देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 64 लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 81 हजार 484 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 63, 94, 069 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1,095 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 99,773 तक पहुंच गई है। शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,42,217 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 53,52,078…
Author: shivam kumar
करीब चार दशकों तक भारतीय सेना में सेवा करने के बाद मेजर जनरल जॉयस ग्लैडिस रोच की सेवानिवृत्ति के बाद अब इस पद पर मेजर जनरल सोनाली घोषाल को नियुक्त किया गया है। उन्होंने अतिरिक्त महानिदेशक सैन्य नर्सिंग सेवा का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मेजर जनरल सोनाली घोषाल को 1981 में कमीशन दिया गया था और वह स्कूल ऑफ नर्सिंग, भारतीय नौसेना अस्पताल जहाज अश्विनी, मुंबई की पूर्व छात्रा हैं। इससे पहले वह आर्मी हॉस्पिटल, रिसर्च एंड रेफरल, दिल्ली कैंट की प्रिंसिपल मैट्रन थीं। मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में 38 साल की सेवा के दौरान उन्हें ऑपरेशन ब्लू स्टार और ऑपरेशन सद्भावना के दौरान घायल सैनिकों की सेवा करने का गौरव…
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए केरल के पलक्कड़ जिले में राज्य के पहले व देश के बीसवें मेगा फूड पार्क का शुभारंभ गुरुवार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने किया। तोमर ने इस अवसर पर कहा कि यह पार्क केरल में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसमें 25 से 30 खाद्य प्रसंस्करण यूनिटों में 250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश आएगा और अंतत: सालभर में 450 से 500 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। यह पार्क…
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों को खोलने के लिए 15 अक्टूबर से 50 फीसदी तक की क्षमता वाले नए दिशानिर्देश जारी किए जाने के बाद मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर्स पीवीआर और आईनॉक्स लीजर के स्टॉक गुरुवार को 18 फीसदी तक उछल गए। बीएसई पर पीवीआर के शेयर 14.99 फीसदी बढ़कर 1,395 रुपये पर पहुंच गए। दूसरी ओर बीएसई पर आईनॉक्स लीजर के शेयर 17.63 फीसदी उछलकर 318.20 रुपये पर पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक दिन पहले कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर के क्षेत्रों में अधिक गतिविधियों की अनुमति के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें…
सदाबहार अभिनेत्री रेखा धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ से टेलीविजन जगत में कदम रखने जा रही हैं। गुरुवार को मेकर्स ने इस धारावाहिक का नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें रेखा की खूबसूरत झलक सामने आई है। शो के इस नए प्रोमो को स्टारप्लस ने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा-‘जब दिल किसी के प्यार में सुबह-शाम गुम रहे तो मोहब्बत इबादत बन जाती है। #गुम है किसी के प्यार में, 5 अक्टूबर से, रात 8 बजे सिर्फ स्टार प्लस और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर।’ शो के इस प्रोमो में रेखा अपनी खनकती आवाज में गाना ‘गुम…
हाथरस गैंगरेप और हत्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में हाथरस गैंगरेप की जांच सीबीआई को सौंपने या रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग बनाने की मांग की गई है। याचिका में इस मामले को यूपी से दिल्ली ट्रांसफर करने की भी मांग की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता सत्यमा दुबे, विकास ठाकरे रुद्र प्रताप यादव और सौरभ यादव ने याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि यूपी में मामले की जांच और ट्रायल निष्पक्ष नहीं हो सकती है। याचिकाकर्ताओं की ओऱ से वकील संजीव मल्होत्रा ने कहा है कि पुलिस…
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश में महिला अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने हाथरस प्रकरण के बाद बलरामपुर में भी इस तरह की दुस्साहसिक वारदात सामने आने के बाद कड़ी नाराजगी जतायी है। कहा कि इस घटना ने उन्हें झकझोर दिया है। प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से योगी आदित्यनाथ की जगह किसी दूसरे व्यक्ति काे मुख्यमंत्री बनाने और ऐसा नहीं होने पर केन्द्र से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुझे 99 नहीं 100 प्रतिशत भरोसा…
केंद्रीय महिला व बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में 20 वर्षीय युवती से गैंगरेप और उसकी मौत के मामले पर कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस मामले में जल्द से जल्द न्याय होगा। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि कानून व्यवस्था राज्य सरकार का मामला है, उसके लिए वहां की सरकार उचित कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस से जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में जिला प्रशासन से बात की गई है और महिला आयोग की अधिकारी ने पीड़ित…
बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत लगभग साथ माह बाद काम पर वापस लौट रही हैं। इसकी जानकारी खुद कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दी। कंगना ने अपनी तीन तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा-‘मेरे प्यारे दोस्तों आज बहुत खास दिन है। 7 महीने बाद आज काम पर लौट रही हूं। अपने सबसे महत्वाकांक्षी द्विभाषीय प्रोजेक्ट थलाइवी के लिए दक्षिण भारत की तरफ जा रही हूं। महामारी के इस कठिन दौर में आपकी दुआओं की जरूरत है। ये कुछ सेल्फी सुबह में क्लिक की थीं। उम्मीद है कि आप सभी को पसंद…
फिल्म अभिनेता एवं सांसद रवि किशन इन दिनों चर्चा में हैं। रवि किशन ने हाल ही में संसद के मानसून सत्र में बॉलीवुड में ड्रग्स की समस्या और ड्रग माफियाओं का मुद्दा उठाया था जिसकी काफी चर्चा हुई थी। अब रवि किशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल रवि किशन को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है। इसकी जानकारी खुद रवि किशन ने सोशल मीडिया पर दी। रवि किशन ने योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। रवि किशन ट्वीट किया-‘आदरणीय श्रद्धेय योगीआदित्यनाथ महाराज जी। पूजनीय महाराज जी, मेरी सुरक्षा को देखते…
पिछले 6 साल में खराब गोला-बारूद की वजह से 27 जवानों की मौत होने और 960 करोड़ का नुकसान होने की सेना की आंतरिक रिपोर्ट को ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड (ओएफबी) ने भी पूरी तरह से नहीं नकारा है। ओएफबी का कहना है कि सिर्फ 19 प्रतिशत दुर्घटनाएं ही ओएफबी से सप्लाई हुए सामानों में खामियों की वजह से हुई हैं, बाकी तोप और दूसरे हथियारों के खराब रख-रखाव, गलत फायरिंग-ड्रिल और मनमाने ढंग से किये गए फेरबदल के चलते हुई हैं। यह मामला तब सामने आया है जब केंद्र सरकार ने आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) को एक या एक सौ…
