प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि विश्वकर्मा जयंती की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज का दिन उन लोगों को समर्पित है, जिनके लिए कर्म ही पूजा है, जो अपने सृजन से संपूर्ण मानवता को समृद्ध करते हैं। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक मिनट का वीडियो भी साझा किया है। यह वीडियो सभी कामगारों को समर्पित करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें विश्वकर्मा बताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में विश्वकर्मा को भगवान माना गया है। जीवन में आगे बढ़ना है तो जैसा हमें किताबों का ज्ञान…
Author: shivam kumar
बॉलीवुड में ड्रग्स के बढ़ते इस्तेमाल और तस्करी का विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मानसून सत्र के पहले दिन बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन ने संसद में देश और बॉलीवुड में बढ़ते ड्रग्स के इस्तेमाल और तस्करी का मुद्दा उठाया था. इसके बाद ये मुद्दा संसद और संसद के बाहर तक फैल गया. जया बच्चन ने अगले दिन राज्यसभा में बिना नाम लिए रवि किशन पर निशाना साधा था कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी थाली में छेद करते हैं. इसके कई सेलेब्स के गुट बन गए.…
बीजेपी विधायक नीतेश राणे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिशा सालियान के मंगेतर रोहन राय की सुरक्षा की मांग की है. राणे का मानना है कि रोहन राय कुछ प्रभावशाली लोगों के डर से मुंबई छोड़कर चला गया है. उन्होंने ये भी दावा किया कि रोहन राय दिशा सालियान केस से जुड़े सुशांत सिंह राजपूत केस में अहम खुलासे कर सकता है. दिशा ने सुशांत के लिए बहुत कम वक्त के लिए काम किया था और दोनों की मौत एक हफ्ते के भीतर हुई थी. अमित शाह को लिखे गए पत्र में नीतेश राणे लिखा,”मैं आपका ध्यान सुशांत…
दिल्ली के नरैना में वार्ड -2 से सोनीपत आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष निशांत तंवर ने दिल्ली-पानीपत हाईवे पर बहालगढ़ के पास कार पार्क कर जहर खा लिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उनके भाई ने दिल्ली कैंट से पार्षद और उनके पड़ोसी संदीप तंवर पर अपने भाई को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज किया है। संदीप तंवर ने चार दिन पहले ही मृतक, उसके भाई और माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बता दें कि दिल्ली-पानीपत लेन पर बहालगढ़ साई सेंटर के सामने…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 51 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 97 हजार 894 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 51, 18, 254 पर पहुंच गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1,132 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 83,198 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 10,09,976 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अब तक 40,25,080 मरीज स्वस्थ…
पुंछ जिले के बालाकोट तथा मेढर सेक्टर में गुरुवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से गुरुवार सुबह बालाकोट तथा मेढर सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय जवान…
श्रीनगर के बटमालू इलाके में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक अधिकारी सहित दो जवान भी घायल हो गए है। इस दौरान एक महिला की मौत भी हो गई है। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए है जिन्हें मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। श्रीनगर के बटमालू इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होेने की सूचना मिली। इस पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान…
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। आज वह 70 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर उन्हें देश के नेताओं से सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां मिली हैं। अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने भी भारतीय प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सैंड आर्ट बनाकर बधाई दी है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। नेपाली पीएम ने नरेंद्र मोदी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना की है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता लगा हुआ है। लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया की बात करें तो भारत में रात 12 बजे से ही #HappyBdayNaMo, #PrimeMinister #NarendraModiBirthday और #NarendraModi सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को 70 साल के हो गए। सन 1950 में 17 सितम्बर को गुजरात के वडनगर में उनका जन्म हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उनके जन्मदिन…
पूर्वी लद्दाख की सीमा पर मई से जारी तनाव जल्द खत्म होता नहीं दिख रहा है। चीन के साथ तनाव की वजह से सीमा पर हजारों की संख्या में सैनिक तैनात हैं और पूरी सर्दी उनकी तैनाती रह सकती है।इसीलिए भारतीय सेना इस पहाड़ी रेगिस्तान में पानी की स्थायी व्यवस्था भी कर रही है ताकि लम्बी तैनाती के दौरान पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। अब तक गलवान घाटी के अलावा पैंगोंग त्सो, लुकुंग, थाकुंग, चुशुल, रेजांग ला और तांग्से में ड्रिलिंग करके भूजल की तलाश पूरी की जा चुकी है। इस समय 17 हजार फीट की ऊंचाई पर दौलत बेग ओल्डी…
राज्यसभा में सांसद जया बच्चन के ड्रग संबंधी बयान के बाद उठे विवाद के मद्देनजर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के मुंबई स्थित सभी बंगलों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस बच्चन परिवार के विरुद्ध हो रहे सोशल मीडिया पर कमेंट को बारीकी से देख रही है। मुंबई पुलिस के अनुसार जरूरत पड़ने पर बच्चन परिवार के सदस्यों की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी। जानकारी के अनुसार सुशांत मौत मामले में ड्रग कनेक्शन को लेकर फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले को लेकर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा…
