Author: shivam kumar

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी दर्ज की जा रही है। मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कुल 18 हजार, 795 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 11 हजार 699 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं। इस राज्य में इस दौरान 58 मरीजों की मौत हुई है। जबकि पूरे देश में कोरोना से 179 लोगों की मौत हुई। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 26 हजार 30 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत हो गया है। पिछले 29 दिनों से रोजाना संक्रमण दर तीन प्रतिशत से नीचे…

Read More

देवघर : जिले के सारठ पालाजोरी मार्ग पर गोपीबांध के पावर हाउस के समीप पेट्रोल पंप कर्मी से 7 लाख 76 हजार रुपये की लूट हुई है. कर्मी पैसे लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे. इसी दौरान बाइकसवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने कर्मी के आंख में मिर्ची पाउडर डालकर घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि भारत पेट्रोलियम पम्प दो कर्मचारी 7.76 लाख रुपये लेकर सारठ एसबीआइ बैंक जा रहे थे. तभी रास्ते में एक बाइक सवार ने पंप के कर्मचारियों को रोका. जब कर्मी नहीं रुके तो उनके आंख में…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रत्येक नागरिक को एक यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी प्रदान की जाएगी, जिसमें उनके स्वास्थ्य से जुड़ी सारी जानकारी होगी। गरीब और मध्यम वर्ग के ऐसे मरीजों का इसका सबसे बड़ा फायदा होगा जो उपचार के लिए गांवों से शहरों और दूसरे राज्यों में जाते हैं। वह अब बिना डॉक्टरों के पर्चे लिए देश के किसी भी कोने में इलाज के लिए जाएंगे तो डॉक्टर सिर्फ उनकी आईडी से यह जान सकेंगे कि उन्हें पहले कौन सी बीमारी रही है…

Read More

भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union Bhanu) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह (Bhanu Pratap Singh) ने कहा कि भारत बंद (Bharat Bandh) से अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। क्या भारत बंद करके ये (Rakesh Tikait- राकेश टिकैत) अपनी आतंकवादी गतिविधियों को और बढ़ाना चाहते हैं? आतंकी संगठन (Terrorist organization) तालिबान (Taliban) ने अफ़ग़ानिस्तान (Afghanistan) में कब्ज़ा किया, उस तरह की गतिविधियों को ये बढ़ाना चाहते हैं। मैं सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक, ज़िला, मंडल, प्रदेश सबको आह्वान करता हूं कि भारत बंद का कोई सहयोग ना करे और इसका विरोध करे। ऐसे संगठन जो आतंकी गतिविधियों में शामिल है उनको सरकार दबाने की…

Read More

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) 28 सितंबर को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को राष्ट्र के नाम समर्पित करते हुए इनकी आधारशिला रखेंगे. मंत्री 28 सितंबर यानी कल जेड मोड़ और जोजिला सुरंग की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे. एस्केप टनल की लंबाई (खुदाई पूरी) 6.5 किमी है और जेड-मोड़ मेन टनल की लंबाई 6.5 किमी है. जेड-मोड़ टनल सोनमर्ग पर्यटन शहर को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. केंद्र सरकार कश्मीर में बेहतर कनेक्‍टीविटी और टूरिज्‍म को बढ़ावा देने के लिए कई सड़क प्रोजेक्‍ट शुरू करने जा रही है. सड़क परिवहन मंत्री…

Read More

चक्रवाती तूफान गुलाब (Cyclonic Storm Gulab) रविवार की रात ओडिशा (Odisha) और आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के तटों से टकराया था. तूफान की चपेट में आंध्र के श्रीकाकुलम जिले के रहने वाले दो मछुआरों की मौत हो गई, जबकि एक अब तक लापता बताया जा रहा है. वहीं, ओडिशा में करीब 39,000 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम पुलिस के सब इंस्पेक्टर गोविंदराव ने बताया कि बीते दिन शाम पांच मछुआरे समुद्र से लौट रहे थे. इस दौरान मंडासा तट पर उनकी नाव से तेज लहरों के टकराने से समुद्र में गिर गए. पुलिस और…

Read More

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 23.18 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 47.4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 6.08 अरब से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं। सोमवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की संख्या बढ़कर 231,808,663, 4,747,726 और 6,088,716,731 हो गई है।सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामले 42,931,259 और 688,032 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश…

Read More

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुलाए गए भारत बंद को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने समर्थन दिया है। राहुल गांधी ने किसानों के भारत बंद का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, ”किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है, इसलिए आज भारत बंद है।” तीन कृषि का कानूनों के विरोध में पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 40 किसान संगठन आज भारत बंद कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि हम सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना चाहते हैं। तीनों कृषि कानून रद्द किए जाएं।

Read More

बीजिंग. भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख (India-China Standoff in Ladakh) में तनाव अब भी पूरी तरह से खत्म हुआ नहीं दिख रहा है. भारत के साथ दर्जन भर से ज्यादा बैठकों के बाद भी चीन की चाल नहीं बदली है. चीन एक बार फिर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से सटे इलाकों में अशांति बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है. ताजा निगरानी और खुफिया रिपोर्ट से पता चला है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) पूर्वी लद्दाख के सामने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के साथ कम से कम 8 और आगे के स्थानों में अपने सैनिकों के लिए नए मॉड्यूलर…

Read More

तालिबान के सत्ता से जाने के बाद अफ़ग़ानिस्तान में हेयर सैलून काफ़ी पॉपुलर हो गए थे तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रांत में नाइयों के दाढ़ी को शेव करने या उसे छोटा करने पर पाबंदी लगा दी है. उनका कहना है कि यह इस्लामी क़ानून की उनकी व्याख्या का उल्लंघन करता है. तालिबान धार्मिक पुलिस का कहना है कि इस नियम का जो भी उल्लंघन करेगा उसे सज़ा दी जाएगी. राजधानी काबुल के कुछ नाइयों ने कहा है कि उन्हें भी इसी तरह के आदेश मिले हैं. इन निर्देशों से यह समझा जा रहा है कि तालिबान का पुराना कट्टर शासन…

Read More

जामिया नगर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंदिर तोड़ने को लेकर दायर की याचिका कोर्ट ने कहा कि मंदिर को निजी हित के लिए रातोंरात तोड़ा गया मंदिर की जमीन पर बिल्डर अवैध कब्जा करना चाहते हैं दिल्ली : दिल्ली के जामिया नगर के मुस्लिम निवासियों ने कथित बिल्डर माफिया के खिलाफ नूर नगर इलाके में एक हिंदू मंदिर को गिराने और सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश के खिलाफ याचिका दायर की है । दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि बिल्डर अवैध तरीके से मंदिर को गिराने की कोशिश कर रहे हैं और मंदिर की…

Read More