उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को बाबा रामदेव से कहा कि वह कोविड-19 महामारी के दौरान एलोपैथिक दवाओं के इस्तेमाल पर अपने बयान का मूल रिकॉर्ड पेश करें। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की पीठ ने योग गुरु की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी से पूछा, ”असल में उन्होंने क्या कहा था? आपने सारी बातें पेश नहीं की है।” अदालत ने रामदेव के साक्षात्कार का बिना एडिट किया हुआ वीडियो मांगा है। रोहतगी ने पीठ को बताया कि वह प्रतिलिपि के साथ मूल वीडियो पेश करेंगे। पीठ ने कहा, ”ठीक है।” इसी…
Author: shivam kumar
लगातार दो दिनों तक कमजोरी का रुख दिखाने के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन मजबूती का रुख बना हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 52,800 अंक का स्तर पार करने के बाद 52,900 अंक के स्तर तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। वहीं निफ्टी ने भी 15,800 अंक के स्तर को पार करने के बाद 15,850 अंक के स्तर तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी है। आज अभीतक के कारोबार के दौरान शेयर बाजार में मामूली बिकवाली के बावजूद पहले कारोबारी सत्र में खरीदारी का जोर ज्यादा बना हुआ है। विदेशी…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने आज शुरुआती कारोबार में रुपये को डॉलर की तुलना में पांच पैसा कमजोर कर दिया। कल रुपया डॉलर की तुलना में तीन पैसे की कमजोरी के साथ 74.23 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके पहले आज कारोबार की शुरुआत में रुपया दो पैसे की कमजोरी के साथ खुला था, लेकिन डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल में आई उछाल ने रुपये पर दबाव बना दिया। जिसके कारण रुपया कुछ ही देर में पांच पैसा लुढ़कर 74.28 के स्तर पर आ गया। माना जा रहा है कि अगर कच्चे तेल…
पर्यावरण असंतुलन के कारण समुद्र, नदियों और प्राकृतिक संसाधनों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अरब सागर का जलस्तर बढ़ रहा है। मुंबई महानगर क्षेत्र की 107.6 वर्ग किलोमीटर की जमीन समुद्र के दायरे में आ गई है। समुद्र का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो तटीय क्षेत्र में बसी कॉलोनियों के लिए खतरा निर्माण हो सकता है। सैटेलाइट के जरिए किए गए अध्ययन में पाया गया है कि मुंबई महानगर के तटीय क्षेत्र में अरब सागर के पानी का स्तर बढ़ रहा है। इससे समुद्र किनारे बसी रिहायशी कॉलोनियों पर…
दिल्ली हाई कोर्ट ने दसवीं की परीक्षा के रिजल्ट के लिए सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों को अंकों के मूल्यांकन संबंधी क्राइटेरिया को वेबसाइट पर अपलोड करने की मांग करनेवाले याचिकाकर्ता एनजीओ को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने पूछा कि जब ऐसी ही याचिका पर कोर्ट पहले नोटिस जारी कर चुकी है तो आपने दोबारा याचिका क्यों दायर किया। सुनवाई के दौरान जस्टिस सी. हरिशंकर की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने याचिकाकर्ता एनजीओ जस्टिस फॉर ऑल से कहा कि किस आधार पर उसने यह आवेदन दायर किया है, जब उनकी याचिका पर पहले से ही नोटिस जारी हो रखा…
धनबाद। राजगंज थाना क्षेत्र के एनएच-2 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बुधवार को अहले सुबह करीब तीन बजे डोमनपुर के पास बस एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे है। इसमें चार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायल यात्रियों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घटना के संबंद में बताया जा रहा है कि बिहार के छपरा से कोलकाता जा रही रौशन टूर एंड ट्रेवल्स नामक बस ने राजगंज थाना क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक को पीछे से…
रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत डीजीक्यूए विभाग में छह बाबुओं की भर्ती में हुई धांधली की जांच सीबीआई कर रही है। लखनऊ शाखा के जांच अधिकारियों ने मंगलवार को सीक्यूए (एम) कानपुर में कार्यरत अवर श्रेणी लिपिक अश्वनी राज, कार्यालय अधीक्षक सिराजुद्दीन एवं तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी ओपी शुक्ला से कई घंटे पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में अश्विनी राज ने भर्ती घोटाले में हुए लेन-देन से संबंधित कई राज सीबीआई के समक्ष उगले हैं। दरअसल सीबीआई को अश्विनी राज एवं भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपित डॉ. संतोष कुमार तिवारी की बेटी करिश्मा तिवारी के बीच हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग हाथ लगी…
जम्मू में एयर फोर्स बेस पर ड्रोन के जरिये गिराए गए विस्फोटक के बाद सैन्य ठिकानों के ऊपर ड्रोन के दिखने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। आज सुबह तड़के जम्मू के कालूचक और कुंजवनी में दो ड्रोने देखे गए हैं। जिसके बाद भारतीय सुरक्षा बल और ज्यादा सतर्क हो गए हैं। हालांकि, अभी तक इस घटना के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 27 जून की रात को जम्मू में एयर फोर्स बेस पर ड्रोन हमला किया गया था। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि यह एक आतंकी हमला था।…
झारखंड में कोरोना से लड़ रहे लोगों के लिये राहत की खबर है। यहां कोरोना धीरे- धीरे काबू में हो रहा है। नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। कोरोना के 148 मरीज स्वस्थ हुए है। बुधवार को अबतक कोरोना के 94 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से दो मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या अब 345525 हो गयी है। जबकि अबतक 9935676 सैंपल की जांच की गई। इनमें 949 सक्रिय केस हैं। 339463 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5113 मरीजों…
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मौजूद तीनों वैक्सीन गर्भवती महिलाओं को दी जा सकती हैं। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके. पॉल ने मंगलवार को इस बाबत जानकारी दी। डॉ. पॉल ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि गर्भवती महिलाएं भी टीका ले सकती हैं। कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक वी सभी वैक्सीन गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते ही कोरोना रोधी टीका गर्भवती महिलाओं को देने का फैसला किया था, लेकिन इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नहीं किये गये थे। डॉ. पॉल ने जानकारी…
देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45 हजार 951 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 817 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या 60 हजार 729 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 46 दिनों से लगातार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक है। देश में नए मामले आने की दर यानि पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 23 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घंटे…
