Author: shivam kumar

 लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए धमाके के मामले में लेबनान कस्टम अथॉरिटी के चीफ को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से पहले अधिकारी से पूछताछ की गई जिसके आधार बाद उसे गिरफ्तार किया गया। जांच इस आधार पर की गई कि लगभग 3000 टन विस्फोटक पदार्थ एमोनियम नाइट्रेट को सिटी पोर्ट में स्टोर करके क्यों रखा गया था। इस धमाके में 180 लोगों ने अपनी जान गंवा दी जबकि 6000 लोग घायल हो गए थे। 4 अगस्त को हुए धमाके के बाद 30 लोग अभी भी लापता हैं। साथ ही करोड़ों रुपयों का नुकसान भी हुआ है। कस्टम चीफ…

Read More

 एसजीएम नगर में सरकारी राशन डिपो चलाने वाले प्रवीण की हत्या मामले में उत्तराखंड से गिरफ्तार मास्टरमाइंड राहुल ने बांद्रा मुंबई में जनवरी के पहले सप्ताह में बालीवुड फिल्म स्टार सलमान खान की रेकी भी की थी। इसी वजह से राहुल ब्रांदा में दो दिन रहा था, इस दौरान देखा था कि सलमान खान किस समय घर से बाहर निकलता है और कहां-कहां जाता है। डीसीपी मुख्यालय राजेश दुग्गल ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राहुल कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर है। लारेंस बिश्नोई फिलहाल जोधपुर राजस्थान की जेल में बंद है। डीसीपी…

Read More

क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘बिग बुल’ में अभिषेक के साथ इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को इलियाना डिक्रूज का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म को अजय देवगन और आनंद पंडित ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ‘बिग बुल’ को कूकी गुलाटी ने निर्देशित किया है। फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर लिखा-‘फिल्म ‘बिग बुल’ से इलियाना डिक्रूज का पोस्टर जारी, फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ निकिता दत्ता, सोहम शाह, राम कपूर, सुप्रिया पाठक और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में…

Read More

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा प्रोड्यूसर के साथ-साथ अब राइटर भी बन गई हैं। वह जल्द ही अपनी बायोग्राफी लेकर आ रही है, जिसका नाम ‘अनफिनिश्ड’ है। इसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दी। प्रियंका चोपड़ा ने किताब के कवर पेज की तस्वीर शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बायोग्राफी के कवर पेज की तस्वीर शेयर कर लिखा-‘खत्म हुआ। पहली बार कागज पर छपे इन पन्नों को देखकर क्या अद्भुत एहसास हुआ है! अनफिनिश्ड.. जल्द आ रही है।’ अपने पोस्ट के साथ प्रियंका ने ‘पेंग्विन पब्लिकेशन्स’ को भी टैग किया है, जो प्रियंका की इस बायोग्राफी को…

Read More

अभिनेता अक्षय कुमार प्राकृतिक आपदाओं और विषम परिस्थितियों में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय कुमार ने बाढ़ प्रभावित लोगों को मुश्किलों से निकालने के लिए दान दिया है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में एक करोड़ रुपये दान दिए हैं। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को अक्षय कुमार को एक करोड़ रुपये का योगदान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्विटर पर कठिन समय के दौरान सहानुभूति और समर्थन के लिए अभिनेता के प्रति आभार व्यक्त किया। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्विटर पर लिखा-‘असम बाढ़ राहत की दिशा में 1 करोड़ के…

Read More

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कृति अभिनेता के निधन के बाद से ही लगातार उनके लिए न्याय की मांग कर रही है। सुशांत के निधन के दो महीने से ज्यादा वक्त गुजर जाने के बाद भी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि सुशांत ने सुसाइड किया है या उनकी हत्या की गई है। सुशांत सुसाइड मामले में जांच को लेकर मुंबई और बिहार पुलिस की खींचतान के बाद बिहार सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की अपील केंद्र सरकार से की थी जिसे सरकार ने स्वीकार भी कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट से…

Read More

डो​​कलाम विवाद ​​के बाद यह दूसरा मौका है जब चीन के साथ पूर्वी लद्दाख की सीमा पर चल रहे सैन्य टकराव के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। डोकलाम में चीन के साथ 73 दिनों तक गतिरोध चला था। इस दौरान ऑपरेशनल गतिविधियों में सेना के सामने कई तरह की दिक्कतें भी आईं थीं। इन्हीं अनुभवों पर सेना ने रक्षा मंत्रालय को एक प्रस्ताव में कई सुझाव भेजे थे, ताकि आगे कभी चीन के साथ विवाद होने पर डोकलाम जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। सेना के इन सुझावों पर अमल होने की बजाय यह फाइल तीन साल से मंत्रालय में धूल फांक रही…

Read More

भारतीय वायुसेना ने​ ​चीन से ‘दोस्ती’ निभा रहे पड़ोसी पाकिस्तान की घेराबंदी करने के लिए सीमा से लगे वायु सैनिक अड्डों पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू जेट एलसीए तेजस की ऑपरेशनल तैनाती कर दी है। देश में बने इस फाइटर जेट को चीन के साथ चल रहे विवाद के बीच पाकिस्तान की सीमा के आसपास इसलिए तैनात किया गया है ताकि भारत ‘टू फ्रं​​ट वार’ की स्थिति में दोनों देशों से एक साथ मुकाबला कर सके। भारत ने चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में तनाव के मद्देनजर ‘टू फ्रंट वार’ के मद्देनजर पश्चिमी मोर्चे की हवाई सुरक्षा को और मजबूती देने की काम शुरू कर…

Read More

चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह जल्द ही एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के उपाध्यक्ष के तौर पर पदभार संभाल सकते हैं। अशोक लवासा ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजा है, जिसे स्वीकार किए जाने को लेकर अभी कोई पुष्ट समाचार प्राप्त नहीं हुआ है। अगले मुख्य चुनाव आयुक्त की कतार में खड़े लवासा ने खुद को 31 अगस्त तक कार्यमुक्त किए जाने का अनुरोध किया है। जबकि चुनाव आयोग में अभी उनका 2 साल का कार्यकाल बाकी था। उल्लेखनीय है कि एशियाई विकास बैंक ने 15 जुलाई को उनकी नियुक्ति…

Read More

नई दिल्ली, 18 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने पहले दिन से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश की एकता को तोड़ने की कोशिश की है। प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ़ अभी तक तथ्यों के साथ एक भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाने की किसी की भी हिम्मत नहीं हुई। रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी ने पहले दिन से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में…

Read More

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत की महत्वकांक्षीय 111 लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन परियोजनाओं में निवेश का आग्रह किया। सीतारमण ने यूएई के वित्तीय मामलों के राज्य मंत्री ओबेद अल तायेर के साथ आनलाइन हुई द्वीपक्षीय बैठक में यह आग्रह किया। देश में राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन (एनआईपी) के तहत विभिन्न क्षेत्रों की 7,000 परियोजनाओं की पहचान की गई है जिनमें 2020 से 2025 के दौरान 111 लाख करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है। वीडियो कन्फ्रेंस के जरिये यूएई के वित्त मंत्री से बात वित्त मंत्रालय ने एक के बाद…

Read More