अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी के बावजूद, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 12वें दिन भी दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल का भाव क्रमश: 107.26 रुपये, 98.96 रुपये और 101.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं, डीजल क्रमश: 96.19 रुपये, 93.26 रुपये और 91.71…
Author: shivam kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को जहां बीजेपी और अन्य समर्थक दल पूरे उत्साह के साथ मना रहे हैं वहीं विपक्ष इसे विरोध करने का एक अच्छा मौका मान रहा है और सरकार की नीतियों के खिलाफ उसे घेरने के अवसर के तौर पर देख रहा है। पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी जहां सेवा-समर्पण अभियान शुरू कर रही है वहीं विपक्ष का कोई दल इसे बेरोजगार दिवस के तौर पर मना रहा है तो कोई इसे ब्लैक फ्राइडे के तौर पर मना रहा है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की युवा ईकाई यूथ कांग्रेस, अकाली दल जगह-जगह प्रदर्शन कर…
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 71वें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु प्राप्त कर दिनरात राष्ट्र की सेवा करते रहें। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट में संदेश में कहा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु प्राप्त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्ट्र् सेवा का कार्य करते रहें।” उपराष्ट्रपति नायडु ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजे शुभकामना संदेश में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।…
उत्तर प्रदेश में दो दिन से हो रही बारिश की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यवस्त हो गया है। तेज हवा के साथ कभी रुक कर तो कभी तेज बारिश होने के चलते कई शहरों के इलाके जलमग्न हो गये। आंधी और बारिश की वजह से पिछले चौबीस घंटों के भीतर 40 से लोगों की जान चली गयी है। कई जगह मकान और पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन बधित है। बिजली के खंभे गिरने से कई शहरों के इलाकों की बिजली गुल है। वहीं, रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से साबरमती ट्रेन हादसे का शिकार होते-होते बची। मौसम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज 71 साल के हो गए हैं. बीजेपी ने इस खास दिन को ऐतिहासिक बनाने की योजना बनाई है. पार्टी आज एक ओर जहां अधिकतम COVID-19 वैक्सीन टीकाकरण (COVID-19 Vaccine) का रिकॉर्ड बनाना चाहती है तो वहीं दूसरी ओर आज से 21 दिनों के लिए ‘सेवा और समर्पण’ अभियान की भी शुरुआत होगी. प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के तीसरे साल में प्रवेश कर चुके हैं. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के आदर्श वाक्य पर जोर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शासन काल…
मुंबई में डोंबिवली मनपा के पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष और बीजेपी के पूर्व नगरसेवक संदीप गायकर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. कल्याण की एक महिला ने यह शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यदि किसी ने गलती की है तो उसकी कानून के अनुसार उचित जांच होनी चाहिए. बीजेपी नगरसेवक संदीप गायकर पर सोशल मीडिया के जरिए अश्लील मैसेज भेजने और महिला को धमकाने का आरोप लगा है. बाजारपेठ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर मामले की जांच पुलिस कर रही…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (17 सितंबर) को 71वां जन्मदिन है. इस मौके पर भुवनेश्वर में रहने वाली पीएम की फैन प्रियंका साहनी ने खास तस्वीर बनाई है. प्रियंका ने 8 फीट ऊंचे और 4 फीट चौड़े प्लाई बोर्ड पर अनाज की मदद से पीएम मोदी की तस्वीर बनाई है. साहनी ने कहा कि यह दुनिया के लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओडिशा के लोगों की तरफ से जन्मदिन पर उपहार है. प्रियंका ने कहा, ‘मैं उनके जन्मदिन पर भारत को विश्व का शक्तिशाली देश बनाने की मांग करती हूं.’ मिनिएचर पेंटिंग करती हैं प्रियंका प्रियंका साहनी भुवनेश्वर…
गुजरात में नेतृत्व परिवर्तन के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद खट्टर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने पीएम मोदी को राज्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी. इस दौरान किसान आंदोलन और करनाल की घटना पर भी चर्चा हुई. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं. खट्टर ने बताया कि काफी समय से उनकी पीएम मोदी से मुलाकात नहीं हुई थी. वे राज्य की नई योजनाओं के बारे में पीएम को…
शोपियां के सरकारी डिग्री कॉलेज का नाम बदल दिया गया है. अब शोपियां का सरकारी डिग्री कॉलेज सेना के शहीद सैनिक के नाम से जाना जाएगा. जम्मू कश्मीर सरकार ने आज एक स्थानीय शहीद सैनिक के नाम पर एक शैक्षणिक संस्थान का नामकरण किया. दक्षिण कश्मीर में शोपियां के सरकारी डिग्री कॉलेज का नाम बदलकर सेना के शहीद पैरा कमांडो के नाम पर रखा गया है. डिग्री कॉलेज शोपियां को अब ‘इम्तियाज अहमद ठोकर मेमोरियल मॉडल डिग्री कॉलेज शोपियां’ कहा जाएगा. नाम बदलने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया था. जिसमें पुलिस, नागरिक और सेना के शीर्ष अधिकारी…
चीन (China) के सिचुआन प्रांत के लक्सियन काउंटी (Luxian County of Sichuan Province) में गुरुवार को एक भीषण भूकंप आया। जो 6.0 तीव्रता के आया। मिली खबर के मुताबिक, भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि अभी तक 60 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन भूकंप प्रशासन ने राहत बचाव कार्य के लिए एक टास्ट फोर्स टीम को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आग और बचाव ब्रिगेड के कुल 890 कमांडरों और वॉलेंटियर्स को मदद के लिए तैनात कर दिया गया है। जबकि दूसरी तरफ प्रशासन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान से अब तक की भाजपा सरकारों को कानून-व्यवस्था मजबूत करने और राज्य पर लगे ‘कर्फ्यू राजधानी’ के तमगे से निजात दिलाने तथा एक सुरक्षित प्रदेश होने की पहचान कायम करने में मदद करने का श्रेय दिया है। शाह, ग्रामीण अहमदाबाद में छह नवनिर्मित पुलिस थानों व एक पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का उदघाटन करने के बाद वहां उपस्थित लोगों को डिजिटल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर होने से गुजरात औद्योगिक विकास के संदर्भ में एक अग्रणी राज्य बन…
