Author: shivam kumar

उत्तर प्रदेश में सिख लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया है। जनपद मुजफ्फरनगर में एक सिख लड़की को डरा-धमका कर उसका धर्मांतरण कराने के बाद उससे निकाह पढ़वा लिया गया। मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जबकि उसका भाई अभी भी फरार है। सरकार के इस इंसाफ से परिवार और सिख समाज के लोगों में खुशी है।   खतौली कोतवाली में पीड़िता ने तहरीर देकर बताया ​था कि खतौली कस्बे का रहने वाला उस्मान को वो दो वर्षों…

Read More

 संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक हो सकता है। इस सत्र के दौरान केंद्र सरकार का जोर कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने पर होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल की संसदीय  मामलों की समिति (सीसीपीए) से यह सिफारिश की गई है। इसके साथ ही सरकार ने सभी सांसदों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लेने के लिए कहा है। हालांकि, अधिकतर सांसदों ने वैक्सीन लगवा ली है। बावजूद, कोरोना प्रोटोकॉल के मद्देनजर सरकार किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है।

Read More

 उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को एक ट्वीट के जरिये उप्र की भाजपा सरकार पर राजनीतिक हमला किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर उप्र की भाजपा सरकार बाबा साहेब के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास कर नाटकबाजी कर रही है। मायावती ने कहा कि बसपा डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर के नाम पर कोई केन्द्र बनाने के खिलाफ नहीं है लेकिन अब चुनावी स्वार्थ के लिए यह सब करना घोर छलावा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अगर यह काम पहले कर लेती तो राष्ट्रपति आज इस केंद्र…

Read More

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर ने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के लिए बहुत काम किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भगवान बुद्ध के करुणामय संदेश को अपनी विचारधारा का मुख्य आयाार बनाया। राष्ट्रपति ने कहा कि बाबा साहब कहते थे कि सरकार का मिशन सबकी भलाई होनी चाहिए। इसी कारण सभी सरकार को उनके अनुभव का अनुसरण करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि आज लोग हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं, लेकिन डॉ. भीमराव आंबेडकर…

Read More

‘स्‍लमडॉग मिलेनियर’ फेम फ्रीडा पिंटो जल्द ही माँ बनने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद फ्रीडा ने इंस्टाग्राम पर  दो तस्वीरें शेयर करते हुए दी है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फ्रीडा ने लिखा -‘बेबी ट्रान आने वाला है।’ इन तस्वीरों में फ्रीडा  ब्लैक फ्लोरस ड्रेस में बेपी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।  पहली तस्वीर में फ्रीडा अपने मंगेतर के साथ कैमरे की तरफ देखकर पोज दे रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में ऐक्ट्रेस अपने मंगेतर की आंखों में खोई नजर आ रही हैं। फ्रीडा के इस पोस्ट पर फैंस एवं मनोरंजन जगत की हस्तियां उन्हें बधाई दे…

Read More

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वे बड़ी महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में सत्ता में आई तो प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सबसे महंगी बिजली पंजाब में मिलती है जबकि पंजाब खुद बिजली का उत्पादन करता है, फ़िर भी बिजली महंगी है क्योंकि पंजाब की सत्ता और बिजली कंपनियों में सांठगांठ है। दिल्ली बिजली का उत्पादन नहीं करती, फिर भी बिजली सस्ती है। दिल्ली में भी ऐसी सांठगांठ थी। अब पंजाब में भी ये…

Read More

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलावर को दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन, तीनों नगर निगम के महापौर, कमिश्नर और जिलों के डीएम मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि साल 2022 तक मलेरिया को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले डेढ़ साल से केन्द्र सरकार कोरोना महामारी के प्रबंधन में जुटी हुई हैं। इस बीच अन्य बीमारियों के मरीजों के इलाज को…

Read More

जम्मू शहर के बाहरी इलाके रत्नचूक्क में सोमवार देर रात एकबार फिर ड्रोन देखा गया है। हालांकि आधिकारिक रूप से रत्नूचक्क में संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की अभीतक पुष्टि नहीं की गयी है। जानकारी के अनुसार रत्नूचक्क इलाके में सोमवार देर रात लगातार दूसरे दिन ड्रोन देखा गया है। इससे पहले रविवार देर रात सेना की ब्रिगेड हेडक्वार्टर के नजदीक दो ड्रोन को उड़ते हुए देखा गया था। यह ड्रोन करीब 75 मीटर के ऊंचाई पर उड़ रहे थे जिसके चलते सेना के जवानों ने तुरन्त हरकत में आते हुए गोलीबारी की। जवानों द्वारा गोलीबारी करने पर दोनों ड्रोन गायब…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनआईसी को निर्देश दिया है कि 31 जुलाई तक असंगठित मजदूरों के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल तैयार करें। जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली बेंच ने प्रवासी मजदूरों के मामले में स्वत: संज्ञान मामले पर आदेश सुनाते हुए कहा है कि सभी राज्य 31 जुलाई तक वन नेशन वन राशन कार्ड लागू करें। कोर्ट ने कहा है कि सभी राज्य मजदूरों को मुफ्त राशन देने की योजना तैयार करें। केंद्र उन्हें राशन दे। कोर्ट ने सभी राज्यों को निर्देश दिया कि कोरोना महामारी तक सामुदायिक रसोई जारी रखें। पिछले 11 जून को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।…

Read More

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज जून के महीने में 16वीं बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी कर दी। पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज की गई बढ़ोतरी 2021 में की गई साल की 58वीं बढ़ोतरी है। आज पेट्रोल की कीमत में अलग अलग राज्यों में वैट की दर के मुताबिक प्रति लीटर 30 से 36 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है। जबकि डीजल की कीमत में प्रति लीटर 31 से 35 पैसे का इजाफा किया गया है। आज की बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम बढ़कर 98.81 रुपये प्रति लीटर…

Read More

कोरोना की दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए झारखंड सरकार की ओर से लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। तीसरी लहर के दौरान झारखंड के सात लाख 17 हजार 484 बच्चे संक्रमित हो सकते हैं। यह जानकारी कोरोना की तीसरी लहर के अनुमान व रोकथाम को लेकर सरकार की ओर से गठित इंपावर्ड कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में दी है। कमेटी ने राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। भारत सरकार के…

Read More