Author: shivam kumar

केंद्र सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण कोरिया से 2.5 अरब डॉलर से अधिक के दो हथियार आयात अनुबंधों को अंतिम चरण में रद्द कर दिया है। यानी अब यूएई से सीबीक्यू कार्बाइन और दक्षिण कोरिया से सेल्फ प्रोपेल्ड एयर डिफेंस गन मिसाइल सिस्टम नहीं खरीदा जायेगा। ​अब सेनाओं के लिए इन हथियारों का निर्माण भारत में ही ‘मेक इन इंडिया’ के तहत किया जायेगा।​ भारत की नई पहल ‘आत्म निर्भर भारत’ को ध्यान में रखते हुए ​अब इस ​अनुबंध को ​ही ​समाप्त कर दिया गया है।  भारतीय सेना की जरूरतों को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात से सीबीक्यू कार्बाइन और दक्षिण कोरिया से सेल्फ प्रोपेल्ड एयर डिफेंस गन मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए 2.5…

Read More

लद्दाख में बुरी तरह चोट खाने से बौखलाया चीन अब एलएसी के दूसरे इलाकों में अपनी फौज का जमावड़ा करने में जुट गया है। चीन की गतिविधियां डोकलाम और भूटान के साथ अरुणाचल प्रदेश में भी बढ़ रही हैं। चीन की सेना यहां भूटान की सीमा में झाम्फिरी रिज तक सड़क निर्माण कर रही है। इसलिए भारतीय सेना को लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड, सिक्किम में भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया एजेंसियों ने कोर कमांडर की बातचीत से पहले एलएसी के साथ लगे इन प्रदेशों में भी चीनी घुसपैठ किये जाने की आशंका जताई है। अरुणाचल प्रदेश से लगी चीनी सीमा में गहराई वाले कम से कम चार क्षेत्रों में चीनी सैनिकों की…

Read More

 बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने चीन के साथ सीमा पर तनाव की स्थिति पर चिन्ता जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा है कि उनकी पार्टी सरकार व सेना के साथ है। माायवती ने बुधवार को ट्वीट किया कि चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर जारी संघर्ष, तनाव व तैनाती आदि को लेकर देश में उत्सुकता व चिन्ता स्वाभाविक है, जिसको लेकर सरकार ने संसद में कल बयान भी दिया है। उन्होंने कहा कि बसपा को भरोसा है कि भारत सरकार देश की अपेक्षा के अनुरूप चीन को करारा जवाब…

Read More

जिले के सुन्दरबनी सेक्टर में मंगलवार रात पाक सेना द्वारा की गई गोलीबारी में घायल नाइक अनीश थॉमस ने बुधवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राजौरी जिले के सुन्दरबनी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के पाक सेना ने मंगलवार रात एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की और मोर्टार शैल दागे।  गोलीबारी में भारतीय सेना के 16 कोर में तैनात जवान नाइक अनीश थॉमस, एक मेजर सहित और दो अन्य जवान घायल हो…

Read More

भारत में बड़े राजनीतिक एवं सामरिक क्षेत्र में बड़े पदों पर बैठे लोगों की जासूसी चीन द्वारा कराए जाने के मामले को लेकर एक बार फिर विपक्ष ने सरकार को घेरा है। संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव भी दिया है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ‘राजनीतिक नेताओं और प्रमुख अधिकारियों पर चीनी निगरानी’ के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि क्या मोदी सरकार को इस गंभीर मामले का पहले पता था या भारत सरकार को पता ही नहीं चला कि…

Read More

ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के तार जुड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद से फिल्मी दुनिया से लेकर संसद तक घमासान मचा हुआ है। ड्रग्स को लेकर बॉलीवुड और संसद दो गुटों में बांटता नजर आ रहा है। लोकसभा से बीजेपी सांसद रवि किशन द्वारा इस मुद्दे को सदन में उठाए जाने पर राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने नाराजगी जताई। दोनों ही सांसदों ने एक दूसरे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। एक बार फिर बीजेपी रवि किशन ट्विटर के जरिये नशे से देश के युवाओं को बचाने की अपील की। उन्होंने ट्वीट में लिखा,रोक दो नशे के दरिया…

Read More

कोरोना संकट के इस दौर में सोमवार से संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। आज संसद के मॉनसून सत्र का तीसरा दिन है। उम्मीद की जा रही है कि सदन में आज कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है। ऊपरी सदन की कार्यवाही सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी तो लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे से शाम के सात बजे तक जारी रहेगी। इससे पहले बुधवार को राजनाथ सिंह ने संसद में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ तनाव को लेकर बयान दिया।इसके अलावा, किसानों से जुड़े तीन अध्यादेशों को लेकर विरोध प्रदर्शन…

Read More

लद्दाख सरहद पर चीनी सेना से लम्बी लड़ाई के लिए भारतीय सेनाओं की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। वायुसेना के परिवहन विमानों से सैनिकों की जरूरत का सामान लेह-लद्दाख पहुंचाया जा रहा है। आने वाली सर्दियों को देखते हुए जरूरी हथियार, राशन और साजो-सामान को अग्रिम चौकियों तक पहुंचाने के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर को लगाया गया है। बर्फबारी से रास्ते बंद होने पहले लद्दाख में हर सामान का स्टॉक किये जाने की योजना है। इसलिए भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं से लदे ट्रक लगभग हर दिन बड़े सैन्य काफिले में लेह-लद्दाख पहुंच रहे हैं। हालांकि इससे पहले ठंड के दिनों में सड़कों को छह महीने के लिए बंद कर दिया…

Read More

भारत में ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन का ट्रायल फिर शुरू होगा। भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को तीसरे चरण का ट्रायल शुरू करने की अनुमति दे दी है। चार दिन पहले डीजीसीआई ने तीसरे चरण के ट्रायल पर रोक लगा दी थी। हालांकि डीसीजीआई ने क्लीनिकल ट्रायल के लिए जांच के दौरान अतिरिक्त ध्यान देने समेत अन्य कई शर्तें रखी हैं। डीजीसीआई ने विपरित परिस्थतियों से निपटने के लिए तय इलाज की जानकारी देने को कहा है। उल्लेखनीय है कि 11 सितम्बर को दवा कंपनी एस्ट्रोजेनेका के अध्ययन में शामिल हुए एक व्यक्ति की तबीयत खराब…

Read More

 जिले की सीमा के आखिरी क्षेत्र खातोली के गोठड़ा गांव में बुधवार सुबह चंबल नदी पार करते समय यात्रियों से भरी एक नाव डूब गई। नाव में 50 से अधिक लोग सवार थे, इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। लोग कई के डूबने की आशंका जता रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कोटा जिला कलेक्टर उज्जवल सिंह राठौड़ और एसपी (ग्रामीण) शरद चौधरी समेत प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने भी हादसे की जानकारी ली और कलेक्टर व एसपी से बात करके त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश…

Read More

एक्ट्रेस और सांसद मिमी चक्रवर्ती के साथ हाल ही में एक टैक्सी ड्राइवर ने बदसलूकी की थी जो कि ड्राइवर को भारी पड़ गई. मिमी अपनी गाड़ी में बैठकर कहीं जा रही थीं. इस दौरान एक टैक्सी ड्राइवर उन्हें भद्दी बातें कहते हुए निकल गया. मिमी ने इस टैक्सी ड्राइवर को जबरदस्त सबक सिखाया है. मिमी के साथ ऐसी हरकत करने वाले इस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. मिमी चक्रवर्ती के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने मीडिया को बताया कि मिमी द्वारा स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद…

Read More