रांची। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अक्टूबर को रांची आएंगे। इस दौरान वे राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ केंद्र प्रायोजित कृषि योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करेंगे। केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कृषि विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज की अध्यक्षता में कृषि निदेशालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों, विभागीय योजनाओं की प्रगति और किसानों से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। रांची और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बादल छाए और गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने नौ अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में गरज के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग…
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तत्काल अंतरिम कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने याचिकाओं में लगाए गए आरोपों पर चुनाव आयोग, केंद्र सरकार, CEC और अन्य संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना शामिल थे। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े कई फैसले और कुछ अन्य निर्णय कथित तौर पर…
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध को पहले ही रोकना होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में हर महिला को दिन हो या रात, सड़क पर चलते समय या मेट्रो से सफर करते हुए सुरक्षित महसूस होना चाहिए। अदालत ने पुलिस से कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची इस समय क्रिकेट के रंग में रंगी हुई है। जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह 9 बजे से टिकटों की ऑफलाइन बिक्री शुरू होते ही स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमियों की लंबी कतारें लग गईं, और देखते ही देखते यह कतारें मीलों तक पहुंच गईं। रातभर का इंतजार, सुबह से लगी कतारें टिकट हासिल करने की होड़ का आलम यह रहा कि बिहार और झारखंड के अलग-अलग जिलों…
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35A के निरस्त होने के बाद बने नए अधिवास कानूनों को लेकर एक बार फिर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। मुंबई के एक नागरिक द्वारा श्रीनगर के बाहरी इलाके में जमीन खरीदने और वहां निर्माण शुरू करने के मामले ने विपक्षी दलों को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार पर सवाल उठाने का मौका दे दिया है। विपक्ष का आरोप है कि गैर-मूल निवासी को जमीन खरीदने की इजाजत देकर सरकार ने डोमिसाइल कानूनों का उल्लंघन किया है। क्या है पूरा मामला? अधिकारियों के अनुसार, मुंबई के रहने वाले हरीश जी चावला ने श्रीनगर…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में अपराध के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और कुख्यात कोढ़ा गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंग का सरगना बताया जा रहा रंगीला पैर में गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि, वह पुलिस की गिरफ्त से बचकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश जानकारी के मुताबिक, कोढ़ा गैंग के सदस्य किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस को उनकी गतिविधियों की सूचना मिली। पुलिस टीम…
वडनगर-वाराणसी यात्रा का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत, पलामू किला में कोरबा-परहिया समुदाय से संवाद व सम्मान बरवाडीह। सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा, राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष के तहत वडनगर से वाराणसी के लिए निकली सेवा यात्रा का रथ बेतला पहुंचते ही स्वागत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रथ का जोरदार स्वागत किया। नारेबाजी, मोटरसाइकिलों के काफिले और कार्यकर्ताओं के उत्साह से बेतला का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया।गुजरात से पहुंचे भाजपा नेता भी रथ के साथ मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहे थे। जय मेहता, मिलन, शुभ साहनी, दर्शन…
Asian Games 2026 Cricket: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी। अभिषेक और तिलक ने मचाया धमाल भारत की जीत में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी पारियों का अहम योगदान रहा। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। वहीं…
रांची: झारखंड के कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में रहने वाले हजारों छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। सरकार ने इन छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है। इसके तहत छात्रों को रोजाना नाश्ते के साथ दोपहर और रात का भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत सरकार प्रति विद्यार्थी हर महीने 3,000 रुपये भोजन पर खर्च करेगी। राज्य में कल्याण विभाग के करीब 540 छात्रावास संचालित हैं, जिनमें 25 हजार से अधिक विद्यार्थी रहते हैं। इनमें मुख्य रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित गड़बड़ी के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर CID ने हजारीबाग जिले के रहने वाले दो अभ्यर्थियों दीपक राणा और ओमप्रकाश राणा को गिरफ्तार किया है। दोनों पर प्रारंभिक परीक्षा में अनुचित साधनों के जरिए लाभ लेकर सफल होने का आरोप है। अनुचित साधनों से परीक्षा पास करने का आरोप CID की जांच के अनुसार, दोनों आरोपितों ने 14वीं JPSC PT परीक्षा में कथित तौर पर अनुचित साधनों और साठगांठ का…
