अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले से तागिन समुदाय के पांच लोगों का चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) सेना ने अपहरण कर लिया है। इन्हें जिले के नाचो सर्कल के पास भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र से अगवा किया गया है। बताया गया है कि तोच सिगंकाम, प्रशांत रिंगलिंग, दोंगतू इबिया, तानू बाकर और गारु दिरी अपने दो अन्य साथियों के साथ इलाके में हमेशा की तरह शिकार की तलाश में गए थे। इसी बीच चीनी सेना की वर्दी में कुछ जवान भारतीय इलाके में चोरी-छिपे आए और उक्त पांचों युवकों को पकड़कर अपने साथ ले गए। दो युवक मौके से भाग निकलने में सफल रहे जिन्होंने घर पहुंचने के…
Author: shivam kumar
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्र निर्माण में परिश्रमी शिक्षकों के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षक नई शिक्षा नीति का लाभ छात्रों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म आज ही के दिन 1888 में हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘हमारे शिक्षक हमारे हीरो’ हैसटैग के साथ एक ट्वीट कर कहा, हम मन को आकार देने और राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान के लिए मेहनती…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। शाह ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘प्रतिष्ठित विचारक और युगांतरकारी विद्वान, पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। शिक्षक दिवस पर संपूर्ण शिक्षण बिरादरी को शुभकामनाएं, जो लाखों लोगों का नि:स्वार्थ मार्गदर्शन करके देश को आकार देने में एक अद्वितीय भूमिका निभा रहे हैं।’ उल्लेखनीय है कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 05 सितंबर,1888 को हुआ था। उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष1962 से उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस…
डीआरडीओ के चेयरमैन जी. सतीश रेड्डी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विचार को रक्षा क्षेत्र में लागू करने की अपील की। उन्होंने कहा, ऐसा करके भारत खुद को विश्व के सबसे बड़े हथियार आयातकों में से एक होने की बजाय सबसे बड़े निर्यातक में बदल सकता है। रक्षा अनुसंधाव व विकास संगठन (डीआरडीओ) के चेयरमैन ने ऑनलाइन इंडिया फाउंडेशन डायलॉग-75 में कहा कि रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत का विचार विकसित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए गए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अधिवेशन को संबोधित कर रहे रेड्डी ने कहा, जब कोई भारत…
बिहार में शुक्रवार को कोरोना के 1,978 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,44,134 हो गई है. बिहार में अब तक 1,26,411 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि संक्रमण की वजह से 741 लोगों की जान जा चुकी है. बिहार स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,978 मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,44,134 पहुंच गई है. कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 1,435 लोग स्वस्थ हुए हैं. बिहार में कोविड-19 के 16,981 सक्रिय मरीज हैं.…
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए आज कहा कि इस सरकार में अर्थव्यवस्था, देश की सुरक्षा और नागरिकों की खुशहाली सहित सब कुछ गायब हो गया है और जब इन सब स्थितियों को लेकर सवाल पूछते है तो जवाब भी गायब होते हैं। श्री गांधी ने कहा ”देश में 12 करोड़ रोज़गार गायब, पांच लाख करोड डालर की अर्थव्यवस्था गायब, आम नागरिक की आमदनी गायब, देश की खुशहाली और सुरक्षा गायब, सवाल पूछो तो जवाब गायब और विकास भी गायब है।” उन्होंने शुक्रवार को सुबह एक और ट््वीट में सरकार पर बेरोजगारी को…
महाराष्ट्र के नासिक में लोग उस वक्त सकते में आ गए जब उन्होंने आधे घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए. वहीं इससे पहले बीते महीने अगस्त में भी नासिक में भूकंप में हल्के झटके महसूस किए गए थे. हालांकि तब रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.2 ही मांपी गई थी. वहीं 4 सितंबर को रात 11:41 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मांपी गई है. इसके साथ ही 5 सितंबर को रात 00.05 पर 3.6 तीव्रता के भूकंप ने नासिक के लोगों को डरा दिया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक,…
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की आलोचना करते हुए मुंबई की तुलना अब तालिबान से की है. मंत्री ने अभिनेत्री के लिए कहा था कि उन्हें मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है. कंगना अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखती हैं, “वह मेरे संवैधानिक अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रहे हैं, एक ही दिन में यह पीओके से तालिबान बन गया.” कंगना ने इसके साथ एक खबर के लिंक को भी साझा किया जिसके मुताबिक, देशमुख ने कंगना के लिए कहा है कि उन्हें मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं…
सुशांत सिंह मौत मामले में शुक्रवार को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक व सुशांत के रुम मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती को समन भेजने की तैयारी एनसीबी कर रही है। शोविक व सैमुअल को लगातार 9 घंटे की पूछताछ के बाद एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार एनसीबी ने शुक्रवार को सुबह ही रिया व सैमुअल के घर पर छापा मारा था। मौके पर एनसीबी ने तकरीबन साढ़े तीन घंटे तक कोने-कोने की तलाशी ली। यहां तक एनसीबी ने शोविक की कार की भी तलाशी…
केंद्र सरकार ने कहा है कि पैरोल या फरलों कैदियों का पूर्ण अधिकार नहीं है। कानून में पारिभाषित है कि इसकी पात्रता कौन रखता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिया कि आतंकवाद या अन्य गंभीर अपराधों में लिप्त लोगों को जेल से बाहर जाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। गंभीर अपराधियों के लिए यह पूर्ण अधिकार नहीं गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा है कि पैरोल या फरलों का इस्तेमाल नियमित तौर पर नहीं हो सकता। बल्कि इस पर अधिकारियों और बर्ताव संबंधी विशेषज्ञ समिति को सभी पहलुओं का…
भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध के दौरान लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर गए सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC पर स्थिति गंभीर और नाजुक है. LAC में वर्तमान स्थिति पर सेना प्रमुख ने कहा कि ‘एलएसी पर स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है. स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमने अपनी सुरक्षा के लिए एहतियातन तैनाती ले ली है, ताकि हमारी सुरक्षा और अखंडता सुरक्षित रहे.’ उन्होंने कहा कि ‘पिछले 2-3 महीनों से, स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन हम चीन के साथ सैन्य और राजनयिक दोनों स्तरों पर लगातार बात कर रहे…
