पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी (दीदी) की तृणमूल कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभा चुके प्रशांत किशोर की एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद कई अटकलें लगाई जाने लगीं. प्रशांत किशोर (पीके) की पवार के साथ हुई बैठक के बाद अनुमान लगने लगा था कि शायद पार्टी उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी दे सकती है. हालांकि, अब इन अटकलों पर खुद एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने विराम लगा दिया है. मलिक ने साफ कर दिया है कि प्रशांत को एनसीपी में कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी गई है. साथ ही, मलिक ने…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली: राजधानी के लाजपत नगर मार्केट के एक शोरूम में शनिवार को भीषण आग लग गई. एक दमकल विभाग के अधिकारी ने इसकी सूचना दी है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं. अधिकारियों ने कहा कि उन्हें लाजपत नगर मार्केट के ब्लॉक-1 सेंट्रल मार्केट से भीषण आग लगने की सूचना मिली. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया, यहां के एक शोरूम में आग लगी हुई है. दमकल की 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है. आगे की जानकारियों के मिलने का इंतजार किया जा रहा है. एक महीने के लॉकडाउन…
नई दिल्ली। अगर आप आने वाले दिनों में नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि फ्लिपकार्ट की Big Saving Days sale कल से यानी 13 जून से शुरू होने जा रही है। आपको बता दें कि स्मार्टफोन्स ग्राहक इस सेल का लाभ 16 जून तक उठा सकते हैं। इस सेल में तमाम बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर किये जायेंगे। ग्राहकों को सेल के दौरान नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। सेल में ग्राहकों को SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का…
कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाकर हमला किया है। इस हमले में दो जवान शहीद हुए हैं। साथ ही दो नागरिकों की भी मौत हुई है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। एक अधिकारी ने बताया कि सोपोर के अरंपोरा में तैनात पुलिस और सीआरपीएफ की नाका पार्टी को निशाना बनाकर आतंकियों ने फायरिंग की। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। आतंकियों ने दो स्थानीय नागरिकों की भी जान ले ली। साथ ही पुलिस के एक वाहन को क्षति पहुंची है। हमला करने के…
पंजाब के चुनावी वर्ष में एक महत्वपूर्ण राजनीतक घटनाक्रम में शुक्रवार को अकाली दल और बसपा में गठजोड़ हो गया है। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने समझौते को अंतिम रूप दिया। समझौते के मुताबिक, अकाली दल ने बसपा को 20 विधानसभा सीटें दी हैं, जबकि अन्य 97 सीटों पर अकाली दल चुनाव लड़ेगा। अकाली दल के अध्यक्ष बादल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अकाली दल और बसपा का गठजोड़ वर्ष 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव और इसके बाद आने वाले तमाम चुनावों के लिए…
जानी-मानी अभिनेत्री मल्लिका दुआ की माँ चिन्ना दुआ का शुक्रवार की रात निधन हो गया है। वह 56 साल की थी और हाल ही में कोरोना संक्रमित हो गई थी, जिसके बाद उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था जहाँ वह शुक्रवार की रात कोरोना से जिंदगी की जंग हार गई। उनके निधन की खबर मल्लिका दुआ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी दी है। उनके निधन से उनका परिवार और उनके तमाम चाहनेवाले सदमे हैं। मल्लिका दुआ की माँ चिन्ना दुआ का असली नाम डॉ पद्मावती दुआ था और वह एक डॉक्टर होने के…
मुंबई। मुंबई और आसपास के इलाकों में हो रही जोरदार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार तक मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसलिए मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, सिंधुदुर्ग जिलों में इस दिन तक तक रेड एलर्ट जारी कर दिया गया है । राज्य के भारी बरसात वाले इन इलाकों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 15 टीमों सहित राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने आम नागरिकों को अत्यावश्यक काम न होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की अपील…
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को प्रतिस्पर्धा कानूनों के प्रावधानों के कथित उल्लंघन के भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के जांच आदेश को रद्द करने की अमेजन और फ्लिपकार्ट की याचिका खारिज कर दी। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा कानूनों के प्रावधानों के कथित उल्लंघन को लेकर दोनों प्रमुख ई-वाणिज्य कंपनियों के जांच के निर्देश दिए थे। न्यायधीश पी एस दिनेश कुमार ने यह आदेश देते हुए दोनों कंपनियों की याचिका को खारिज कर दिया। न्यायालय ने यह भी कहा कि सीसीआई द्वारा दिया गया आदेश किसी भी न्यायिक प्रक्रिया में प्रवेश किए बिना एक प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।…
‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने पश्चिम बंगाल सरकार को सख्त निर्देश दिये हैं। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार को आदेश देते हुए कहा है कि ‘कोई बहाना नहीं, तुरंत लागू करें वन नेशन-वन राशन कार्ड।’ अदालत ने यह भी कहा है कि आप एक या अन्य समस्या का हवाला नहीं दे सकते हैं। यह प्रवासी मजदूरों के लिए है। इसके साथ ही सर्वोच्च अदालत ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों द्वारा उठाए गए समस्याओं पर अपने फैसले को सुरक्षित रखा है। दरअसल लॉकडाउन के दौरान असंगठित मजदूरों को रजिस्ट्रेशन…
डोमिनिका हाई कोर्ट ने पड़ोसी एंटीगुआ और बारबुडा से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने के बाद द्वीपीय देश में अवैध रूप से घुसने के मामले में भगौड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को जमानत देने से इंकार कर दिया है। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी। चोकसी 2018 से एंटीगुआ और बारबुडा में नागरिक के तौर पर रह रहा है। समाचार संस्थान एंटीगुआ न्यूजरूम की खबर के अनुसार हाई कोर्ट ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को अपने फैसले में कहा कि चोकसी के ”भागने का खतरा” है। चोकसी ने मजिस्ट्रेटी अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किये जाने के बाद हाई कोर्ट का…
झारखंड में कोरोना धीरे- धीरे काबू में हो रहा है। नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 584मरीज स्वस्थ हुए है। इस दौरान शनिवार सुबह तक सिर्फ 291नए मरीज मिले हैं।,जबकि राज्य में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। मृतक बोकारो का रहने वाला था। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 18,बोकारो से दस,देवघर से नौ ,धनबाद से 21, दुमका से दो,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 87 और गढ़वा से चार नए मरीज मिले हैं। इसी तरह गिरिडीह से आठ, गोड्डा से चार, गुमला से 19,हजारीबाग से 23,जामताड़ा से छह और …
