Author: shivam kumar

प्रदेश में कोरोना के तेजी से प्रसार के बीच योगी सरकार ने संक्रमण की जांंच के मामले में एक और उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश अब कुल 40 लाख कोरोना नमूनों की जांच करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।    पिछले कुछ समय से प्रतिदिन होने वाली जांच के मामले में उप्र लगातार अव्वल चल रहा है। इसके बाद राज्य बीती 14 अगस्त को कुल कोरोना नमूनों की जांच के मामले में तमिलनाडु को पीछे छोड़कर देश में पहले पायदान पर आया और अब 40 लाख की जांच का आंकड़ा भी सबसे पहले पार कर लिया है।…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली स्वीकृति के बाद लखनऊ और मेरठ में सम्पत्ति क्षति दावा अधिकरण के गठन की कार्यवाही तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को इसको लेकर ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश को अराजकता स्वीकार नहीं है। सार्वजनिक अथवा निजी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने वाले दंगाइयों और उपद्रवियों से वसूली सुनिश्चित की जाएगी। सतर्क उत्तर प्रदेश, सुरक्षित उत्तर प्रदेश। इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया कि ‘दण्डः शास्ति प्रजाः सर्वा दण्ड एवाभिरक्षति। दण्डः सुप्तेषु जागर्ति दण्डं धर्म विदुर्बुधाः।।’ ‘उ.प्र.लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली नियमावली 2020’ के अनुसार लखनऊ व मेरठ में शीघ्र ही संपत्ति…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया है। जस्टिस ह्रषिकेश राय की बेंच ने मुंबई पुलिस को निर्देश दिया कि वो इस केस से जुड़े सभी साक्ष्य सीबीआई को सौंप दे। कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का अधिकार है। कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वो भविष्य में भी सुशांत सिंह के मामले में दर्ज किसी दूसरे केस की भी जांच करेगी। कोर्ट ने पिछले 11 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में बिहार सरकार ने कहा…

Read More

रांचीः झारखंड में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बाद अब राज्य की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी आजसू के अध्यक्ष एवं विधायक सुदेश महतो मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद वह गृह पृथकवास में चले गए हैं। आजसू प्रमुख ने मंगलवार रात्रि को अपने ट्वीट संदेश में कहा कि मेरे प्रिय राज्यवासियों कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखाई देने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया और मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उन सभी से अनुरोध है कि आप अपनी कोरोना की जांच करवा लें। वहीं इसके ठीक पहले एक…

Read More

पाकिस्तान को झटके पर झटके झेलने पड़ रहे हैं. बहुत उम्मीदें लगाकर पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा सऊदी अरब गए थे लेकिन नाराज क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया. इसका मतलब ये हुआ कि हमेशा पाकिस्तान को मुश्किलों से उबारने वाला उसका सबसे बड़ा दोस्त सऊदी अरब भी अब उसके साथ नहीं रहा. इससे पाकिस्तान की आर्थिक हालत और पतली हो जाएगी. पाकिस्तान इन्हीं सऊदी प्रिंस के विमान को बाहरी देशों की यात्राएं करने के लिए मांगा करता था. जब पाकिस्तान की झोली खाली होती थी, वो तुरंत सऊदी अरब के आगे…

Read More

बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विकास में जनसंख्या विस्फोट को सबसे बड़ी बाधा बताते हुए कहा है कि देश के विकास को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बहुत ही जरूरी है। मंगलवार रात जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पेज पर लाइव के माध्यम से गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया की आबादी का 20 प्रतिशत सिर्फ भारत में है। जबकि जमीन दो प्रतिशत और पानी चार प्रतिशत से कम है, बढ़ती आबादी से प्राकृतिक संसाधन का दोहन हो रहा है। जल स्तर प्रतिवर्ष साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक घट रहा…

Read More

चामराजनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे सी. राजेंद्र गुरुस्वामी (68) का बुधवार को मैसूरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। भाजपा नेता ने कोरोना का परीक्षण करवाया था जो पॉजिटिव आया था। उन्हें 5 अगस्त को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बुधवार सुबह 7 बजे उनका निधन हो गया। पेशे से वकील गुरुस्वामी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनता दल (एस) से की थी। 1999 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने चामराजनगर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हुए चुनाव जीता। 1999-2004 की अवधि के बाद गुरुस्वामी ने भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो…

Read More

 पिछले तीन दिन से पेट्रोल की कीमत में जारी तेजी थम गई है। तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दरअसल अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत स्थिर रहने की वजह से घरेलू बाजार में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रही है।  इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 80.90 रुपये है। वहीं, एक लीटर डीजल की कीमत 73.56 रुपये है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 87.58 रुपये और डीज़ल की कीमत 80.11 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में…

Read More

 देश के सबसे अमीर शख्‍स मुकेश अंबानी ने अपने खुदरा कारोबार के लिए एक बड़ी डील की है। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की सहायक रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने डिजिटल फार्मा मार्केट प्लेस नेटमेड्स के मेजॉरिटी शेयर का अधिग्रहण किया है। रिलायंस ने ये हिस्सेदारी करीब 620 करोड़ रुपये में खरीदी है।  विटालिक हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनियां सामूहिक रूप से नेटमेड्स के रूप में जानी जाती है। रिलायंस रिटेल ने विटालिक हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड की इक्विटी शेयर कैपिटल में 60 फीसदी होल्डिंग के साथ-साथ इसकी सहायक कंपनी त्रिसारा हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड, नेटमेड्स और दाधा फार्मा डिस्ट्रिब्यूशन…

Read More

 वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग सत्र मेंं कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सुबह 9:15 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 166.08 अंक यानी 0.43  प्रतिशत की मजबूती के साथ 38694.40 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 63.80 अंक यानी 0.56  प्रतिशत बढ़कर बढ़कर 11449.20 पर था।

Read More

आर्थिक मंदी और कोरोना की मार झेल रही अर्थव्यवस्था के कारण तेजी से बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार को घेरने में लगी है। इस क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले 4 महीनों में क़रीब 2 करोड़ लोगों की नौकरी जाने का आंकड़ा पेश करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ 2 करोड़ लोग बल्कि 2 करोड़ परिवार प्रभावित हुए हैं। वहीं राहुल में फेसबुक मसले को लेकर भी तंज कसा कि सिर्फ झूठा प्रचार करने से कुछ नहीं होता। लोगों की जरूरतों के हिसाब…

Read More