Author: shivam kumar

महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे व अमरावती जिले में गणपति विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 9 लोग डूब गए जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग अबतक लापता हैं। स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड तथा नौसेना के जवान सोमवार सुबह लापता तीन लोगों की तलाश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मुंबई के वर्सोवा समुद्र तट पर गणपति प्रतिमा का विसर्जन करने गए 5 लोग रविवार रात को डूब गए थे। इनमें तीन लोगों के शव फायर ब्रिगेड ने सोमवार सुबह तक बरामद कर लिया। यहां लापता अन्य लोगों की तलाश फायर ब्रिगेड व नौसेना के…

Read More

लखनऊ CM Yogi adityanath Report card । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सरकार के 4 साल पूरे होने पर अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने इस अवधि में उत्तर प्रदेश में विकास कार्य किए और भय और अपराध का माहौल दूर कर प्रदेश की सूरत बदल दी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव नजदीक, CM योगी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां गौरतलब है कि उत्तर…

Read More

कर्नाटक के मेंगलुरु में हिंदू महासभा के एक नेता और उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। उनपर एक दिन पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को एक मंदिर गिराने पर धमकी देने का आरोप है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा था, “हमने गांधी को नहीं बख्शा, आप कौन हैं?” यह टिप्पणी संगठन के राज्य महासचिव धमेंद्र ने एक संवाददाता सम्मेलन में की थी, जिसमें भाजपा सरकार को परेशानी में डाल दिया। इस बयान के साथ सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद मैसूर के नंजनगुढ में एक मंदिर तोड़े जाने के बाद आलोचनाओं से घिर गई है। पत्रकारों…

Read More

स्पेन के वैज्ञानिकों ने रविवार को कहा कि ला पाल्मा के अटलांटिक द्वीप पर ज्वालामुखी में विस्फोट होना शुरू हो गया है. स्पेन के सरकारी प्रसारक टीवीई द्वारा दिखाये गये दृश्यों के अनुसार क्यूम्ब्रे विएजा ज्वालामुखीय रिज से काला और सफेद धुआं निकल रहा है. कैनरी द्वीप ज्वालामुखी संस्थान ने भी ज्वालामुखी में विस्फोट होने की सूचना दी है. स्पेन के प्रशासन ने ला पाल्मा के अटलांटिक द्वीप से रविवार को लोगों को निकालना शुरू कर दिया. वहीं विशेषज्ञों ने भूकंप के तेज़ झटके और ज्वालामुखी में विस्फोट के खतरे की चेतावनी दी थी. द्वीप की सतह के पास…

Read More

ऐसा माना जा रहा है कि कैप्टन के कड़े विरोध के बावजूद जुलाई में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किए गए नवजोत सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के साथ अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh) के बढ़ते हुए झगड़े से शुरू हुआ पंजाब में राजनीतिक संकट राहुल गांधी के इशारे पर आया. अमरिंदर सिंह राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बीच झगड़ा तब शुरू हुआ, जब राहुल 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रताप सिंह बाजवा का समर्थन करना चाहते थे. हालांकि अमरिंदर खेमे के कड़े प्रतिरोध ने कांग्रेस को उन्हें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित करने के लिए मजबूर किया. बाजवा को हालांकि राज्य कांग्रेस प्रमुख बनाया…

Read More

छत्तीसगढ़ के फरसगांव थाना क्षेत्र में रविवार को भयंकर सड़क दुर्घटना हो गई. एक स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई. सभी ग्रामीण ग्राम गोड़मा से शोक सभा में शामिल होकर वापस पांडेआठगांव लौट रहे थे.ऑटो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे. हादसे में 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं जिन्हें फरसगांव स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात रेफर कर दिया गया है. भीषड़ हादसा, 9 ने गंवाई जान घायलों का जायजा लेने फरसगांव अस्पताल पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि…

Read More

बिहार सरकार में अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री जमा खान अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. जमा खान फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री जमा खान ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसकी वजह से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में खींचतान शुरू हो सकती है. दरअसल, जमा खान इन दिनों अजमेर शरीफ के दौरे पर हैं. अजमेर शरीफ गए बिहार सरकार के अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री जमा खान ने जियारत करने के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले गिफ्ट ऑनलाइन नीलाम हो रहे हैं। कोई भी आम आदमी इस नीलामी में भाग लेकर प्रधानमंत्री को मिले उपहार खरीद सकता है। इस नीलामी को लेकर लोगों के अंदर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस नीलामी में भाग ले रहे हैं और प्रधानमंत्री को मिले उपहारों के लिए बड़ी-बड़ी बोलियां लगा रहे हैं। इस दौरान नीरज चोपड़ा के भाले के लिए 10 करोड़ तक की बोली लग चुकी है। पीएम मोदी ने रविवार को नागरिकों को इस ई-नीलामी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया, जहां उनके मिले उपहारों और…

Read More

अमेरिकी ग्रीन कार्ड धारक कैलिफोर्निया का यह जोड़ा अपने 3 छोटे बच्चों के साथ अफगानिस्तान की राजधानी में हर रात अलग-अलग घर में गुजारता है और दोनों वयस्क बारी-बारी से सोते हैं ताकि जब एक सो रहा हो तो दूसरा बच्चों पर नजर रखे और यदि तालिबान के लोगों के आने की आहट हो तो वहां से भाग सकें। दो हफ्ते में वह सात बार स्थान बदल चुके हैं और रहने तथा भोजन के लिए अपने संबंधियों पर निर्भर हैं। उन्हें बेसब्री से इंतजार है एक कॉल का जिसमें कोई उन्हें अफगानिस्तान से निकालने के लिए मदद करने की बात कही…

Read More

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में सबको ये बताकर चौंका दिया था कि वो टी20 की कप्तानी छोड़ने वाले हैं. बता दें कि विराट ये पद आईसीसी वर्ल्ड कप के बाद छोड़ देंगे. इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही सभी को दी है. वहीं अब उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने विराट की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिर से पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने स्टार बल्लेबाज का सपोर्ट किया गया. अनुष्का ने किया विराट का सपोर्ट विराट के T20I कप्तानी छोड़ने का…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से प्रतिष्ठित और यादगार उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ई-नीलामी से प्राप्त राशि गंगा नदी के संरक्षण और कायाकल्प के उद्देश्य से नमामि गंगे अभियान को प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किए गए उपहारों की ई-नीलामी का तीसरा संस्करण 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक वेब पोर्टल https://pmmementos.gov.in. के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। व्यक्ति और संगठन उक्त वेब पोर्टल के माध्यम से ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट…

Read More