Author: shivam kumar

​ भारतीय सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (​​​​सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार​ को हिमाचल सेक्टर में ​​भारत-चीन सीमा यानी एलएसी का दौरा ​​किया​​।​ उन्होंने सीमा के अग्रिम इलाकों में पहुंचकर तैनात सैनिकों का हौसला बढ़ाया। दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर जारी ​​तनाव के माहौल में जनरल बिपिन रावत का यह दौरा रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है​​​​। ​रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ही पूर्वी लद्दाख की चीन सीमा का तीन दिवसीय दौरा करके दिल्ली लौटे हैं​।   ​   ​जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत में वास्तविक नियंत्रण रेखा के…

Read More

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की मांग बढ़ने से इसकी कीमत में तेजी का सिलसिला जारी है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने भी घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 98.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी 89.18 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 104.90 रुपये, 99.80 रुपये और 98.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 96.72 रुपये, 93.72 रुपये और 92.03 रुपये प्रति…

Read More

अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत ने एक  बार फिर से ट्विटर पर भड़ास निकाली है। नक्शे में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत का हिस्सा ना बताने को लेकर जहां जहां विवाद बढ़ता जा रहा है, वहीं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का गुस्सा भी इसपर जमकर फूटा है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस पूरे मामले पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए दो पोस्ट मैप के साथ साझा किये हैं और देश के लोगों से अपील की है कि इसका करारा जवाब देना चाहिए। कंगना ने ट्विटर इंडिया के मैप को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर…

Read More

एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म ‘आरआरआर’ लम्बे समय से चर्चा में है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण,अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में है। फिल्म में आलिया भट्ट सीता के किरदार में नजर आयेंगी, जबकि  जूनियर  एनटीआर कोमाराम भीम और राम चरण अल्लूरी सीतारामाराजू के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म से सभी लीड कलाकारों का फर्स्ट लुक पहले ही जारी किया जा चुका है। फिल्म अपने आखिरी चरण में है फिल्म के मेकर्स ने फिल्म को लेकर मंगलवार को अपडेट शेयर किया है मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए ट्वीट किया-‘ पोस्टर रिलीज करते…

Read More

बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो बालिका वधू का दूसरा सीज़न कलर्स चैनल जल्द आ रहा है। इस धारावाहिक के दूसरे सीजन का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। बालिका वधू-2 धारावाहिक के निर्माताओं का कहना है कि इस धारावाहिक के माध्यम से समाज में आज भी जीवंत बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति लोगों को जागरुक करने की कोशिश की जाएगी। बालिका वधू-2 के प्रोमो में कलरफुल ड्रेस पहने एक प्यारी सी बच्ची देखने को मिल रही है। जो इस सीजन की नई आनंदी है, जिसे देखकर…

Read More

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड एवं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई, 1992 को बंगलौर (कर्नाटक) में हुआ था।  रिया चक्रवर्ती के पिता सेना में अफसर रह चुके हैं।रिया चक्रवर्ती ने अपनी शुरूआती पढ़ाई आर्मी स्कूल अम्बाला से सम्पन्न की है। एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी तीन दीव से की थी। वह इस शो की रनरअप रहीं। लेकिन इस शो के बाद उन्होंने छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बना ली थी और…

Read More

रांची : कैलेंडर बता रहा था 2 फरवरी 2020 । हेमन्त सोरेन के झारखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का वह 36वां दिन था। उनके ट्विटर हैंडल से सभी जिले के उपायुक्त को मानव तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था, ‘झारखण्ड से मानव तस्करी के कलंक को मिटाना सरकार की प्राथमिकता है। मानव तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।  यह झारखण्ड की गरीब आबादी के लिए परिवर्तन और उनके उज्ज्वल भविष्य के युग का शुभारम्भ था। तब से लेकर अबतक राज्य सरकार मानव तस्करी रोकने और प्रवासी श्रमिकों…

Read More

जमशेदपुर : उलीडीह थाना अंतर्गत सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 2 में मंगलवार को अर्पित कश्यप (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक कलिकानगर रोड नंबर 4 का रहने वाला था। आरोप है कि अर्पित के साथी शंकोसाई रोड नंबर 5 निवासी डेविड ने उसके कमर में सटा कर गोली मारी है। अर्पित का एक साथी विकास कुमार सिंह उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त विकास भी वहां मौजूद था। सूचना पर उलीडीह पुलिस और मृतक के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंची। पुलिस विकास को हिरासत में लेकर उससे…

Read More

तेलो (बोकारो) : बोकारो झरिया ओपी क्षेत्र दामोदा कोलियरी के घुटवे आउटसोर्सिंग में कार्यरत संजय उद्योग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से मंगलवार को रंगदारी की मांग पर बदमाशों ने फायरिंग की। बाइक से आए दो बदमाशों ने कंपनी इंचार्ज के बारे में पूछा और इसके बाद 5 राउंड फायरिंग की। गोलीबारी से कंपनी के कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो खोखे और अमन सिंह गैंग के नाम से एक पर्चा बरामद किया है। घटनास्थल पर कार्यरत माइनिंग इंचार्ज राजेंद्र…

Read More

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 100 करोड़ वसूली मामले में पूछताछ के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अगर इस दौरान अनिल देशमुख ईडी दफ्तर में हाजिर नहीं होते तो ईडी की टीम खुद उनके घर जाकर उनसे पूछताछ करेगी। ईडी ने पूछताछ के लिए मुंबई में 3 टीम व नागपुर में 2 टीम तैनात कर रखी हैं।    जानकारी के अनुसार 100 करोड़ रुपये वसूली मामले में पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को मंगलवार को ईडी के कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए दोबारा समन जारी किया गया था लेकिन अनिल देशमुख मंगलवार को फिर…

Read More

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मंगलवार को जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की वीडियो क्रांफ्रेंस के जरिए सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश ने पांच जुलाई तक मुख्तार अंसारी की रिमांड बढ़ाने का आदेश दिया है, अगली सुनवाई उसी दिन होगी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान एंबुलेंस केस की विवेचना कर रहे अधिकारी मौजूद नहीं थे।   मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन के मुताबिक कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्तार ने जेल में टेलीविजन लगवाये जाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश मेडिकल बोर्ड ने निर्देश दिए थे कि जेल में रहते हुए…

Read More