मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरफान अहमद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दरगाह हजरत निजामुद्दीन औलिया के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जल्द वसूली और दीर्घायु के लिए एक प्रस्तुति दी। दरगाह शरीफ के सज्जादा नशीन पीर जी सैय्यद गुलाम नाज़िम निजामी ने इस अवसर पर अमित शाह के अच्छे स्वास्थ्य के साथ देश में अमन और भाईचारे की विशेष प्रार्थना की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अवसर पर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरफ़ान अहमद ने कहा कि दरगाह हज़रत निज़ाम उद्दीन औलिया भारत की सबसे प्रसिद्ध दरगाहों में से एक है।…
Author: shivam kumar
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90 हजार 123 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 50, 20, 360 हो गई है। साथ ही बीते 24 घंटे में 1,290 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या अब तक 82,066 पहुंच चुकी है। बुधवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,95,933 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 39,42,361…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौर में भाजपा सरकार ने एक से बढ़कर एक ख्याली पुलाव पकाए। उम्मीदों और तैयारियों का झूठा खाका बुनकर लोगों को गुमराह किया गया। हम 21 दिन में कोरोना को हरा नहीं पाए, सरकार का 20 लाख करोड़ का पैकेज जरूरतमंद लोगों के लिए नाकाफी साबित हुआ। वहीं पीएम केयर्स फण्ड पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने कहा कि इन सबके बीच यह बात सच है कि सरकार ने आपदा में अवसर तलाशा, कोरोना के लिए…
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार फिल्म इंडस्ट्री और सिलेब्रिटीज को टारगेट किया जा रहा है। पहले फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और गुटबाजी का मुद्दा चर्चा में था और अब इन दिनों बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दिग्गज अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने संसद में तीखी प्रतिक्रिया दी है। कोरोना संकट के बीच संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो गया है। मंगलवार को मॉनसून सत्र का दूसरा दिन है। सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बदनाम करने की साजिश चल रही है। जया बच्चन ने कहा…
केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) आज जम्मू-कश्मीर के आरबी शिक्षण ट्रस्ट और इसके अध्यक्ष पूर्व मंत्री व डोगरा स्वाभिमान संगठन (डीएसएस) के संस्थापक चौधरी लाल सिंह सहित कई अन्य अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मार रही है। इनमें जम्मू में तीन और कठुआ के छह स्थानों पर छापे जारी हैं। सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ के अनुसार चौधरी लाल सिंह और उनके आरबी शिक्षण संस्थान व ट्रस्ट पर भूमि कब्जाने और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। सीबीआई ने यह मामला इस साल 25 जून को दर्ज किया था। पिछले दिनों इस सिलसिले में छापे भी मारे गए थे। तब जम्मू नगर निगम से…
जिले में पुलिस ने आतंकी संगठन अल-बदर के दो ओवरग्राउंड वर्करों (आतंकियों के मददगार) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को पकड़े गए ओवरग्राउंड वर्करों की पहचान रईस-उल-हसन निवासी गाडीखल अवंतीपोर और मुश्ताक अहमद मीर निवासी डाडसर त्राल के रूप में हुई है।इससे पहले सूचना मिली थी की शोपिया में सक्रिय अल-बदर के एक कमांडर ने अपने कैडर के लिए आवश्यक साजो सामान जुटाने व उनसे जुड़े ओवरग्राउंड वर्करों के लिए एक बड़ी धनराशि पुलवामा जिले के खिरयु-अवंतीपोर में भेजी है। यह धनराशि अल-बदर से जुड़े दो ओवरग्राउंड…
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक युवक को गोधरा (गुजरात) से गिरफ्तार किया है। इस युवक पर भारतीय नौसेना की जहाजों और पनडुब्बियों की आवाजाही और अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों की लोकेशन के बारे में संवेदनशील और वर्गीकृत जानकारी इकट्ठा कर उसे पाकिस्तान भेजने का आरोप है। छापेमारी में आरोपी के घर से जासूसी से जुड़े कुछ डिजिटल उपकरण और कई अवैध दस्तावेज बरामद हुए हैं। एनआईए प्रवक्ता सोनिया नारंग के अनुसार आरोपी जासूस की पहचान गिटेली इमरान (37) के रूप में हुई है और यह मूल रूप से गोधरा गुजरात का रहने वाला है।…
भारतीय अर्थव्यवस्था में 2020-21 वित्त वर्ष में नौ प्रतिशत की गिरावट का अनुमान एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने लगाया है। एडीबी की ओर से मंगलवार को जारी एशियाई विकास परिदृश्य (एडीओ)-2020 अपडेट में कहा गया है कि भारत में कोरोना वायरस की वजह से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इसका असर उपभोक्ता धारणा पर भी पड़ा है, जिससे चालू वित्त वर्ष (2020-21) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में नौ प्रतिशत की गिरावट आएगी। एडीबी ने कहा कि आवाजाही तथा कारोबारी गतिविधियां खुलने से अगले वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर आठ प्रतिशत रहेगी। एडीबी के…
सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस पार्टी का हमला लगातार जारी है। जहां संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सदन के अंदर विपक्ष ने केंद्र को विभिन्न मुद्दों पर घेरा, वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सदन के बाहर सरकार पर निशाना साधे हुए हैं। राहुल ने प्रवासी मज़दूरों के मौत मामले में केंद्र के दिए जवाब पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि ‘उनका मरना देखा जमाने ने, एक मोदी सरकार है जिसे खबर तक नहीं।’ दरअसल मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के एक सवाल कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मजदूरों की जान गई। इस पर केंद्र ने जवाब…
पड़ोसी देश चीन के साथ सीमा पर विवाद के मुद्दे पर विपक्षी दल सरकार को संसद के मानसून सत्र में घेरने में लगे हैं। ऐसे में सत्र के पहले दिन कांग्रेस सांसदों ने चीन मामले पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव भी दिया था लेकिन सदन में चर्चा नहीं हो सकी। बाद में सरकार की ओर से कहा गया कि मंगलवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संसद में बयान देंगे। अब कांग्रेस पार्टी ने रक्षामंत्री के बयान को नाकाफी बताया है। विपक्षी पार्टी का कहना है कि यह विषय काफी गंभीर है और इस पर चर्चा होनी चाहिए। साथ ही विपक्ष…
भारत में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को एक ऐसी वैक्सीन का इंतजार है, जोकि लोगों को इस महामारी से निजात दिला सके। हालांकि खबर आ रही है कि दुनिया को कोरोना की सौगात देने वाले चीन ने इसका टीका बना लिया है और नवंबर में यह आम लोगों के उपयोग के लिए शुरू हो जाएगा। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार, चीन में विकसित किए जा रहे कोरोना वायरस का टीका नवंबर में आम जनता द्वारा उपयोग के लिए तैयार हो सकते हैं। चाइना सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के एक अधिकारी ने…
