राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ‘उच्च शिक्षा के बदलाव में एनईपी-2020 की भूमिका’ विषय पर इस सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय कर रहा है। राज्यपालों के सम्मेलन में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्री, राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल लेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 इक्कीसवीं सदी की पहली शिक्षा नीति है, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के 34 वर्षों के बाद घोषित…
Author: shivam kumar
लद्दाख में भारत के साथ गतिरोध शुरू होने के बाद से चीन अपनी सैन्य लॉजिस्टिक सुविधाएं बढ़ा रहा है। इसी के तहत लद्दाख के पास होटन एयरबेस और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के ल्हासा गोंगगर हवाई अड्डा को पूरी तरह अपग्रेड किया गया है। होटन एयरबेस पर नई हवाई पट्टियां बनाने के साथ ही लड़ाकू विमानों के नए हैंगर बनाये गए हैं और भारी मात्रा में गोला-बारूद इकठ्ठा करने के लिए डिपो का निर्माण किया गया है। ल्हासा गोंगगर हवाई अड्डा को सैन्य एयरबेस में बदलकर पहाड़ी के बीच लड़ाकू विमान छिपाने के लिए नए बंकर बनाए गए हैं, जहां एक साथ लगभग 36 विमान रखे जा सकते हैं। होटन एयरबेस से एलएसी के आसपास इलाके को और ल्हासा गोंगगर हवाई अड्डा से भारत…
अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिला में रविवार सुबह 3.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिला से 45 किमी दूर नॉर्थ ईस्ट इलाके में रविवार सुबह 07 बजकर 30 मिनट 05 सेकेंड पर 3.4 तीव्रता के भूकंप महसूस किए गए। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के चलते लोगों में दहशत फैल गई। सिस्मोलॉजी विभाग की ओर से जारी तथ्यों के अनुसार भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिला से 45 किमी दूर…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 41 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 90,633 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 41,13,812 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1065 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 70,626 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,62,320 एक्टिव मरीज हैं। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 31,80,866 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी…
कराची की प्रेस में छापे 2000 और 500 के जाली नोटों को दाऊद के गुर्गों के जरिए आईएसआई नेपाल के रास्ते भारत भेज रही है। नेपाल और बांग्लादेश में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में बहेड़ी और पीलीभीत में पकड़ी करीब सवा लाख रुपये के जाली नोटों की खेप को इसी रैकेट से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में एनआईए के अफसरों ने नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। दिल्ली में पीलीभीत के कारोबारियों से 1.20 लाख के जाली नोट पकड़े जाने के बाद एनआईए, एटीएस समेत देश की…
कोरोना वायरस की चपेट में कोई भी आसानी से आ जाता है. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल भी उठ रहे हैं कि कहीं लव मेकिंग से भी तो संक्रमण का खतरा नहीं बढ़ जाता. हालांकि WHO पहले ही कह चुका है कि कोरोना वायरस सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन नहीं है. एक्सपर्ट का भी कहना है अगर आप किसी के साथ पहले से ही रिलेशनशिप में हैं और उस शख्स के साथ एक तरह के ही माहौल में रह रहे हैं तो उस माहौल में किसी तरह का बदलाव नहीं होना चाहिए. हालांकि, अगर आप दोनों में से किसी…
बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल मुफीद माना जाता है. जैतून के तेल से झड़ते बालों को रोका जा सकता है. फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाने की वजह से जैतून का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. जैतून के तेल से बालों की जड़ों में मसाज कर बालों को मजबूत और चमकदार बनाया जा सकता है. रूखे, पतले बालों के लिए जैतून के तेल में प्राकृतिक एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. उसके इस्तेमाल से प्रभावित बालों में नई जान आ जाती है. बालों के झड़ने का सिलसिला रुक जाता है. इसके अलावा…
लद्दाख. चीन के साथ लद्दाख में तनातनी के बीच बॉर्डर रोड्स टास्क फोर्स ने मनाली से लेह जाने वाले एक नये राजमार्ग के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि इस सड़क के निर्माण से मनाली से लेह जाने में लगने वाले समय में 5 से 6 घंटे की कमी आ जाएगी. हालांकि यह रोड़ अभी पूरी तरह से निर्मित नहीं हुई है, लेकिन इसके जल्द ही पूरा बनकर तैयार होने की उम्मीद है क्योंकि इसके निर्माण में सिर्फ 30 किमी का काम बचा हुआ है. इसके अलावा यह जानकारी भी दी गई है कि इस बहुउपयोगी सड़क …
मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलवे की बड़ी लापरवादी सामनवे आई है। रेलवे की इस लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होते-होते बच गया। रेलवे ने ट्रैक निर्माण के लिए पहाड़ी को बारूद से उड़ाया, लेकिन रेलवे की गलती के कारण स्टेशन, ट्रैक ओवरहेड और ट्रेन को नुकसान पहुंचा है। गनीमत ये है कि किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई। मध्य प्रदेश के जबलपुर के नजदीक डुंडी में कटनी-बीना के लिए तीसरी रेललाइन बिछाई जा रही है। रेलवे ट्रैक के बीच में पहाड़ी आ रही थी, जिसकी वजह से रेलवे ने बारूद भरकर पहाड़ी को उड़ा दिया,लेकिन, बारूद से धमाका इतना…
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में चीनी रक्षामंत्री से मुलाकात के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अचानक तेहरान में रुकने का कार्यक्रम और कई अन्य अघोषित कार्यक्रमों ने पड़ोसी देश को बड़ा कूटनीतिक संदेश दिया है। भारत और चीन के बीच कूटनीतिक कवायद का अभी तक बहुत असर नहीं हुआ है। अब सबकी निगाहें एससीओ में जयशंकर और वांग यी की प्रस्तावित यात्रा पर टिकी है। सूत्रों ने कहा, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने रूस की राजधानी मॉस्को गए राजनाथ सिंह को शनिवार को ही भारत के लिए रवाना होना था। फिर भी उन्होंने तीनों…
डायबिटीज (Diabetes) के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं. ब्लड शुगल लेवल पर बुरा प्रभाव डालने के अलावा डायबिटीज कई दूसरी गंभीर बीमारियों (Serious Diseases) की वजह बनती है. यह ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी के शरीर को पकड़ ले तो उसे फिर जीवन भर छोड़ती नहीं. डायबिटीज सीधे तौर पर शरीर में इंसुलिन के (Insulin Levels) स्तर को प्रभावित करता है. डायबिटीज से होने वाले रोगों की लिस्ट और खतरे की संभावनाएं डरावनी हो सकती हैं, लेकिन मधुमेह को कंट्रोल किया जा सकता है और इससे होने वाले खतरों को रोका जा सकता है. ऐसा आप नियमित व्यायाम,…
