नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवादित वीडियो मामले में गुरूग्राम में एफआईआर दर्ज होने पर उन पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि मान ने कथित धन का उपयोग करके एक झूठी रिपोर्ट तैयार करवाई और सिख समुदाय की भावनाओं को चुनौती देने का प्रयास किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहब के पांच सिंह साहिबान द्वारा आदेश जारी किया…
Author: shivam kumar
जामताड़ा। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक्शन मोड में आ गए हैं। राज्य में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए मंत्री ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डॉ. अंसारी ने स्पष्ट किया कि झारखंड के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर गलत तरीके से चल रहे नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संचालकों के खिलाफ कठोरतम कदम उठाए जाएंगे, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों। मंत्री ने कहा कि बेटी लक्ष्मी होती है, लेकिन गलत तरीके से अल्ट्रासोनोग्राफी कर आज बेटी…
रांची। बहुचर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की विशेष अदालत ने बुधवार को तीन आरोपितों की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने लेखा शाखा के एसएसआई अशोक भंडारी, गृह रक्षक सतीश कुमार और काजल मंडल को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत अर्जी नामंजूर कर दी। इससे पूर्व अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। उल्लेखनीय है कि यह मामला बोकारो ट्रेजरी से लगभग 11 करोड़ रुपये की कथित अवैध निकासी से जुड़ा हुआ है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब बोकारो पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय की…
झारखंड राज्य गठन आंदोलन के महानायक और आदिवासी समाज के हक-अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले स्वर्गीय शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके ऐतिहासिक योगदान को नमन करते हुए यह सम्मान दिया। केंद्र सरकार ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उनके नाम की घोषणा की थी। यह सम्मान उन्हें लोक कल्याण, सामाजिक न्याय और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। शिबू सोरेन ने अपने लंबे…
विशेष महाजनी प्रथा के खिलाफ विद्रोह से लेकर अलग राज्य के निर्माण तक का सफर शांत सियासत का शलाका पुरुष: झारखंड की सबसे बुलंद आवाज थे शिबू सोरेन शोषितों के मसीहा, आदिवासियों की आवाज और झारखंड आंदोलन के महानायक की कहानी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। शिबू सोरेन महज एक नाम नहीं, बल्कि झारखंड के उन जंगलों, पहाड़ों और पगडंडियों से उठने वाली वह ताकतवर आवाज हैं, जिसने सदियों से दबे-कुचले, शोषित और वंचित समाज को उसकी खोयी हुई पहचान लौटायी। शिबू सोरेन का जीवन किसी महाकाव्य से कम नहीं है, जहां एक…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण, साहस और विचार आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान राष्ट्रभक्त, विद्वान और दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन भारत के विकास और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी अटूट निष्ठा, साहस और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने…
नई दिल्ली। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने संदेश में कहा प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और माँ भारती की अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका संकल्प केवल एक नारा नहीं बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता का अटल संकल्प था। जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए उनका…
नई दिल्ली। बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने मैसेजिंग ऐप ‘टेलीग्राम’ को मंगलवार सुबह अपने प्ले स्टोर पर फिर से बहाल कर दिया। केंद्र सरकार का अस्थायी प्रतिबंध 22 जून की मध्यरात्रि को समाप्त होने के बाद गूगल ने यह कदम उठाया है। मैसेजिंग ऐप ‘टेलीग्राम’ गूगल प्ले स्टोर पर बहाली से पहले ही यह संदेश ऐप कुछ मौजूदा उपयोगकर्ताओं के लिए चालू हो गया था। हालांकि आज सुबह 10 बजे तक यह एप्पल के ‘प्ले स्टोर’ पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं था। इस संबंध में भेजे गए ई-मेल का एप्पल की तरफ से तत्काल कोई जवाब नहीं आया है।…
किशनगंज। जिले में पौआखाली थाना क्षेत्र के पेटभरी चौक के समीप सोमवार देर रात एक पार्सल वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन की जांच के दौरान उसमें बड़ी मात्रा में बीयर और विदेशी शराब बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल की दिशा से आ रही एक पार्सल वैन एनएच-327ई पर पेटभरी चौक के निकट अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस टीम मौके पर…
खूंटी। भारतीय जनता पार्टी तोरपा मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के लिए समर्पित था। उन्होंने एकात्म मानववाद का सिद्धांत देकर देश को…
खूंटी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शहीद दिवस पर मंगलवार को मुरहू प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुंजला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरहू मंडल अध्यक्ष विजय राम गंझू ने की। इस उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए उनके योगदान को याद किया। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी…
