शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया और टीवी पर चल रहा है, जिसमें शाहरुख खान अपनी बालकनी में खड़े होकर राजेश जैस के साथ बात कर रहे हैं और अपने घर के बाहर उपस्थित प्रशंसकों को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। शाहरुख खान राजेश से कहते है, ‘इतने सारे फैंस आते हैं कभी किसी के घर के बाहर?’ इस पर राजेश कहते हैं, ‘नहीं सर, अब तक तो नहीं देखा पर आगे का कुछ कह नहीं सकते।’ इसपर शाहरुख खान कहते है, ‘मतलब,’ तब राजेश कहते है, ‘बाकी सभी की डिजनी प्लस हॉटस्टार पर मूवी आ रही हैंl…
Author: shivam kumar
अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव की नई फिल्म ‘खो गए हम कहां’ का ऐलान गुरुवार को मेकर्स ने कर दिया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया है। फिल्म के इस पोस्टर को अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ‘खो गए हम कहां’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा-‘अपने दोस्तों को खोजों और आपको फॉलोअर्स की जरूरत नहीं पड़ेगी।’ फिल्म के पोस्टर में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव एक जगह बैठ हैं और सेल्फी क्लिक कर रहे हैं। फिल्म ‘खो गए हम कहां’…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी तो समर्पण सेवा के रुप में मना ही रही है. वहीं सरकार के मंत्री भी कुछ न कुछ अच्छा करके जनता को फायदा पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. पीएम के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के लिए 15 मोबाइल मेडिकल यूनिट को रवाना किया. जिससे वहां लाखों परिवारों को चिकित्सा सेवा का लाभ मिल सकेगा. जानकारी के मुताबिक मोबाइल मेडिकल यूनिट आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस हैं. साथ ही इन पर तैनात कर्मचारी प्रदेश के लोगों के घर-घर जाकर…
विदेश मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा भारतीय क्षेत्र से अफगानिस्तान पर निगरानी रखने अथवा आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के कथित अमेरिकी प्रस्ताव पर कोई टिप्प्णी नहीं की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी सीनेट में सुनवाई के दौरान विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका ‘ओवर द होराइजन’(भारत के आकाश क्षेत्र) से अफगानिस्तान पर नजर रखने के लिए बातचीत कर रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि सुनवाई के दौरान ब्लिंकन के बयान को मीडिया रिपोर्टों में सही तरीके से पेश नहीं किया गया है। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंधी संपर्क सुविधाओं के बारे में पूछे गए…
सुप्रीम कोर्ट ने इस साल हैदराबाद में हुसैन सागर झील में गणेश मूर्ति के विसर्जन की इजाजत दे दी है। चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि तेलंगाना हाई कोर्ट के मूर्ति विसर्जन को लेकर जारी दिशानिर्देश को अगले वर्ष से लागू किया जाए। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि हुसैन सागर झील में प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों का विसर्जन नहीं किया जाए। गणेश पूजा के दौरान ऐसा करना बाधाएं खड़ी कर रहा है। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि हैदराबाद के लिए…
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज सुबह से ही ट्विटर पर विरोध हो रहा है । इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ट्विटर पर #बॉयकॉटशाहरुखखान ट्रेंड भी करवा रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें शाहरुख खान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है,जिसमें वो पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की तारीफ करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर और वीडियो के सामने आने के बाद से ट्विटर पर शाहरुख खान का जमकर विरोध होना शुरू हो…
सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (DVAC) ने गुरुवार सुबह चेन्नई में 28 परिसरों और अन्नाद्रमुक सरकार (AIADMK leader) में पूर्व वाणिज्यिक कर मंत्री के सी वीरमणि (Commercial Taxes Minister K C Veeramani ) से जुड़े अन्य स्थानों पर तलाशी शुरू की. दरअसल पूर्व वाणिज्यिक मंत्री के सी वीरमणि पर डीवीएसी की वेल्लोर टुकड़ी पर NGO अरप्पोर इयक्कम ने बुधवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आय से ज्यादा संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था और जांच की मांग की गई थी. एजेंसी ने कहा कि दर्ज FIR में DVAC ने कहा कि 1 अप्रैल, 2016 से 31 मार्च, 2021…
बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के एडल्ट वीडियो केस में फंसने के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी खुद को और परिवार को मजबूत बनाए रखने के लिए हर कोशिश को पूरा कर रही हैं। हाल ही में शिल्पा अपने काम पर वापिस लौट आई हैं दरअसल, वह अपने सुपर डांसर शो में बतौर जज पर वापिस आ गई हैं इससे पहले उन्होंने ब्रेक ले लिया था, वही अब अपने परिवार को कष्टों से मुक्त करने के लिए माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गईं है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बुधवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित पवित्र गुफा में माता…
विदाई से पहले मानसून देशभर में जमकर बरस रहा है। देशभर में बीते एक हफ्ते से कहीं रुक-रुक कर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। आसमान में छाये बादल बरसने को आतुर हैं। लगातार चल रही हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। सबसे अधिक बारिश गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में हुई है। मौसम विभाग (IMD0 के पूर्वानुमान के मुताबिक18 सितंबर तक बारिश का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। मानसून की विदाई की तारीख 20…
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनका शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ (Kaun Banega Crorepati) दोनों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। वहीं, KBC का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि इसमें ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) हॉट सीट पर बैठे नजर आएंगे। सोनी टीवी पर ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ (KBC 13 Latest Promo) के अपकमिंग एपिसोड का बेहतरीन प्रोमो जारी किया गया है। जो कि देखते ही देखते इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। प्रोमो में बिग बी, ओलंपिक विजेताओं संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं।…
राजस्थान के पुलिस महकमे के एक सेक्स वीडियो ने आजकल प्रशासन की नींद उड़ा रखी है. सेक्स वीडियो एक महिला कांस्टेबल और डीएसपी हीरालाल सैनी का है. इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों को सस्पेंड करके गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला कांस्टेबल को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. वहीं, डीएसपी की मेडिकल जांच कराई गई है. मामला क्या है ? मामला इसी साल 10 जुलाई का है. महिला कांस्टेबल ने अपने छोटे बच्चे के लिए पुष्कर के एक 5 स्टार होटल में बर्थडे पार्टी रखी. इसके…
