पेजावर मठ ने केंद्र सरकार के समक्ष देशभर की गौशालाओं के प्रबंधन के लिए 200 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की है। उडुपी स्थित गोवर्धन गिरि ट्रस्ट के अध्यक्ष और पेजावर मठ के स्वामी विश्वरुपन्ना तीर्थ स्वामी ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को इस संबंध में पत्र लिखा है। पत्र में उक्त राशि को मंजूर करने की अपील की गई है। साथ ही कहा गया है कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन ने देश भर की गौशालाओं को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के रखरखाव के लिए न्यूनतम 200 करोड़ रुपये निर्धारित किए जाने चाहिए। पिछले कुछ महीनों…
Author: shivam kumar
केंद्र सरकार की मध्यस्थता के बाद पंजाब व हरियाणा के बीच मंगलवार को दोपहर बाद पहली बार होने जा रही सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) वार्ता शुरू होने से पहले पंजाब की राजनीति गरमा गई है। एसवाईएल के मुद्दे को हवा देते हुए एक बार फिर से विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने सत्तारूढ़ कांग्रेस का समर्थन किया है। अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा है कि इस मुद्दे पर अकाली दल अमरिंदर के साथ है और वह पंजाब के पानी के हितों का समझौता न करें। शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार सुबह जारी…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है। नड्डा ने मंगलवार को ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा, ‘वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। लोगों के कल्याण और भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का उनका अथक प्रयास और प्रतिबद्धता सराहनीय है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’ उल्लेखनीय है कि निर्मला सीतारमण जन्म 18 अगस्त 1959 को मदुरै में हुआ था। वह मोदी मंत्रिमंडल में वित्त एवं कार्पोरेट मामलों की मंत्री हैं।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा रूसा के अन्तर्गत अंतिम सत्र की बी.ए./बी.एस.सी./बी.काॅम की परीक्षाएं जो वीते सोमवार से आरम्भ हुई, फिलहाल यह परीक्षाएं केवल एक दिन 18 अगस्त को आयोजित नहीं होंगी। ऐसा हाईकोर्ट द्वारा दिए गए दिनांक 14.08.2020 के आदेशानुसार किया गया है। यह जानकारी परीक्षा नियन्त्रक डाॅ जे.एस. नेगी ने बताया कि 18 अगस्त के बाद आगे की परीक्षाएं आयोजित करने के लिए समाचार के माध्यमों से सूचित किया जाएगा।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले को अपनी मंजूरी दे दी है। सोमवार रात प्रकाशित एक गजट अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 29 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में नई शिक्षा नीति को मंजूरी और मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय करने सहित कुछ बड़े फैसले लिए गए थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल के दौरान 1985 में शिक्षा मंत्रालय का…
कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह 9:15 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.47 फीसदी बढ़कर 38,220 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, दूसरी और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी इंडेक्स निफ्टी 11,300 अंक पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में करीब 791 शेयरों में मजबूती नजर आ रही है। वहीं, 294 शेयरों में गिरावट दिख रही और 48 शेयर अपरिवर्तित कारोबार कर रहे हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर की सूची में पिछड़कर अब छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। दरअसल ऐसा पिछले चार कारोबारी सत्र में रिलायंस के शेयरों में लगातार गिरावट आने की वजह से हुआ है, जिससे मुकेश अंबानी की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 78.8 अरब डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार 18 अगस्त को अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस पहले पायदान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 188 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में अब तक 73 अरब डॉलर का इजाफा हुआ…
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेटोल की कीमत में इजाफा किया है। तेल कंपनियों पेट्रोल की कीमत में मंगलवार को 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। हालांकि डीजल की कीमत में कोइे बदलाव नहीं किया गया है। पिछले 17 दिनों से डीजल की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 80.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 82.43 रुपये, मुंबई में 87.58 और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 83.99 रुपये में मिल रहा है।…
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापन पर कोविड-19 की महामारी का गंभीर असर पड़ा है। जापान की अर्थव्यवस्था में अप्रैल-जून तिमाही में आर्थिक विकास दर (जीडीपी) में 27.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जो अभी तक की रिकॉर्ड गिरावट है। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों में ये बात कही गई है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी की वजह से उपभोग तथा व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे अर्थव्यवस्था में जोरदार गिरावट दर्ज हुई है। कैबिनेट कार्यालय के मुताबिक जापान का समायोजित वास्तविक जीडीपी पहली तिमाही में 7.8…
जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी को सुरक्षा बलों ने सोमवार को बरामद किया। पुलिस ने जानकारी दी कि पुलवामा के तुजान गांव के पास एक पुल के नीचे आतंकवादियों ने आईईडी लगाया था, जिसे ढूंढकर सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिया है। कश्मीर में सड़कों और राजमार्गों से गुजरने वाले सुरक्षा बलों के वाहनों को निशाना बनाने के उद्देश्य से आतंकवादी आईईडी लगाते हैं। आतंकवादियों की योजनाओं को असफल करने के लिए सुरक्षा बलों के दल स्निफर डॉग और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों द्वारा तलाशी करते हैं और वाहनों से पहले सड़कों और राजमार्गों की…
वॉशिगटन: अमेरिकी विशेषज्ञों ने शरीर में कोरोना को बढ़ने से रोकने में सक्षम पहले से मौजूद एक नई दवा की पहचान की है. एब्सेलेन नाम की इस दवा का इस्तेमाल फिलहाल बायपोलर डिसऑर्डर और हेयरिंग डिसऑर्डर के इलाज में किया जा रहा है. अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि इस दवा से कोरोना का शुरुआती दौर में इलाज किया जा सकता है. शरीर में कोरोना वायरस बढ़ाने वाले एंजाइम्स को कंट्रोल करने में भी सक्षम है. जर्नल साइंस एडवांसेज में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एम्प्रो एंजाइम के खिलाफ जो दवा में…
