करोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। शुरुआती सत्र में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 495.64 अंक यानी 1.33 फीसदी की मजबूती के साथ 37884.30 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 196.60 अंक यानी 1.18 फीसदी की मजबूती के साथ 11,246.90 के स्तर पर करोबार कर रहा है।
Author: shivam kumar
अंतरराष्ट्रीय बजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का फायदा घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा है। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन सोमवार को डीजल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। हालांकि, पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयन की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में डीजल की कीमत घटकर क्रमश: 70.71 रुपये, 77.12 रुपये, 76.18 रुपये और 74.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, पेट्रोल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 81.06 रुपये, 87.74 रुपये, 84.14 रुपये, और 82.59 रुपये प्रति लीटर है।…
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि अध्यादेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया है। शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां में कृषि अध्यादेशों के विरोध में दिए गए धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने कृषि अध्यादेशों पर हस्ताक्षर नहीं बल्कि किसानों के डेथ वारंट पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कानूनी विशेषज्ञों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। इस मामले में देश के कई वरिष्ठ वकीलों से भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। बहुत…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 60 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 82,170 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 60,74,703 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1,039 लोगों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 95,542 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,62,640 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 50,16,521 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट…
राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल में सिनेमा हॉल को खोलने की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दे दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य सरकार के लिए कोरोना संकट को देखते हुए शारीरिक दूरी और अन्य कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। ऐसे में सिनेमा हाल में सिर्फ 50 लोगों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। उल्लेखनीय है कि मार्च महीने से जब लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी, उस समय सबसे पहले सिनेमा हॉल को ही बंद किया गया था। इसके बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही फिल्म जगत से जुड़े और आम लोग मुख्यमंत्री ममता…
धर्मा प्रोडक्शन की कंपनी के अधिकारी क्षितिज प्रसाद की एनसीबी ने 9 दिन की रिमांड मांगी है. NCB के मुताबिक ड्रग डीलर से क्षितिज की साठगांठ है,यह उसकी सप्लाई और स्टोर भी करता है. यह कमर्शियल पर्पस के ड्रग में डील करता है. क्षितिज के अपने अकाउंट से ड्रग खरीदने की बात कही है. इसके साथ ही ड्रग पैडलर अनुज केशवानी और क्षितिज के संबंधों का जिक्र NCB ने किया है. क्षितिज और अनुज केशवानी का साथ मे मिलकर बॉलीवुड में ड्रग सप्लाई करने का आरोप है. क्षितिज के घर से ड्रग बरामदगी की भी बात कही है. …
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कई कर्मचारियों के कोविड-19 टेस्ट सकारात्मक आये हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार दुबई में स्थित आईसीसी मुख्यालय के सभी सकारात्मक कर्मचारी इस समय अनिवार्य रूप से आइसोलेशन में हैं। हालांकि, कोविड-19 के इन मामलों से यूएई में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आईपीएल यूएई के तीन स्थानों दुबई, शारजाह और अबू धाबी में खेला जा रहा है। आईसीसी के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया, “आईसीसी के कई कर्मचारियों का कोविड-19 टेस्ट सकारात्मक आया है। प्रभावित कर्मचारी स्थानीय प्रोटोकॉल…
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के आठवें मैच में हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाफ सात विकेट से मिली जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज इयोन मोर्गन ने कहा कि वह हैदराबाद पर मिली जीत से बेहद खुश हैं और इस जीत से टीम का आत्मविश्वास लौट आया है। मोर्गन ने कहा, “अपने खाते में जीत जोड़कर खुश हैं। यह लंबा टूर्नामेंट है, लेकिन इस जीत से हमारा विश्वास लौटा और हम लय को बरकरार रखना चाहेंगे। मुंबई के खिलाफ हमारा प्रदर्शन थोड़ा खराब था, लेकिन हमने यह मुकाबला जीता। हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में रविवार को कहा कि कोरोना काल में लोगों के जीवन में कई परिवर्तन आए हैं। लोगों ने परिवार के साथ रहना सीखा। इस काल में लोगों को सावधानी बरतने के साथ दो गज की दूरी बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने ‘मन की बात’ की शुरुआत कहानी सुनाने की विधा से की। उन्होंने कहा कि कहानियां लोगों के संवेदनशील पक्ष को सामने लेकर आती हैं। भारत में तरह-तरह की कहानी सुनाने की विधा है। उसमें कठपुतली की जीवंत परंपरा शामिल है। कई राज्यों में अलग अलग तरह की कहानी सुनाने की विधा है।…
एलएसी पर चीन के खिलाफ अपनी तैयारियों को और मजबूत करने के लिए भारत ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने देश की उत्तरी और पूर्वी सीमाओं पर छह पिनाका रॉकेट रेजिमेंट बनाने का फैसला किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पिनाका रॉकेट और लॉन्चरों का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिनाका लम्बी दूरी तक मार करने के लिए फ्री फ्लाइट आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम है, जिसकी रेंज 37.5 किलोमीटर है। इसका लॉन्चर सिर्फ 44 सेकेंड्स में 12 पिनाका रॉकेट्स दागने में सक्षम है। भारत ने कारगिल युद्ध में भी पिनाका रॉकेट का इस्तेमाल किया था। इसके बाद में…
डूंगरपुर और उदयपुर के खेरवाड़ा में चल रहा प्रदर्शन रविवार सुबह थोड़ा शांत रहा। खेरवाड़ा में प्रदर्शनकारी पहाडिय़ों पर बैठ गए हैं। डूंगरपुर के पास दोवड़ा में सुबह करीब 4 बजे एक गाड़ी में आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों ने हाइवे अब भी बहाल नहीं होने दिया है। देर रात कुछ उपद्रवी हाइवे के पास बनी श्रीनाथ कॉलोनी में घुस गए जहां तोड़फोड़ की गई। कई घरों के शीशे तोड़ दिए गए। साथ ही कार और बाइक को आग के हवाले कर दिया गया जिससे लोग रातभर डर के साये में रहे। खेरवाड़ा व डूंगरपुर में इंटरनेट सेवा पहले से…
