आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर है। त्योहार से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है। शेयर बाजार ने आज अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सेंसेक्स पहली बार 60,000 के पार पहुंच गया है जबकि निफ्टी भी 18000 के करीब है। BSE का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) पहली बार 60 हजार के आकंड़ें को पार कर गया है। सेंसेक्स 375.05 अंक यानी की 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 60,260.41 पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 100.55 अंक यानी की 0.56 फीसदी बढ़त के साथ 17,923.50 पर खुला है। बढ़त के साथ ट्रेड कर…
Author: shivam kumar
राजस्थान टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (REET) को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को एक अच्च स्तरीय बैठक की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कड़े शब्दों में हिदायत दी है कि परीक्षा को लेकर इंतजामों में किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होने कहा, पेपर लीक और नकल हुई, तो इसमें संलिप्त सरकारी कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया जाएगा. साथ ही स्कूल के संचालक की भूमिका सामने आने पर स्कूल की मान्यता स्थाई तौर पर रद्द कर दी जाएगी. अभ्यर्थियों को फ्री यात्रा की सुविधा इसके साथ ही गहलोत ने सभी अभ्यर्थियों को रीट परीक्षा में शामिल होने के लिए…
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी उनकी टीम ने 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए व्यूह रचना शुरू कर दी है। गुरुवार को चुनाव प्रभारी सात सह प्रभारियों की टीम ने सरकार संगठन के पदाधिकारियों के साथ मंथन कर रणनीति के तहत कई कार्यक्रम तय किये। इसी क्रम में तय किया गया सभी नवनियुक्त सह प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जायेंगे वहां बूथ लेवल से लेकर हर छोटी बड़ी बैठकें करके भाजपा की जीत के लिए रास्ता बनायेंगे। भाजपा 350 सीटें पाने के लिए चारो तरफ निगरानी करेगी। पार्टी ने सभी छह सगठनात्मक क्षेत्रों में कड़ी निगरानी…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में आज 31,382 ताजा कोविड मामले दर्ज किए गए। केरल ने 19,682 ताजा मामलों और 152 मौत हुई हैं, जिससे केसलोड 45,79,310 और मरने वालों की संख्या 24,191 तक पहुंच गई। बुधवार से संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 20,510 थी। वर्तमान में विभिन्न जिलों में 4,75,103 लोग निगरानी में हैं, जिनमें से 4,52,282 घर या संस्थागत क्वारंटीन में हैं और 22,821 अस्पतालों में हैं। 3,320 नए मामलों के साथ, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,34,557 हो गई है। राज्य ने 61 ताजा वायरस से…
लोकसभा सांसद व एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन औवैसी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली स्थित उनके बंगले पर हुई तोड़-फोड़ मे बाद उनकी सुरक्षा को खतरा है। ऐसे में उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। साथ ही घर पर हुई तोड़-फोड़ की जांच संसद की विशेषाधिकार कमेटी को दी जाए। बता दें, मंगलवार को हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने ओवैसी के 24-अशोक रोड, नई दिल्ली स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया था और इसके बाद तोड़फोड़ की गई। प्रदर्शनकारियों ने ओवैसी के घर के बाहर लगी नेम प्लेट, लैंप और खिड़की का…
रांची में 1 जून से 21 सितंबर तक 1138 MM बारिश, जो समान्य से 120 MM अधिकरांची: मंगलवार से रुक रुक कर लगातार तेज बारिश हो रही है। पूरी रांची पानी से तर बतर हो गई है। इसका असर अब शहर के गली-मोल्ले से निकल कर जलाशयों में भी दिखने लगा है। पिछले कुछ बरसात से लगातार खाली रह जा रहा हटिया डैम इस बार खतरे के निशान के ऊपर पहुंचने के कगार पर है। अगले एक से दो दिन में हटिया डैम के फटाक खोलने पड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति लगभग 15 साल बाद बन रही है। राजधानी रांची…
New Delhi : महंत नरेंद्र गिरि को बाघंमरी मठ में भू-समाधि दे दी गई है। इसके साथ ही महंत ब्रह्म में लीन हो गए हैं। अंतिम प्रक्रिया नरेंद्र गिरि के सुसाइड नोट में घोषित उत्तराधिकारी बलवीर ने संपन्न कराई। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर का स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में 5 डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीएम को बंद लिफाफे में भेजी जाएगी। शुरुआती रिपोर्ट में फांसी लगाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद महंत के पार्थिव देह को प्रयागराज शहर में घुमाते हुए संगम पर गंगा में स्नान कराया गया। फिर देह को लेटे हुनमान…
दुबई : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2021) फेज-2 में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स के बीच होने वाले आज के मैच पर संशय है। सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। फेज-1 की समाप्ति के समय दिल्ली की टीम 8 मैचों से 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर थी। वहीं, हैदराबाद की टीम 7 मैचों से 2 अंक लेकर आखिरी स्थान पर थी। फेज-2 के पहले मैच में चेन्नई ने मुंबई को हराकर दिल्ली से पहला स्थान छीन लिया। अब दिल्ली के पास फिर से नंबर-1 पर जाने का मौका है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद…
Mumbai : गहना वशिष्ठ हमेशा ही अपने बोल्ड अंदाज और बेबाकी की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अश्लील फिल्मों के आरोप में फंसी गहना वशिष्ठ की मुश्किलें लगातार बढ़ रही थीं। इस केस में गिरफ्तारी के डर से गहना वशिष्ठ ने अग्रिम जमानत याचिका के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जहां सत्र न्यायालय और बॉम्बे हाईकोर्ट से उन्हें सिर्फ निराशा हाथ लगी। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट का हक में फैसला आने के बाद गहना ने राहत की सांस ली। सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक पोर्न फिल्म मामले में फंसी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को सुप्रीम…
पंजाब (Punjab) के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) और अपने साथ नियुक्त किए गए दो डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी (Om Prakash Soni) और सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) के साथ चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक स्पेशल चार्टर्ड प्लेन में दिल्ली (Delhi) के लिए रवाना हो गए हैं. दिल्ली जाकर चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत (Harish Rawat) और अन्य कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ कैबिनेट मंत्रियों के नामों पर मंथन करेंगे और उसके बाद शिमला में मौजूद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और सोनिया…
असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने मंगलवार को कहा है कि असम सरकार (Assam Government) ने सरकार गठन के बाद उल्फा प्रमुख परेश बरुआ से कुछ संवाद बनाए रखा है। मैंने केंद्रीय गृहमंत्री (Union Home Minister) से पूछा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर मैं उनसे (बरुआ- Barua) सीधे बात कर सकता हूं? उन्होंने कहा कि आप कर सकते हैं लेकिन यह एक स्ट्रक्चर्ड संवाद होना चाहिए। इसलिए अभी तक मैंने केवल उनसे (बरुआ) फोन पर या अन्य माध्यम से बात करने की अनुमति ली है ताकि हम शांति प्रक्रिया (Peace Process) को आगे…
