दिल्ली कैंट स्थित आर्मी अस्पताल में रविवार सुबह भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मेजर जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त) का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई राजनेताओं ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह जी ने पहले एक सैनिक और फिर एक राजनेता के तौर पर देश की सच्ची सेवा की है। आर्मी हॉस्पिटल ने रविवार सुबह 06 बजकर 55 मिनट पर उनके निधन होने की घोषणा की। अस्पताल में उन्हें 25 जून 2020 को भर्ती कराया गया था। अस्पताल की बुलेटिन के मुताबिक मल्टीगैगन डिसफंक्शन सिंड्रोम के साथ सेप्सिस के लिए…
Author: shivam kumar
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सबसे पुराने और लम्बे समय से चले आ रहे सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने अब गठबन्धन से अलग होने का फैसला किया है। शिव सेना के बाद अकाली दल दूसरी पार्टी है जिसने एनडीए से नाता तोड़ा है। कृषि बिलों के विरोध में ही अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था और 25 सितम्बर को अकाली दल ने अपनी प्रथम रैली और रोष प्रदर्शन केंद्र की सरकार के विरुद्ध राज्य भर में किया था। चंडीगढ़ में शनिवार अकाली दल की कोर कमेटी की चार घंटे तक चली बैठक…
संसद के मानसून सत्र में पारित हुए कृषि विधेयक को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी की मांग तथा कृषि मंडियों के बंद होने के विरोध में किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के इस प्रदर्शन में तमाम विपक्षी पार्टियां भी सड़कों पर उतरी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने भी किसानों के समर्थन में सरकार के खिलाफ अपना अभियान शुरू कर दिया है। ऐसे में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ मिलकर आवाज़ उठाने की अपील की…
बॉलीवुड में चल रहे अवैध ड्रग्स मामले को लेकर गोरखपुर से सांसद और मशहूर अभिनेता रवि किशन ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। शेखावत ने कहा कि स्वच्छ भारत में अस्वच्छ बॉलीवुड का कोई काम नहीं है। शेखावत ने कहा कि सांसद रवि किशन द्वारा बॉलीवुड में चल रहे अवैध ड्रग्स मामले को लेकर संसद में उठाए गए गंभीर मुद्दे ने देश का ध्यान आकर्षित किया है। हमारी युवा पीढ़ी बॉलीवुड के कलाकारों से प्रभावित रहती है, ऐसे में सांसद रवि किशन द्वारा कलाकारों की साफ छवि को लेकर देश की संसद में चिंता व्यक्त करना…
अमेरिका के न्यूयार्क में हिंदू संस्कृति में मंगल का प्रतीक के तौर पर जाने जाने वाले ‘स्वस्तिक’ नाम के गांव को लेकर विवाद तेज हो गया है। हालांकि विरोध के बावजूद इसकी परिषद ने नाम न बदलने के समर्थन में सर्वसम्मति से फैसला किया है। ‘स्वस्तिक’ को हिंदू संस्कृति में मंगल का प्रतीक माना जाता है और हर शुभ कार्य से पहले इसका पूजन किया जाता है लेकिन अमेरिका में लोग इसे नाजी शासन की हिंसा एवं असहिष्णुता से भी जोड़कर देखते हैं इसी वजह से गांव के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। न्यूयार्क के ब्लैक ब्रूक…
सुशांत सिंह ड्रग मामले में NCB सख्ती के साथ एक के बाद एक ड्रग पेडलरों और स्टार्स पर शिकंजा कस रही है। इस केस में धर्मा प्रोडक्शन के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद का भी नाम सामने आया है। जिससे NCB ऑफिस में पूछताछ जारी है। क्षितिज शुक्रवार से ही NCB ऑफिस में मौजूद हैं। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी क्षितिज को NCB के तीखे सवालों का सामना करना पड़ रहा है। खबरों के मुताबिक कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें धर्मा प्रोडक्शन के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद और असिस्टेंट डायरेक्टर अनुभव चोपड़ा एक ड्रग पेडलर के साथ खड़े दिख…
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 59 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 85 हजार 362 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर देश में अब 59, 03, 933 हो गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 1,089 कोरोना मरीजों की मौत हो गई और इस महामारी से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 93,379 हो चुकी है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,60,969 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 48, 49,585…
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार डॉ मनमोहन सिंह का आज 88वां जन्मदिन है। मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 के बीच भारत के 13वें प्रधानमंत्री रहे। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “डॉ मनमोहन सिंह के रूप में भारत को प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति महसूस हो रही है। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।” लोकसभा में कांग्रेस…
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह हर दिन जम्मू-कश्मीर की नियत्रंण रेखा व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। शनिवार को भी पाक सेना ने पुंछ जिले के मनकोट व दिगवार सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। किसी नुकसान होने की सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी पाक का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। शनिवार को पाकिस्तान की ओर से जिले के मनकोट व दिगवार सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाक ने…
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनावों से जुड़े मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी। बिहार में तीन चरणों में मतदान होगा और 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि बिहार में तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 16 जिलों की 71 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए 31 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए गये हैं। दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए 42 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए गए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान और श्रमिक के नाम पर देश व राज्यों में अनेकों बार सरकारें बनीं लेकिन उन्हें कोई लाभ न मिला और वादों और कानूनों के जाल में किसान फंसे रहे। किसानों को ऐसे कानूनों में उलझाकर रखा गया, जिसके कारण वो अपनी ही उपज को, अपने मन मुताबिक बेच भी नहीं सकता था। किंतु, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने इस स्थिति को निरंतर बदलने का काम किया है और पहले लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय किया गया और उसके बाद उसमें…
