बरवाडीह। बरवाडीह के खुरा रोड स्थित सेंट क्लारेट स्कूल, बरवाडीह में किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 09:45 बजे हुई और दोपहर 12 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 101 बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके प्रथम शैक्षणिक पड़ाव की उपलब्धि का सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फादर सीबी (शिक्षा प्रभारी, बेंगलुरु) उपस्थित रहे। उनके साथ प्रबंधक फादर जोशी, प्राचार्य फादर जॉर्ज तथा फादर राजेश की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। अतिथियों ने दीप…
Author: shivam kumar
रांची। रांची से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो मेयर पद का चुनाव जीत गई हैं। हालांकि अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मानगो नगर निगम के मेयर पद पर सुधा गुप्ता की जीत तय मानी जा रही है। आदित्यपुर से नगर निगम से संजय सरदार ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। वहीं सांसद महुआ माजी के बेटे सोमवित माझी, जो रांची नगर निगम के वार्ड 18 से चुनाव में खड़े थे, वे चुनाव हार गए। इस वार्ड से आशा देवी ने जीत दर्ज की है। वहीं, देवघर से जेएमएम समर्थित रवि राउत मेयर पद का चुनाव जीत गये हैं…
कोलकाता। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रस्तावित ‘परिवर्तन यात्रा’ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भागीदारी एक दिन के लिए टाल दी गई है। अब वह 01 मार्च के बजाय 02 मार्च को दक्षिण 24 परगना जिले के रायदीघी से यात्रा की शुरुआत करेंगे। पहले कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री को 01 मार्च को रायदीघी से ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखानी थी। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार 01 मार्च को उन्हें मुंबई में गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम में शामिल होना है। इसी कारण रायदीघी का…
रांची। झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए 23 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना जारी है। राज्य के 48 नगर निकायों के परिणाम सामने आने लगे हैं। शनिवार तक आए परिणामों में भाजपा ने सबसे अधिक सीटों पर बढ़त बनाई है। कई निकायों में झामुमो समर्थित प्रत्याशियों को भी जीत मिली है, जबकि कांग्रेस को इस चुनाव में निराशा हाथ लगी है। हुसैनाबाद नगर पंचायत में बसपा समर्थित प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की है। भाजपा का दमदार प्रदर्शन, कई निकायों में जीत राज्य के 48 नगर निकायों के हुए चुनाव में भाजपा ने बढ़त बनाई है। इस बार गैर…
चतरा। झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत चतरा नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड 1 से 7 तक के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नतीजों के बाद शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार वार्ड 1 से राकेश कुमार ने जीत दर्ज की है। वार्ड 2 से ऋतिका कुमारी (पति राजा सिन्हा) विजयी रहीं। वार्ड 3 से मो नेहाल, वार्ड 4 से पार्वती देवी (पति अजय यादव), वार्ड 5 से रिंकू देवी (पति पिंटू सिंह), वार्ड 6 से दीपक कुमार वर्मा उर्फ दीपू वर्मा और वार्ड 7 से पूनम कुमारी (पति सौरभ अग्रवाल) ने…
हजारीबाग। झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत 23 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना शुक्रवार 27 फरवरी सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। हजारीबाग में प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रशासनिक टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया गया है और मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग के कई वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं। वार्ड 20 में पमिता सिन्हा ने जीत दर्ज की है। वार्ड 21 से वसीम खान उर्फ…
रांची। झारखंड के 48 नगर निकायों के लिए 23 फरवरी को हुए मतदान के बाद मतगणना शुक्रवार (27 फरवरी) सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। राज्य के विभिन्न जिलों में बने मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के बीच वोटों की गिनती जारी है। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया है। 10 बजे के बाद से रुझान आने लगे और दोपहर तक अधिकांश सीटों के नतीजे साफ होने की उम्मीद है। रांची नगर निगम : सबसे बड़ी गिनती, 246 टेबल राजधानी रांची में मुकाबला बेहद दिलचस्प…
रांची। रांची नगर निगम चुनाव 2026 के तहत वार्ड संख्या 1 में हुए कड़े मुकाबले में नकुल तिर्की ने शानदार जीत दर्ज की है। मतगणना के दिन से ही उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर मजबूत बढ़त बनाए रखी और अंतिम परिणाम तक बढ़त कायम रखते हुए विजयी घोषित हुए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार नकुल तिर्की को कुल 2561 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी वर्षा गाड़ी को 1415 वोट मिले, जबकि राजेश मुंडा को 1287 और रवि मुंडा को 251 मतों से संतोष करना पड़ा। शुरुआती राउंड से मिली बढ़त ने नकुल तिर्की की राह आसान कर दी और अंत तक…
पूर्वी सिंहभूम। कुछ संस्थाएं केवल भवन नहीं होतीं, वे स्वयं के साथ-साथ मानव जीवन को भी तराशती हैं। श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण की नींव रखी जा रही है, जो आने वाले समय में सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक जागरण का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कदमा स्थित मरीन ड्राइव परिसर में आयोजित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने इस पहल को सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समन्वय का जीवंत केंद्र बताते हुए इसे राज्य के लिए गौरवपूर्ण और सराहनीय कदम बताया।…
जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में कदमा, जमशेदपुर में ‘श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एवं कल्चरल चैरिटेबल सेंटर’ के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर संतोष कुमार गंगवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लौहनगरी जमशेदपुर केवल उद्योगों का केंद्र नहीं, बल्कि अनुशासन, श्रम, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस नगर की पहचान विश्वविख्यात औद्योगिक समूह टाटा समूह तथा विशेष रूप से टाटा स्टील से जुड़ी है। जमशेदजी टाटा का स्वप्न केवल औद्योगिक प्रगति तक सीमित नहीं था, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा की व्यापक सोच…
अररिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ और अवैध निर्माण को लेकर सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में घुसपैठ देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। ऐसे में घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में बने अवैध निर्माणों को चिह्नित कर ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही विशेष कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि…
