारी तथा मूडीज के विश्लेषक शामिल हुए। यह बैठक मूडीज की सालाना सरकारी रेटिंग की कार्यवाही की तैयारी के हिस्से के रूप में हुई। मूडीज इनवेस्टर सर्विस ने पिछले साल भारत की सरकारी साख ‘बीएए2’ से कम कर ‘बीएए3’ कर दी थी। उसने कहा था…

Read More

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता लुइज़िन्हो फलेरियो ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के अपने इरादे की घोषणा करते हुए सोमवार को विधान सभा के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया. इसके बाद कई अन्य अनुभवी राजनेताओं और नागरिक समाज के प्रमुख सदस्यों को बुधवार को टीएमसी के सदस्य के रूप में शामिल किया जा रहा है. लवू मामलेदार, पूर्व आईपीएस अधिकारी और पूर्व एमजीपी सदस्य; एन शिवदास, गोवा के सांस्कृतिक प्रतीक और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता; के साथ राजेंद्र शिवाजी काकोडकर, एक पर्यावरणविद् और एक अनुभवी राजनीतिज्ञ, जैसे व्यक्तित्व जिन्होंने पहले…

Read More

भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने मंगलवार को कहा कि डिजिटल धोखाधड़ी रोकने में वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। कोविड महामारी के दौरान डिजिटल धोखाधड़ी बढ़ी हैं। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया आईएएमएआई) द्वारा आयोजित वैश्विक फिनटेक फेस्ट 2021 में शंकर ने कहा कि डिजिटल व्यवस्था की पहुंच काफी हद तक शहरी और महानगरों में सीमित हैं। इसे पूरे देश में आगे बढ़ाये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ”आबादी के एक बड़े हिस्से तक अभी भी बैंक सुविधाओं और स्मार्टफोन की पहुंच नहीं हैं। हमें इन तक पहुंच बढ़ाने के लिए…

Read More

महंत बलबीर गिरि 35 साल की उम्र में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सबसे कम उम्र के प्रमुख बनने जा रहे हैं।श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के पदाधिकारियों ने उनके शिष्य बलबीर गिरि को बाघमबाड़ी मठ के अगले प्रमुख के रूप में अभिषेक करने का निर्णय लिया है। 20 सितंबर को महंत नरेंद्र गिरि के निधन के बाद यह पद खाली हुआ था।हालांकि बलबीर गिरि को मठ से जुड़े सभी बड़े फैसलों के लिए पांच सदस्यीय प्रशासनिक निकाय से मंजूरी लेनी होगी। 5 अक्टूबर को राज्याभिषेक समारोह में उनका औपचारिक रूप से अभिषेक किया जाएगा।35 साल के बलबीर गिरि पिछले 15 सालों…

Read More

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शिवसेना विधायक सुहास कांडे के पास धमकी भरा फोन आया है। यह फोन किसी और का नहीं अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भतीजे का था। इसके बाद विधायक की ओर से नासिक पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। नासिक जिले के नंदगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुहास कांडे की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के तहत उनके मोबाइल नंबर पर सोमवार रात को एक फोन आया था। फोन करने वाला व्यक्ति ने खुद का नाम अक्षय निकाल्जे बताया। इसके साथ ही उसने बताया कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का भतीजा है।…

Read More