Author: shivam kumar

पंजाब के विभिन्न स्थानों से मोर्चे के लिए निकले अकालियों को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। अकाली दल के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पहुंचकर राज्यपाल के निवास के समक्ष एकत्र होना है। चंडीगढ़ के क्षेत्र में धारा 144 लागू है, इसलिए पुलिस ने पंजाब से दाखिल होने वाले सभी रास्तों पर जबरदस्त नाकाबंदी कर रखी है। पंजाब के जिला मोहाली के मुल्लांपुर और जीरकपुर क्षेत्र के साथ चंडीगढ़ क्षेत्र में पुलिस का सख्त पहरा है। चंडीगढ़ पुलिस ने सभी सीमाओं पर वज्र वाहन तथा वाटर कैनन तैनात कर दिया है। अकालियों की धरपकड़ करने के लिए काफी संख्या में…

Read More

 पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में बुधवार देर रात को एक बार फिर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया है। भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का करारा जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का करारा…

Read More

 केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र की संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। प्रकाश जावड़ेकर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का लक्ष्य 26 लाख हेक्टेयर भूमि को फिर से हरा भरा करना है। इसके साथ साल 2030 तक भूमि-क्षरण तटस्थता को प्राप्त करना है। यह भारत के प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना और उसके बीच रहना भारत की संस्कृति रही है। हमारे वेद शास्त्रों में भी इसका वर्णन है। प्रकृति रक्षिति रक्षिता, यानि प्रकृति से सुरक्षा पाते रहने…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 63 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 86 हजार 821 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 63,12, 585 पर पहुंच गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1,181 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 98,678 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,40,705 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 52,73,202 मरीज स्वस्थ हो…

Read More

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दरिंदगी के बाद पीड़िता का शव मंगलवार देर रात गांव पंहुचा। गैंगरेप की शिकार हुई युवती का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में चिता तैयार कर युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवारवालों का आरोप है कि उन्हें पुलिस ने घर में बंद कर दिया था। मृतका के चाचा प्रमोद ने बताया कि वे आखिर में चिता तक किसी तरह पहुंच गए थे। तब 5 कंडे उन्होंने चिता पर डाले। उस वक्त पुलिस वालों ने उन्हें रोककर वीडियो बनाया ताकि लगे कि हम अंतिम संस्कार में शामिल रहे थे।…

Read More

हाथरस में गैंगरेप पीड़िता का शव देर रात उसके गांव पहुंचा और ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच प्रशासन ने पीड़ित लड़की के शव का अंतिम संस्कार करा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की है। बुधवार को प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, हाथरस सांसद राजवीर दिलेर, विधायक हरिशंकर माहौर आदि पीड़ित लड़की के घर पहुंचे और सांत्वना दी। प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। गांव वालों ने गो बैक-गो बैक बैक के नारे भी लगाए। सांसद राजवीर दिलेर ने कहा कि मामले में दोषियों…

Read More

 हाथरस गैंगरेप की पीड़िता की मौत के बाद बुधवार को कड़कड़डूमा कोर्ट के वकीलों ने कोर्ट परिसर में विरोध प्रदर्शन निकाला। इन वकीलों ने कोर्ट परिसर से होते हुए कोर्ट के बाहर भी प्रदर्शन किया। वकीलों ने प्रदर्शन के दौरान गैंगरेप पीड़िता के दोषियों को फांसी देने की मांग की। वकील उत्तरप्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैंगरेप पीड़िता के हत्यारों को फांसी देने की मांग के समर्थन में नारे लगा रहे। बता दें कि हाथरस की गैंगरेप पीड़िता का कल यानि 29 सितम्बर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। उसके बाद उसके शव को…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपने नेक काम की वजह से इन दिनों सुर्खियों में हैं। कोरोना संकट के दौरान सोनू सूद प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए मसीहा बने हैं। अब सोनू सूद को उनके नेक काम के लिए अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया है। अभिनेता ने कोरोना संकट के दौरान फंसे प्रवासियों की निस्वार्थ भाव से मदद की है। लोगों के लिए भोजन, बसों, ट्रेनों और विदेश में फंसे छात्रों को चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था करके वापस लाने, बच्चों को मुफ्त इलाज, शिक्षा मुहैया करवाने वाले और नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित…

Read More

अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। हाल ही में बॉलीवुड की क्वीन कंगना ने इन सबसे अलग एक पोस्ट फैंस के साथ साझा किया है, जो उनके निजी जिंदगी से जुड़ा है। दरअसल अपने इस पोस्ट में कंगना ने तीन तस्वीरें शेयर करते हुए अपने बचपन के एक किस्से का जिक्र किया है। कंगना रनौत ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कर लिखा-‘जब मैं छोटी सी लड़की थी, मैं खुद को मोतियों से सजाती थी, अपने बाल खुद काट लेती थी, जांघों तक ऊंचे मोजे और…

Read More

निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में समन जारी कर गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। अनुराग के खिलाफ अभिनेत्री पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 23 सितंबर को पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। मुंबई पुलिस द्वारा अनुराग कश्यप को जारी समन में गुरुवार दोपहर 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा गया है। अभिनेत्री ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर रेप सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है। अभिनेत्री ने अनुराग…

Read More

​चीन के साथ छह दौर की कॉर्प कमांडर स्तरीय वार्ता करने वाले सेना की 14वीं कॉर्प ​​के ​​लेफ्टिनेंट जनरल ​​हरिंदर सिंह​ अब ​देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी​​ ​की कमान संभालेंगे​।​​ ​उनकी जगह​ नई दिल्ली ​स्थित सेना मुख्यालय से ​​लेफ्टिनेंट जनरल​ ​पीजीके भेजे गए हैं।​ जनरल ​मेनन वही अधिकारी हैं जो भारत​-चीन के ​साथ 21 सितम्बर को हुई कॉर्प कमांडर स्तर की बैठक में सेना मुख्यालय ​के ​प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए​ थे​​​। अब सातवें दौर की चीन से वार्ता जनरल ​मेनन के नेतृत्व में ही होगी।​ लद्दाख में सेना की 14​वीं कॉर्प ​​में बदलाव​ किया गया है​​​।​ यहां के जनरल…

Read More