फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई में अंतिम संस्कार करने के बाद गुरूवार को पटना में उनके पिता तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित कर दींं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक पर एक पोस्ट करके बताया था कि आज सुशांत सिंह की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया जाएगा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है “हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। आज (गुरुवार को) हम भाई का अस्थि विसर्जन करेंगे। मैं फिर एक बार सभी से कहना चाहूंगी कि उसके लिए दुआ करें और उसे प्यारी यादों और अपने दिलों में मौजूद ढेर…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली हिंसा के मामले में जेल में बंद जामिया यूनिवर्सिटी की छात्रा सफूरा जरगर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। जस्टिस राजीव शकधर की बेंच ने दिल्ली पुलिस को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। सफूरा जरगर ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट की ओर से पिछले 4 जून को सफूरा जरगर की जमानत याचिका खारिज कर दिया था। पटियाला हाउस कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सफूरा जरगर ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुनवाई के दौरान सफूरा जरगर की ओर से कहा…
गाजियाबाद, 18 जून (हि.स.)। विश्वस्तरीय कोरोना महामारी का अभी तक मुक़म्मल इलाज नहीं मिल पाया है, लेकिन इस पर विजय पाने के लिए सभी पैथी रोग प्रतिरोधक छमता (इम्युनिटी पावर) बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं। एलोपैथी हो या आयुर्वेद या फिर यूनानी सभी के एक्सपर्ट इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए काढ़ा, जोशांदे व इम्युनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ सुझाये जा रहे हैं। यूनानी पैथी के हक़ीम मसरूर अब्बासी कहते हैं कि कोरोना से निपटने का अभी तक एक ही उपाय है कि हम अपनी इम्युनिटी पावर बढ़ाएं। इम्युनिटी पावर हम योगा, वर्जिश व अन्य घरेलु नुस्खों को प्रयोग में लाकर…
कोरोना आपदा का दुष्प्रभाव उद्योगों से लेकर खेल गतिविधियों पर भी पड़ा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर होने वाले कार्यक्रमों पर भी कोरोना का कहर टूट पड़ा है। इस बार कहीं भी योग शिविर आयोजित नहीं होंगे। चौधरी चरण सिंह विवि में प्रतिवर्ष होने वाला प्रसिद्ध योगाचार्य स्वामी कर्मवीर का शिविर भी नहीं लगेगा। इस बार सभी योगाचार्य ऑनलाइन योग शिविर संचालित करेंगे। कोरोना आपदा के चलते धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगी होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ऑनलाइन ढंग से मनाया जाएगा। मेरठ जनपद में लगने वाले तमाम योग शिविर स्थगित होकर ऑनलाइन ढंग से…
शामली। भारत चीन सीमा पर देश के जवानों पर कायराना हमला करने से देशभर में गम व गुस्से का माहौल है। शहर के विभिन्न हिस्सों में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला बुधवार देर रात तक चलता है। लोगों में गुस्सा है तो वहीं सैनिकों के शहीद होने पर उन्हें काफी दुख भी है। देर सायं को शहीदों को युवाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि खून का बदला खून से लिया जाए, सीमा पर जरूरत पडे़गी तो देश का युवा खून बहाने को भी तैयार हैं। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने भी…
धनबाद। जिले के 129 उच्च विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना करने के लिए समाहरणालय के सभागार में एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित किया गया। इस संबंध में उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि 129 उच्च विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना की जानी है। इसके लिए आज एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित किया गया। इस दौरान सात प्रतिष्ठानों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी बुनियादी तैयारियों तथा गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रतिष्ठानों से प्राप्त निविदाओं को खोला गया। निविदाओं के निष्पादन के लिए तकनीकी योग्यता की जांच की जाएगी। निविदाओं के निष्पादन के लिए उपायुक्त…
रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव के लिए कल होने वाले मतदान और मतगणना की सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव के लिए कल होने वाले मतदान और मतगणना की सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी सह विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि दोनों सीटों के चुनाव के लिए कल शुक्रवार को सुबह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान होगा और इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मतदान न्यायाधिकरण…
नई दिल्ली, 18 जून (हि.स.)। कोरोना के इलाज के लिए दी जाने वाली मलेरिया की दवा हाईड्रोक्सी क्लोरोक्वीन एक बार फिर विवादों में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाईड्रोक्सी क्लोरोक्वीन दवा पर चल रहे एकजुटता ट्रायल पर रोक लगा दी है। बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के रिसर्च की हेड आना मारिया ने कहा कि मौजूदा शोध और अध्ययन के नतीजों को देखते हुए हाईड्रोक्सी क्लोरोक्वीन दवा पर चल रहे एकजुटता ट्रायल को बंद करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस दवा को लेकर यूनाइटेड किंगडम में किए गए अध्ययन की नतीजे व फ्रांस में किए गए…
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में एक और हाथी की मौत का मामला सामने आया है। बीते दो सप्ताह के भीतर अब तक कुल छह हाथियों की मौत हो चुकी है। गुरुवार की सुबह जिस हाथी गणेश की मौत हुई है, वह आतंक का पर्याय बन चुका था। यह अब तक कई लोगों की जान ले चुका था और न जाने कितने घर तबाह हो चुके हैं। डीएफओ प्रियंका पांडेय के मुताबिक, बुधवार की रात छाल रेंज के बेहरामार गांव के किनारे गणेश को विचरण करते देखा गया था। गुरुवार की सुबह गांव में उसका शव बरामद हुआ है।…
लद्दाख: चीन की सेना खुद को प्रोफेशनल आर्मी कहती है. लेकिन चीन की बेहद कायराना हरकत सामने आई है. जानकारी मिली है कि सोमवार को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर कील लगी रॉड से हमला किया है. भारतीय जवान पूरी तरह से निहत्थे थे. अचानक चीन के सैनिकों ने धोखे से कील लगे डंडे और कटीले तार लपटी हुई लोहे की रॉड से भारतीय जवानों पर हमला बोला. इसके सबूत भी सामने आ चुके हैं. दरअसल, 1996 के समझौते के तहत भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिक गोली नहीं चला सकते. ऐसे में चीन ने…
जयपुर। राजस्थान में कोरोना से 10 और लोगों की मौत हो गई। इनमें भरतपुर में 6, बीकानेर में 2, बाड़मेर व चित्तौडग़ढ़ में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ा। अब तक राज्य में 323 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। राज्य में गुरुवार सुबह तक 8 जिलों में 84 नए संक्रमित मरीज और मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 626 हो गया है। इनमें से 10 हजार 582 लोग ठीक हो चुके हैं और 10 हजार 328 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। गुरुवार सुबह तक भरतपुर में सर्वाधिक 31…
