केंद्रीय महिला व बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में 20 वर्षीय युवती से गैंगरेप और उसकी मौत के मामले पर कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस मामले में जल्द से जल्द न्याय होगा। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि कानून व्यवस्था राज्य सरकार का मामला है, उसके लिए वहां की सरकार उचित कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस से जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में जिला प्रशासन से बात की गई है और महिला आयोग की अधिकारी ने पीड़ित…
Author: shivam kumar
बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत लगभग साथ माह बाद काम पर वापस लौट रही हैं। इसकी जानकारी खुद कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दी। कंगना ने अपनी तीन तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा-‘मेरे प्यारे दोस्तों आज बहुत खास दिन है। 7 महीने बाद आज काम पर लौट रही हूं। अपने सबसे महत्वाकांक्षी द्विभाषीय प्रोजेक्ट थलाइवी के लिए दक्षिण भारत की तरफ जा रही हूं। महामारी के इस कठिन दौर में आपकी दुआओं की जरूरत है। ये कुछ सेल्फी सुबह में क्लिक की थीं। उम्मीद है कि आप सभी को पसंद…
फिल्म अभिनेता एवं सांसद रवि किशन इन दिनों चर्चा में हैं। रवि किशन ने हाल ही में संसद के मानसून सत्र में बॉलीवुड में ड्रग्स की समस्या और ड्रग माफियाओं का मुद्दा उठाया था जिसकी काफी चर्चा हुई थी। अब रवि किशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल रवि किशन को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है। इसकी जानकारी खुद रवि किशन ने सोशल मीडिया पर दी। रवि किशन ने योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। रवि किशन ट्वीट किया-‘आदरणीय श्रद्धेय योगीआदित्यनाथ महाराज जी। पूजनीय महाराज जी, मेरी सुरक्षा को देखते…
पिछले 6 साल में खराब गोला-बारूद की वजह से 27 जवानों की मौत होने और 960 करोड़ का नुकसान होने की सेना की आंतरिक रिपोर्ट को ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड (ओएफबी) ने भी पूरी तरह से नहीं नकारा है। ओएफबी का कहना है कि सिर्फ 19 प्रतिशत दुर्घटनाएं ही ओएफबी से सप्लाई हुए सामानों में खामियों की वजह से हुई हैं, बाकी तोप और दूसरे हथियारों के खराब रख-रखाव, गलत फायरिंग-ड्रिल और मनमाने ढंग से किये गए फेरबदल के चलते हुई हैं। यह मामला तब सामने आया है जब केंद्र सरकार ने आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) को एक या एक सौ…
पंजाब के विभिन्न स्थानों से मोर्चे के लिए निकले अकालियों को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। अकाली दल के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पहुंचकर राज्यपाल के निवास के समक्ष एकत्र होना है। चंडीगढ़ के क्षेत्र में धारा 144 लागू है, इसलिए पुलिस ने पंजाब से दाखिल होने वाले सभी रास्तों पर जबरदस्त नाकाबंदी कर रखी है। पंजाब के जिला मोहाली के मुल्लांपुर और जीरकपुर क्षेत्र के साथ चंडीगढ़ क्षेत्र में पुलिस का सख्त पहरा है। चंडीगढ़ पुलिस ने सभी सीमाओं पर वज्र वाहन तथा वाटर कैनन तैनात कर दिया है। अकालियों की धरपकड़ करने के लिए काफी संख्या में…
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में बुधवार देर रात को एक बार फिर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया है। भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का करारा जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का करारा…
केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र की संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। प्रकाश जावड़ेकर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का लक्ष्य 26 लाख हेक्टेयर भूमि को फिर से हरा भरा करना है। इसके साथ साल 2030 तक भूमि-क्षरण तटस्थता को प्राप्त करना है। यह भारत के प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना और उसके बीच रहना भारत की संस्कृति रही है। हमारे वेद शास्त्रों में भी इसका वर्णन है। प्रकृति रक्षिति रक्षिता, यानि प्रकृति से सुरक्षा पाते रहने…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 63 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 86 हजार 821 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 63,12, 585 पर पहुंच गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1,181 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 98,678 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,40,705 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 52,73,202 मरीज स्वस्थ हो…
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दरिंदगी के बाद पीड़िता का शव मंगलवार देर रात गांव पंहुचा। गैंगरेप की शिकार हुई युवती का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में चिता तैयार कर युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवारवालों का आरोप है कि उन्हें पुलिस ने घर में बंद कर दिया था। मृतका के चाचा प्रमोद ने बताया कि वे आखिर में चिता तक किसी तरह पहुंच गए थे। तब 5 कंडे उन्होंने चिता पर डाले। उस वक्त पुलिस वालों ने उन्हें रोककर वीडियो बनाया ताकि लगे कि हम अंतिम संस्कार में शामिल रहे थे।…
हाथरस में गैंगरेप पीड़िता का शव देर रात उसके गांव पहुंचा और ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच प्रशासन ने पीड़ित लड़की के शव का अंतिम संस्कार करा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की है। बुधवार को प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, हाथरस सांसद राजवीर दिलेर, विधायक हरिशंकर माहौर आदि पीड़ित लड़की के घर पहुंचे और सांत्वना दी। प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। गांव वालों ने गो बैक-गो बैक बैक के नारे भी लगाए। सांसद राजवीर दिलेर ने कहा कि मामले में दोषियों…
हाथरस गैंगरेप की पीड़िता की मौत के बाद बुधवार को कड़कड़डूमा कोर्ट के वकीलों ने कोर्ट परिसर में विरोध प्रदर्शन निकाला। इन वकीलों ने कोर्ट परिसर से होते हुए कोर्ट के बाहर भी प्रदर्शन किया। वकीलों ने प्रदर्शन के दौरान गैंगरेप पीड़िता के दोषियों को फांसी देने की मांग की। वकील उत्तरप्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैंगरेप पीड़िता के हत्यारों को फांसी देने की मांग के समर्थन में नारे लगा रहे। बता दें कि हाथरस की गैंगरेप पीड़िता का कल यानि 29 सितम्बर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। उसके बाद उसके शव को…
