कृषि संबंधी तीन विधेयकों को संसद से मंजूरी मिलने के बाद अभी इस पर घमासान कम नहीं हुआ है। बीते दिन कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के बाद आज से पंजाब में भी रेल रोको आंदोलन शुरू हो गया है। पंजाब की किसान मजदूर संघर्ष समिति ने साफ किया है कि कृषि विधेयकों के खिलाफ 24 से 26 सितम्बर तक ‘रेल रोको’ आंदोलन चलाया जायेगा। देशभर में किसानों का आज ‘भारत बंद’ है और विपक्ष का पूरा समर्थन मिल रहा है। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता भी देशभर में सड़कों पर उतरे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी किसानों के साथ…
Author: shivam kumar
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में गंगा किनारे रिवर फ्रंट बनाने की घोषणा की है. राजधानी लखनऊ के बाद अब कानपुर में खूबसूरत रिवर फ्रंट बनाया जाएगा. सीएम ने इसका ऐलान गुरुवार को प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान किया. सीएम कानपुर मंडल में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे. सीएम योगी इस बैठक में पीएम मोदी की कानपुर यात्रा को याद कर रहे थे. योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने कानपुर आकर गंगा नदी की सफाई को लेकर प्रशंसा की थी. ऐसे में हम अब वहां पर गंगा रिवर फ्रंट का निर्माण…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्टूबर को कृत्रिम मेधा (एआई) पर आयोजित शिखर सम्मेलन ‘रेज 2020’ का उद्घाटन करेंगे। ऑनलाइन होने वाले इस सम्मेलन का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा नीति आयोग संयुक्त रूप से कर रहे हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार ‘सामाजिक सशक्तिकरण के लिये जवाबदेह एआई 2020’ (रेज 2020) विषय पर आयोजित यह सम्मेलन वैश्विक होगा। इसमें सामाजिक बदलाव, समावेश और स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा तथा स्मार्ट मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में सशक्तिकरण पर विचारों का आदान प्रदान किया जाएगा। सम्मेलन में एआई पर शोध, नीति और नवप्रवर्तन से जुड़े प्रतिनिधि और विशेषज्ञ भाग लेंगे। बयान के अनुसार रेज…
जिले के बिजबिहाड़ा के सिरहामा गांव में गुरुवार की शाम से जारी मुठभेड़ में आज शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया। माना जा रहा है कि अभी कुछ और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में है। उनकी धर-पकड़ के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। वहीं मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद हुए हैं। गुरुवार की शाम सूचना के आधार पर सिरहामा गांव में पुलिस, सेना की 03 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को…
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने शुक्रवार को सनसनीखेज दावा किया। विकास सिंह ने दावा किया कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या नहीं की बल्कि गला दबाकर उनकी हत्या की गई। सिंह ने यह भी कहा कि सुशांत सिंह मौत मामले में मेडिकल रिपोर्ट में देरी होने से वह ‘निराश’ हैं। वकील का दावा है कि एम्स के पैनल में शामिल एक डॉक्टर ने उनसे कहा कि यह 200 प्रतिशत हत्या का मामला है। सिंह ने दावा किया कि सुशांत की मौत की जो बाद में तस्वीरें आईं उससे साफ जाहिर है कि अभिनेता की हत्या गला…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी गिरावट का फायदा घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा है। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेटोल-डीजल के भाव में इजाफा नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 81.06 रुपये और डीजल 71.28 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। इंडियन ऑयन की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 87.74 रुपये, 84.14 रुपये, और 82.59 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल भी क्रमश: 77.74 रुपये, 76.72 रुपये और 74.80 रुपये प्रति लीटर के भाव…
कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क बढ़त के साथ खुले। कारोबार के शुरुआती सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 334.65 अंक यानी 0.92 फीसदी की मजबूती के साथ 36,888.25 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 95.60 अंक यानी 0.88 फीसदी की मजबूती के साथ 10,901.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा पर है। कारोबार के दौरान लगभग 768 शेयर में फिलहाल बढ़त है, जबकि 199 शेयरों में गिरावट और 35 शेयर अपरिवर्तित कारोबार कर रहे है। ज्ञात हो कि एक दिन पहले सेंसेक्स 1115…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। शाह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘भारतीय राजनीति के पुरोधा, बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीन दयाल उपाध्याय जी ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया।’ उन्होंने कहा, ‘एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप…
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 58 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86 हजार 052 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर देश में 58, 18, 571 हो गई है। वहीं 24 घंटे में कोरोना से 1,141 लोगों की मौत हो गई और देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 92,290 तक पहुंच गई है। शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,70,116 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 47,56,165 मरीज स्वस्थ…
शहर के चार युवकों का यू ट्यूब पर अपलोड जन्नत जमशेदपुर वीडियो सांग लोकप्रिय हो रहा है। झारखंड के प्रसिद्ध और मनोरम स्थल, खानपान और सौंदर्य पर केंद्रित सांग तैयार किआ गया, इस खूबसूरत गाने को youtube पर 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है , करीम सिटी कॉलेज के मॉस कन्यूनिकेशन के स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक कुमार प्रसाद ने युवराज अनुभव, यश सिंह राजपूत एवं क्रिएटिव अभिषेक के साथ मिलकर सांग बनाया है। इसमें क्रिएटिव अभिषेक ने रैप किया। अभिषेक ने बताया कि दो माह में निर्मित वीडियो सांग को लेकर कोई प्रायोजक नहीं मिला।…
इस माह में अब तक सीमा पर तीन बार फायरिंग हो चुकी है लेकिन अब भारत ने चीन से साफ तौर पर कहा है कि उसके सैनिक खुद को और अपनी स्थिति बचाने के लिए सभी उपाय करेंगे, जिसमें गोली चलाना भी शामिल है। अगर भारत को दबाने की कोशिश की गई तो वह किसी भी तरह के संघर्ष से दूर नहीं रहेगा। भारत और चीन के बीच 14 घंटे की बैठक के बाद भी पुराने हालात हैं। दोनों देशों के बीच 10 दिनों के भीतर सातवें दौर की सैन्य वार्ता की तैयारी है लेकिन चीन ने अभी तक पीछे हटने के संकेत नहीं दिए हैं। भारत चाहता है कि वास्तविक नियंत्रण…
