केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के महत्त्वाकांक्षी ‘देशभक्ति पाठ्यक्रम’ की मंगलवार को शुरूआत करते हुए कहा कि दिल्ली का हर बच्चा सच्चे अर्थों में देशभक्त होगा। बच्चों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए पाठ्यक्रम के जरिए हर साल स्वतंत्रता सेनानी से लेकर सामाजिक आंदोलनों से जुड़े लोगों के बारे में पढ़ाया जाएगा। क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल लोग केवल तिरंगा फहराने या राष्ट्रगान गाते वक्त ही देशभक्ति महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, ‘पिछले 74…
Author: shivam kumar
मुंबई। ‘टोक्यो ओलंपिक 2020’ में बेहतरीन ‘भाला फेंक’ (Javelin throw) भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) इन दिनों काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। देश का नाम रोशन कर नीरज चोपड़ा को ना सिर्फ सम्मान मिल रहा है, बल्कि उनसे शादी करने के लिए एक से बढ़कर एक लड़कियों का रिश्ता आना भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस 6’ (Dance+ 6) का हिस्सा बने नीरज ने अपनी पसंद की लड़की का खुलासा कर दिया है। साथ ही नंबर वायरल करते भी नजर आए हैं। हाल ही में नीरज चोपड़ा, डांस…
Coronavirus: भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। देश में लगातार दूसरे दिन बीते 24 घंटे में सबसे कम केस दर्ज किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में 202 दिन के बाद कोविड-19 (Covid-19) के देश में 20 हजार से कम मामले दर्ज किए गए हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,870 नये केस दर्ज किए गए हैं और 378 लोगों की मौत हुई है। जबकि एक दिन में 28,178 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ अब देश में कोरोना संक्रमितों…
विस्तार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए भाजपा ने विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण का फार्मूला तय कर लिया है। पार्टी के फार्मूले के अनुसार टिकट वितरण हुआ तो विधानसभा चुनाव-2022 में 150 से अधिक उम्मीदवार बदल जाएंगे। इनमें 2017 में चुनाव जीते और हारे उम्मीदवार भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक साढ़े चार वर्ष तक संगठन व सरकार की गतिविधियों में निष्क्रिय रहने वाले विधायकों का टिकट कटेगा। वहीं, साढ़े चार वर्ष में समय-समय पर अनर्गल बयानबाजी कर संगठन व सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले विधायकों पर भी गाज…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर सरकार चला रही जनता दल (युनाइटेड) ने बिहार को विशेष राज्य देने की मांग को छोडने की घोषणा कर इसके संकेत दे दिए हैं कि अब वह केंद्र सरकार पर विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर नहीं, बल्कि जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर घेरने की कोशिश करेगी। जदयू के लिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग काफी पुरानी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मांग को लेकर वर्ष 2010 में राज्य भर में हस्ताक्षर अभियान चलवाया। राज्य के करीब 1.25 करोड़…
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) एशिया की सबसे लंबी निर्माणाधीन जोजिला टनल (Zojila Tunnel) का भी निरीक्षण करेंगे. इस टनल के पूरा होने पर सर्दियों में होने वाली भारी बर्फबारी के बीच श्रीनगर-लेह-लद्दाख हाइवे बंद नहीं होगा और लद्दाख जाना आसान होगा. जोजिला सुरंग का निर्माण 2,300 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि सोनमर्ग से परे, 13.5 किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग, जो श्रीनगर और लद्दाख के बीच हर मौसम में संपर्क प्रदान करेगी, जो सेना के लिए एक रणनीतिक संपत्ति है. इसे 2026 के अपने निर्धारित लक्ष्य से पहले पूरा किया जा सकता…
प्रभाकर मिश्रा, नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले के एक आरोपी को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि 2020 में हुए दिल्ली दंगे किसी घटना की प्रतिक्रिया की वजह से नहीं हुए थे। इसे पूर्वनियोजित और सुनियोजित ( Pre Planned & pre mediated conspiracy ) ढंग से अंजाम दिया गया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन दिवसीय हिंसा पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा, “फरवरी 2020 के दंगे एक साजिश थी, जिसको योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था।” इसमें 50 से अधिक लोग मारे गए और 200 घायल हो गए। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत वीडियो फुटेज…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या मामले में मंगलवार को सभी तीन अभियुक्तों आनंद गिरि, अद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी को सात दिन के लिए हिरासत में ले लिया। नैनी केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक पीएन पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रयागराज ने आनंद गिरि, अद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी को सात दिन के लिए सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। मंगलवार सुबह नौ बजे इन्हें सीबीआई के पास भेजा गया। उन्होंने बताया कि हिरासत में भेजे जाने से पहले इनकी चिकित्सीय जांच करायी गयी, जिसमें कोई चोट…
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के उरी में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास भारतीय सेना ने एक बार फिर आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. सोमवार शाम को सेना ने सीमा पार करने का प्रयास कर रहे पाकिस्तानी आतंकवादी को अपने कब्जे में ले लिया. इस दौरान जवानों ने ऑपरेशन में दूसरे आतंकी को मार गिराया है. घुसपैठ की तीन कोशिशों को नाकाम करने के बाद से पिछले एक हफ्ते में सेना ने उरी और रामपुर सेक्टरों में कई ऑपरेशन चलाए हैं. यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि…
पश्चिम बंगाल में भबनीपुर निर्वाचन क्षेत्र पर आगामी उपचुनाव को स्थगित करने की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार निष्पक्ष चुनाव नहीं करा सकती है तो चुनाव कराने का कोई मतलब नहीं है। भवानीपुर उपचुनाव के लिए प्रचार करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने घोष पर कथित तौर पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि चुनाव तब होना चाहिए, जब चुनाव आयोग भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों और मतदाताओं को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम होगा। तब तक…
28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मीं लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) मंगलवार को अपना 92वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर स्वरकोकिला को पूरे देश के नागरिक समेत मनोरंजन जगत के सितारे भी शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी सुर साम्राज्ञी के खास दिन पर उन्हें ढेरों बधाइयां दी हैं। लगभग 7 दशकों से ज्यादा संगीत की दुनिया में अपनी मखमली आवाज से लोगों का दिल जीतने वालीं लता मंगेशकर को जन्मदिन (Happy Birthday Lata Mangeshkar) की बधाइयां देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट (PM…
