इंटरनेशनल डेस्कः भूकंप के तेज झटकों से जापान, ईरान और इंडोनेशिया के लोगों में दहशत फैल गई। जापान के आईबराकी प्रीफेक्चर में सोमवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण केंद्र के अनुसार जापान के आईबराकी प्रीफेक्चर में रिक्टर पैमाने पर 5.1 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। केंद्र के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर 34 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र 36.7 डिग्री उत्तर अक्षांश और 141.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में जमीन की सतह से 20 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इस बीच भूकंप के मद्देनजर सुनामी की कोई चेतावनी…
Author: shivam kumar
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक राकेश अस्थाना तीन दिवसीय दौरे के दौरान तीसरे दिन नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास राजौरी और पुंछ जिलों के अग्रिम रक्षा स्थलों (एफडीएल) का दौरा कर वहां की वर्तमान परिस्थितियों का जायजा लिया। इस बीच उन्होंने कहा कि रविवार को कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि ”हमारे पड़ोसी देश” भारत के खिलाफ योजना बना रहे हैं। इस बयान को लद्दाख में चीन-भारत सीमा पर जारी गतिरोध और पाकिस्तान द्वारा लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन के संदर्भ में देखा जा रहा है। बल के पालौरा कैंप में…
लद्दाख में चीन की चालबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, ऐसे में भारत ने भी उसको घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। मास्को से लौटते समय अचानक ईरान दौरे पर पहुंचे भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को तेहरान में ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी के साथ एक बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, जिसमें अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता बहाल करने का…
कुपवाड़ा जिले के दाना बेहक जंगलों में शनिवार दोपहर को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान रविवार सुबह एक 5.56 एमएम एम-4 राइफल और एक पाउच बरामद किया है। पुलिस और सेना की 28 आरआर की एक संयुक्त टीम ने दाना बेहक जंगलों में मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों को मौके से एक 5.56 एमएम एम-4 राइफल और एक पाउच बरामद हुआ। शनिवार दोपहर कुपवाड़ा के वारनाओ इलाके के दाना बेहक जंगलों में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना…
भारत-पाक सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने शनिवार रात खुद को सर्विस राइफल से गोली मार ली। उत्तराखंड निवासी जवान प्रदीप कुमार का शव रविवार सवेरे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक प्रदीप कुमार बीएसएफ के 13वीं बटालियन में था और उसने अपनी सर्विस राइफल से मुनाबाव में ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। सूचना मिलने पर बीएसएफ और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने रविवार सवेरे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। अर्थव्यवस्था को लेकर तीसरा वीडियो जारी करते हुए राहुल ने कहा कि जीडीपी में इस ऐतिहासिक गिरावट के पीछे का मुख्य कारण ‘गब्बर सिंह टैक्स’ (जीएसटी) है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का ये जीएसटी गरीबों पर आक्रमण है। ये टैक्स छोटे दुकानदार, स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस वालों पर, किसान और मजदूरों के हितों पर हमला है। ‘जीएसटी की बात’ शीर्षक से जारी तीसरे वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि “जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट का सबसे बड़ा कारण…
भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कंगना रणौत की सुरक्षा पर बहुत अधिक चिन्ता प्रकट की है। उन्होंने लिखा है कि मूवी जगत में हिमाचल प्रदेश की इस बहादुर लड़की ने ही राष्ट्रवाद का बड़े साहस से समर्थन करते हुए कहा था – ”हां है मेरा एजेण्डा राष्ट्रवाद- राष्ट्रवाद- राष्ट्रवाद।“ उन्होंने कहा कि शिव सेना एक मात्र ऐसी पार्टी है जो भाजपा के बाद राष्ट्रवाद का समर्थन करती है। इस दृष्टि से कंगना रणौत को शिव सेना की ओर से बहुत अधिक सहयोग मिलना चाहिए।…
कोरोना महामारी और गिरती अर्थव्यवस्था के बीच पूर्व वित्तमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने केंद्र सरकार को स्थिति सुधारने को लेकर कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार मांग और खपत को प्रोत्साहित करे तो इससे अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि लोगों तक सरकार की मदद पहुंचे। ऐसे में केंद्र सरकार लोगों की सहायता करने में सिर्फ उधार और विनिवेष पर ही निर्भर न रहे बल्कि अन्य विकल्प की भी तलाश करे। पी. चिदंबरम ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि मांग बढ़ाने की दिशा में सरकार की…
मॉस्को से सीधे शनिवार रात तेहरान पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों के बीच बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुई। दोनों नेताओं ने भारत और ईरान के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, भाषाई और सभ्यतागत संबंधों पर जोर दिया। दोनों रक्षा मंत्रियों ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की और अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता सहित क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने के बाद उनकी बहुचर्चित बैठक चीनी रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगही के साथ हुई,…
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को रिया चक्रवर्ती से पूछताछ शुरू कर दिया है। एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर के .पी.एस.मलहोत्रा व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने ड्रग मामले में रिया से सवाल दागना शुरु कर दी है। पूछताछ के दौरान एक महिला अधिकारी सहित कुल 4 वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं। प्रबल संभावना है कि आज ही शाम तक एनसीबी रिया को गिरफ्तार कर सकती है। सूत्रों के अनुसार एनसीबी ने शनिवार को शाम को ही रिया चक्रवर्ती को समन जारी कर रविवार को सुबह 10 बजे एनसीबी दफ्तर पहुंचने के लिए…
सुशांत सिंह राजपूत केस में आए ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए रिया चक्रवर्ती के पिता ने 24 साल के शौविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की निंदा की है. शौविक 4 दिनों की एनसीबी की रिमांड पर है. इंद्रजीत ने तंज भरे लहजे में एक बयान में कहा कि देश के सभी लोगों को शुभकामनाएं की की शौविक गिरफ्तार हो गया है. अगला नंबर रिया का है. और उसके बाद पता नहीं किसका नंबर होगा? इंद्रजीत चक्रवर्ती ने कहा,”बधाई हो भारत, आपने मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया. मुझे विश्वास है कि अगला नंबर मेरी बेटी का है. आपने प्रभावी तरीके…
