मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के एक गुर्गे को नवी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. एनसीबी कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी और आखिरकार आज शाम नवी मुंबई में छापेमारी कर इसको धर दबोचा. पकड़े गए आरोपी का नाम अजीम भाऊ उर्फ मोहम्मद अजीम अबू सलीम है. मुंबई एससीबी के मुताबिक अजीम खुद एक बड़ा गैंगस्टर है, जो लोगों से एक्सटॉर्शन मनी वसूलने के साथ-साथ ड्रग्स की तस्करी भी करता था. एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि अजीम के खिलाफ मुंबई और ठाणे के कई पुलिस स्टेशन में एक्सटॉर्शन और रॉबरी…
Author: shivam kumar
कांग्रेस की पंजाब इकाई में जारी तनातनी के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने शनिवार को राज्य के कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ 40 विधायकों के मोर्चा खोलने के बाद भीतर के मुद्दों पर चर्चा की मांग के जवाब में कांग्रेस ने शनिवार को शाम 5 बजे पंजाब में अपने विधायक दल की त्वरित बैठक बुलाई है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट किया, “एआईसीसी को कांग्रेस पार्टी के बड़ी संख्या में विधायकों से एक प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है, जिसमें पंजाब के कांग्रेस विधायक दल की तुरंत बैठक…
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 35 हजार, 662 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 23 हजार, 260 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं। इस राज्य में इस दौरान 131 मरीजों की मौत हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में संक्रमण दर में थोड़ी बढ़ोतरी आई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 2.46 प्रतिशत हो गया है। देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 34 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन…
देश में टीकाकरण अभियान के तहत कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 79 करोड़, 33 लाख खुराक दी जा चुकी है। कोविन एप के अनुसार पिछले 24 घंटों में ही टीके की 2.50 करोड़ खुराक लोगों को दी गई। उधर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक 78 करोड़,02 लाख खुराक मुहैया कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अब भी छह करोड़, दो लाख खुराक उपलब्ध हैं। इसके साथ केन्द्र सरकार ने टीके की 33 लाख और डोज राज्य व केन्द्रशासित प्रदेशों को भेजी है।
नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिमी एशिया में बढ़ते उग्रवाद एवं मजहबी कट्टरवाद से मुकाबले के लिए एक समान रणनीतिक योजना बनाई जाए जो ना केवल क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है बल्कि नई पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO के 21वें समिट के मुख्य सत्र को वीडियो लिंक के माध्यम से नई दिल्ली से संबोधित करते हुए संगठन में नए सदस्य के रूप में शामिल हुए ईरान और संवाद साझीदार के रूप में सम्मिलित सऊदी अरब, मिस्र एवं क़तर का स्वागत…
जिले में बाढ़ का पानी उतरने के बाद सड़क किनारे शरण लिए हुए लोग अपने गांव की ओर लौटने लगे हैं। अब उनके समक्ष जिंदगी को पटरी पर लाना सबसे बड़ी चुनौती है।गांव वापस होने पर वहां तबाही का मंजर देख पीड़ितों की दिल दहला उठा। कितने जतन से थोड़े से पैसे कमाए, उससे झोपड़ी बनाई। लेकिन बाढ़ अपने साथ सबकुछ बहा ले गई। अनाज, बर्तन, बिस्तर, कपड़ा, खाट-चौकी, किसी की बकरी तो किसी की साइकिल। फसल की तो ऐसी बर्बादी हुई है कि उसे देखकर लगता है कि उस पर आग बरस गई हो और वह जल गई हो।…
देश में टीकाकरण अभियान के तहत कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 77 करोड़, 24 लाख खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही 63 लाख, 97 हजार खुराक लोगों को दी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश में आज डेढ़ करोड़ टीके लगाने का अनुमान है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी जन्मदिन के तोहफे के रूप में लोगों से टीके लगाने की अपील की है। इस दिन को वैक्सीन सेवा के रूप में मनाने की अपील करते हुए कहा कि जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है, ऐसे अपनों को परिजनों को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राजभवन कोलकाता में 71 पेड़ लगाकर पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया है। राजभवन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राजभवन परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में राज्यपाल धनखड़ के साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ और राजभवन के सारे कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने मिलकर राज भवन परिसर में 71 पेड़ लगाए हैं। यह प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन का संदेश है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल अमूमन त्योहारों के मौके पर पेड़ लगाकर पर्यावरण रक्षा का संदेश देते रहे हैं।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को रेल कौशल विकास योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन निहित है। उन्होंने कहा कि देश के सुदूर क्षेत्रों में स्थित 75 स्थानों पर इस योजना के माध्यम से 50 हजार युवाओं को उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां रेल भवन से रिमोट का बटन दबाकर योजना का शुभारंभ करते हुए वर्चुअल माध्यम से जुड़े विभिन्न केंद्रों पर मौजूद रेल अधिकारियों और प्रशिक्षुओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन का यह विशिष्ट…
नई दिल्ली। ऐप्पल (Apple) अपने ने पिछले ही दिनों अपने लटेंट्स स्मार्टफोन्स आईफोन 13 (iPhone 13), आईफोन 13 प्रो (iPhone 13 Pro), आईफोन 13 प्रो मैक्स (iPhone 13 Pro Max) और आईफोन 13 मिनी (iPhone 13 Mini) को पेश किया है। इन सभी स्मार्टफोन्स की आज यानी 17 सितंबर से भारत में प्री-बुकिंग शुरू होगी। सभी मॉडल अगले हफ्ते यानी 24 सितंबर को बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। आपको बता दें कि प्री-बुकिंग के दौरान ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर भी मिल रहे हैं। अगर इसमें दिए गए मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आईफोन 13 और 13 मिनी डुअल कैमरा सेटअप…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि शुक्रवार को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की शिखर बैठक को संबोधित करेंगे. इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी शामिल हो रहे हैं. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से सभी देशों के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करेंगे आतंकवाद के मु्द्दे पर इमरान खान को खरी-खरी सुनाएंगे. शंघाई सहयोग संगठन अपनी स्थापना की 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। ऐसे में यह बैठक काफी महत्वपूर्ण हो जाती है. बता दें एससीओ की यह चौथी बैठक होगी, जिसमें भारत पूर्णकालिक सदस्य के रूप में प्रतिभाग करेगा. 15…
