भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को अपनी 88वीं वर्षगांठ पूरे गर्व से मनाएगी। इस अवसर पर हिंडन (गाजियाबाद) स्थित वायु सैनिक अड्डे पर वायुसेना दिवस परेड एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें वायुसेना के विभिन्न युद्धक विमान रोमांचकारी करतबों का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए गुरुवार से अभ्यास शुरू हो चुका है। प्रदर्शन के दौरान उड़ान भरने वाले विमानों को सबसे गंभीर खतरा पक्षियों से होता है, इसलिए वायुसेना ने दिल्ली, गाजियाबाद और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे खाने-पीने की चीजें और कचरा खुले में न फेंके ताकि विमान, पायलट और जमीन पर रह रहे लोग सुरक्षित रह सकें। वायुसेना प्रवक्ता के अनुसार वायुसेना दिवस पर होने वाली परेड की फुल…
Author: shivam kumar
अभिनेत्री कल्कि केकलां ने शुक्रवार को अपनी बेटी सप्पो की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर उनके प्रशंसकों और दोस्तों ने अपने प्यार की बौछार की है। तस्वीर में सप्पो एक छतरी के नीचे बैठी हैं। अभिनेत्री कल्कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी बेटी के क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसकी वजह से वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। कल्कि ने बेटी की तस्वीर शेयर कर लिखा-‘एक छतरी के नीचे।’ साथ ही कल्कि ने दिल वाली इमोजी के साथ संगीता और सप्पो हैशटैग लगाया। तस्वीर में सप्पो छतरी के नीचे एक महिला…
आज पूरा देश महात्मा गांधी की 151वीं जयंती मना रहा है। बापू की 151वीं जयंती के अवसर पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें याद किया और खास संदेश शेयर किए हैं। कई बॉलीवुड हस्तियों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इन हस्तियों ने ट्विटर के जरिए गांधी जयंती पर उनके विचारों को साझा किया है। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा-‘नमस्कार, आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती हैं। मैं उनको कोटी कोटी प्रणाम करती हूं।’ अभिनेत्री काजोल ने शुक्रवार को लिखा-‘कमजोर कभी माफ नहीं कर सकता, यह एक ताकतवर इंसान की…
भारतीय वायु सेना ने अमेरिका को अपने परिवहन बेड़े के सी-130 जे-30 एस सुपर हरक्यूलिस विमानों के बेड़े के लिए अमेरिका से 90 मिलियन डॉलर के स्पेयर पार्ट्स खरीदने का अनुरोध किया था, जिसे अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने मंजूरी दे दी है। मौजूदा समय में वायुसेना के पास 11 सुपर हरक्यूलिस हैं। भारत उन 17 देशों में से एक है, जिन्हें अमेरिका ने अपना सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान बेचा है। भारतीय वायुसेना ने अपने परिवहन बेड़े के लिए अमेरिका से 2008 की शुरुआत में छह सी-130जे सुपर हरक्यूलिस खरीदे थे। इसमें से एक विमान प्रशिक्षण मिशन के दौरान 28 मार्च, 2014 को ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त…
उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की दलित लड़कीकी कथित बलात्कार और हत्या के मामले में जहां देश भर में आक्रोश है वहीं आरोपियों के समर्थन में भी कुछ लोग उतर आए हैं। पास के गांव बघना में सवर्ण समाज के लोग एकजुट हो गए। उनकी मांग है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाए। विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी देखी जा सकती है। जिसमें दलित लड़की की कथित हत्या और बलात्कार के आरोपियों का समर्थन करने के लिए गांव में उच्च जाति समुदाय के लोग विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना…
महात्मा गांधी के 151वीं जयंती के अवसर पर भारत ने नेपाल को 41 एंबुलेंस और 6 स्कूल बसें भेंट कीं। भारतीय राजदूतावास ने काठमांडू में बताया कि महात्मा गांधी के 151वीं जयंती पर भारत ने नेपाल सरकार को और 29 जिलों में काम कर रहे गैर लाभकारी संगठनों को 41 एंबुलेंस भेंट की हैं। इसके साथ ही नई दिल्ली ने नेपाल में कोरोना के बढ़ते मरीजों को ध्यान में रखते हुए काठमांडू को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से लैस एंबुलेंस प्रदान किए हैं। नेपाल के कोरोना से लड़ने के प्रयासों की सराहना करते हुए भारत ने अत्याधुनिक एंबुलेंस भेंट की हैं, जिसमें…
सैन फ्रांसिस्को डिस्ट्रिक़्ट कोर्ट ने अस्थायी रूप से होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की ओर से ग्रीन कार्ड, एच -1 बी और अन्य वीजा अनुप्रयोगों के लिए थोपी गई भारी शुल्क राशि पर रोक लगा दी है। ट्रम्प प्रशासन की ओर से वीज़ा फ़ीस पर शुल्क राशि पर बढ़ोतरी दो अक्टूबर से लगाए जाने के आदेश दिए गए थे। फ़ेडरल होमलैंड सिक्योरिटी ने नए शुल्क ढांचे के तहत ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने की लागत दोगुनी यानी 1,760 से 2,830 डालर, अमेरिकी नागरिकता के लिए आवेदन करने पर शुल्क राशि 725 से बढ़ा कर 1,170 डालर किए जाने के आदेश जारी…
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अगले सप्ताह 6 अक्टूबर मंगलवार को पार्टी की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। नवगठित कार्यकारिणी की इस पहली बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यो पर चर्चा के साथ उसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी। नड्डा ने गत माह 26 सितम्बर को अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नड्डा की इस नई टीम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 12 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव व एक संगठन महासचिव, 13 सचिव, एक कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी हैं। जानकारी के मुताबिक नड्डा ने 6 अक्टूबर को अपनी नई…
शिवसेना के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने कहा कि हाथरस की घटना के बाद जो कुछ वहां हो रहा है, इसको लेकर प्रधानमंत्री को बयान देना चाहिए। राऊत ने कहा कि हाथरस में पीड़ित परिवार की आवाज को दबाने का सरेआम प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़ित युवती का शव आधीरात को जलाकर अपना पाप छिपाने की कोशिश की है। एक फिल्म अभिनेत्री के लिए आवाज उठाने वाले कहां गायब हो गए हैं। सांसद राऊत ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गैंगरेप अथवा रेप की घटनाएं समाज पर कलंक हैं और…
राष्ट्र आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शास्त्री को नमन किया। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने विजय घाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को ट्वीट संदेश में कहा, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी स्मृति को नमन। भारत माता के उस महान सपूत ने अभूतपूर्व समर्पण और सत्यनिष्ठा से देश की सेवा की। हरित क्रांति व श्वेत क्रांति में मूलभूत भूमिका और युद्धकाल में सुदृढ़ नेतृत्व के लिए सभी देशवासी उन्हें श्रद्धापूर्वक…
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि दो अक्टूबर हम सबके लिए पवित्र और प्रेरक दिवस होता है। उन्होंने कहा कि बापू के विचार और आदर्श आज भी प्रासांगिक हैं। उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने कहा कि महात्मा जीवन ही उनका संदेश है। गांधी जी ने अपने कभी जीवन से प्रभाव पैदा करने का प्रयास नहीं किया लेकिन उनका जीवन ही प्रेरणा का कारण बन गया। बापू…
