Author: shivam kumar

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के बीच आज भी घरेलू खुदरा बाजार में तेल की कीमतें स्थिर रही हैं। तेल कंपनियों ने रविवार के लिये पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिये हैं और इसमें पिछले दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये लगातार 14वां दिन है जब तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बढ़त के लिहाज से सितंबर का महीना अभी तक ग्राहकों के लिये बेहतर ही साबित हुआ है, जब दो बार कीमतों में सीमित कटौती की गयी वहीं बाकी दिन कीमतें स्थिर रहीं। हालांकि कच्चे तेल का दबाव काफी बढ़…

Read More

 पंजाब में कांग्रेस पार्टी में आपसी फूट व कलह थम नहीं रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद आज एक बार फिर विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया जा सकता है। पंजाब में नए मुख्यमंत्री के रूप में जिन नामों की चर्चा चल रही है, उसमें पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के नाम चर्चा में है। इसके अलावा अंबिका सोनी भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में आगे है। सूत्रों के मुताबिक सिद्धू खेमे में…

Read More

दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी को समन जारी किया है. कोयला घोटाला मामले में पूछताछ के लिए रुजीरा बनर्जी को बुलाया गया था. जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कई बार समन जारी होने के बावजूद वह जांच एजेंसी के सामने पेश होने में बार-बार विफल रही हैं. कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी को 30 सितंबर को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है. इससे एक दिन पहले शुक्रवार को पश्चिम बंगाल…

Read More

पंजाब के अहम सियासी घटनाक्रम में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया. पंजाब में कांग्रेस के विधायक दल की बैठक बुलाए जाने समेत विभिन्न मुद्दों पर नाराज कैप्टन अमरिंदर ने इस्तीफा देने के बाद पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर हमला बोला. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फोन पर उनसे ‘आई एम सॉरी अमरिंदर’ कहा, जब उन्होंने इस्तीफा देने की बात कही. कैप्टन ने बताया कि इस्तीफा देने से पहले उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात हुई थी. ‘सोनिया…

Read More

देश में कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद फिर से नए मामले बढ़ने लगे हैं। बीते चार दिन से लगातार कोरोना मरीजों की संख्या 30 हजार के पार है। कोरोना के नए मामलों में हुई बढ़ोत्तरी तीसरी लहर का संकेत है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,773 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 309 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 38,945 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। 12 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। करीब एक दर्जन राज्यों…

Read More

उत्तराखंड के हरिद्वार से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में एक मंदिर के सेवादार की हत्या कर दी गई है. यहां के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में एक मंदिर के सेवादार की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि सेवादार का शव कई दिनों से कमरे में पड़ा हुआ था.जब कमरे से बदबू आनी शुरू हुई तो ग्रामीणों की इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरा खोला तो देखा कि शव सड़ चुका था.पुलिस ने आशंका जतायी…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने पजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें और उनके मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंप दिया है। राजभवन से बाहर आकर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, जिस तरह से बातचीत हुई उससे मैं खुद को अपमानित महसूस कर रहा हूं। यह जानकारी पंजाब सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने दी है। राजभवन से बाहर आकर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, जिस तरह से बातचीत हुई उससे मैं खुद को अपमानित महसूस कर रहा हूं। मैंने आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष से बात की,…

Read More

नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से राज्य की कांग्रेस सरकार में हो रही उठपटक को लेकर आखिरकार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया। उनके मीडिया सलाहकार ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। त्यागपत्र देने से पहले कैप्टन ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भी लिखकर कहा था कि ऐसे हालातों में पार्टी में रहना संभव नहीं है। कैप्टन के बेटे ने इससे पहले ही ट्वीट करके मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा त्यागपत्र देने की पुष्टि कर दी थी। सायं चार बजे जब मुख्यमंत्री पंजाब…

Read More

राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने गुरुवार को पहली बार अयोध्या में राम मंदिर साइट की तस्वीरें प्रदर्शित की हैं। यहां निर्माण का पहला चरण लगभग पूरा हो गया है। ट्रस्ट के अधिकारियों ने कहा कि समय सीमा के अंदर मंदिर का निर्माण पूरा होगा और मंदिर 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भक्तों के लिए खुल जाएगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा “पहला चरण पूरा हो गया है। हम इस ठोस आधार के ऊपर पत्थरों से बनी एक और परत का निर्माण करेंगे, जो कर्नाटक के ग्रेनाइट और मिर्जापुर के बलुआ पत्थर से बनी होगी।…

Read More

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी के बावजूद, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इस हफ्ते कच्चे तेल के दाम में 3.31 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई है। दूसरी ओर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 13वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा, जबकि डीजल भी 88.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल का भाव क्रमश: 107.26 रुपये,…

Read More

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पैन को बायोमेट्रिक आईडी आधार से जोड़ने की समय-सीमा शुक्रवार देर रात बढ़ा दी। अब 31 मार्च 2022 तक पैन को आधार से लिंक किया जा सकता है। इस तरह लोगों को पैन को आधार से लिंक करने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए इसके लिए छह महीने का और वक्त मिल गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने देर रात जारी एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण लोगों को आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए पैन को आधार से जोड़ने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। इस…

Read More