नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। हालांकि चेन्नई में सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भाव में आई तेजी के कारण आज चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में सोना 420 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। चांदी के भाव में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,46,520…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इन दोनों सूचकांकों ने रिकवरी कर हरे निशान में जगह बना ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत प्रतिशत और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं, एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। अमेरिका में मेगाकैप टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में गिरावट की वजह से वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार होता रहा। हालांकि आखिरी वक्त में हुई खरीदारी के सपोर्ट से डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 148.01…
पलामू। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के पलामू जिला अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने पलामू उपायुक्त से मुलाकात कर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने टोल प्लाजा पर कथित अवैध वसूली, सड़क की बदहाल स्थिति और प्रशासनिक अनियमितताओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उपायुक्त के साथ हुई बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने जिले के लोगों को प्रभावित करने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। आशुतोष तिवारी ने बताया कि उपायुक्त ने मांग पत्र में शामिल सभी जायज मांगों पर सकारात्मक विचार…
रांची। आजसू पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत व केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने रांची के बुकरु स्थित आवास पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो से शिष्टाचार मुलाकात की। धनबाद रवाना होने से पहले हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने सुदेश महतो को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। सुदेश महतो ने भी दोनों वरिष्ठ नेताओं को बधाई देते हुए झारखंड के नवनिर्माण और राज्य से माफिया राज समाप्त करने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनसरोकार के मुद्दों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। डॉ. देवशरण भगत…
पटना। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर हुए जानलेवा हमले ने बिहार के गोपालगंज जिले में सनसनी फैला दी है। रविवार शाम हुई इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह मामला गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड स्थित बेलसंड गांव का है, जो अभिनेता पंकज त्रिपाठी का पैतृक गांव भी है। बताया जा रहा है कि विजेंद्र नाथ तिवारी और उनके पड़ोसी राजेश साह के…
नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के जन्मदिन के अवसर पर देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अनेक नेताओं ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से विजय को जन्मदिन की बधाई एवं शभकामनाएं प्रेषित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री विजय को जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन…
जयपुर। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार मुश्ताक को सोमवार को पांच दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद अपर वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रमांक-3 जयपुर महानगर-प्रथम की अदालत में पेश किया गया। जहां सुनवाई के दौरान सीआईडी इंटेलिजेंस ने उससे आगे की पूछताछ के लिए तीन दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड मांगी, जिसे न्यायालय ने मंजूर कर लिया। अब उसे 25 जून को पुनः अदालत में पेश किया जाएगा। सीआईडी इंटेलिजेंस के विशेष लोक अभियोजक सुदेश सत्वान ने बताया कि जांच के दौरान आरोपित के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), बैंक खातों…
-राखीगढ़ी से मिले मानव कंकालों की होगी उन्नत वैज्ञानिक जांच, हड़प्पा सभ्यता के रहस्यों से उठ सकता है पर्दा नई दिल्ली। हरियाणा के हिसार जिले में स्थित राखीगढ़ी पुरास्थल की खुदाई के दौरान प्राप्त मानव कंकालों को विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन और विश्लेषण के लिए भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) को सौंप दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के बीच हुए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इन कंकालों की आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से जांच किए जाने पर सिंधु-सरस्वती अथवा हड़प्पा सभ्यता के इतिहास, समाज, जीवनशैली और मानव…
लोहरदगा। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण एक मृतक के अंतिम संस्कार में बड़ी बाधा उत्पन्न हो गई। मामला पारही डांड़ी टोली और अलौदी गांव से जुड़ा है, जहां एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। लेकिन श्मशान घाट को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मृतक का शव दो दिनों तक घर में ही पड़ा रहा। जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजन अलौदी गांव क्षेत्र के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करना चाहते थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध…
खूंटी। तोरपा प्रखंड के हुसीर पंचायत अंतर्गत मुनगा टोली, रोन्हे गांव में रविवार रात आकाशीय बिजली गिरने ने 52 वर्षीय किसान निस्तार टोपनो की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार निस्तार टोपनो अपनी बारी में कृषि कार्य कर रहे थे। उसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और बारिश की संभावना को देखते हुए वे घर लौटने लगे। घर पहुंचने से पहले ही आकाशीय बिजलीकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पंचायत के…
