Author: shivam kumar

स्वाधीनता दिवस पर पतंजलि योग पीठ में योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बाबा रामदेव ने संकेत दिये कि आईपीएल के आयोजन में चीनी कंपनियों के प्रायोजित करने से पीछे हटने पर पतंजिल आगे आ सकती है। इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि लोकल को ग्लोबल बनाने के लिए प्रेरित कर रही है।   उन्होंने कहा कि अब देशभर से मांग उठ रही है कि आईपीएल से चाइनीज कंपनियों का कब्जा हटना चाहिए। हालांकि देश में टाटा व बिरला जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं। अगर यह कंपनियां अपना हाथ खींच लेती हैं तो  आईपीएल…

Read More

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को 74 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।    युद्ध स्मारक पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने राष्ट्रपति की अगवानी की।    राष्ट्रपति कोविंद ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर युद्ध स्मारक की अपनी तस्वीरें साझा करते हुए कहा, सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर के रूप में, मुझे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा कर राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान…

Read More

 स्वतंत्रता दिवस पर ​​​​​नौसेना पदक (वीरता)​ ​​​​​​पाने वाले कैप्टन मृगांक श्योकंद, कमांडर ​​​धनुष मेनन​, एयर क्रू गोताखोर ​​हरिदास कुंडू और नाविक नवीन कुमार ने ऐसी बहादुरी दिखाई है, जिसकी वजह से वे इस सम्मान के हकदार बने​। कैप्टन मृगांक श्योकंद​ ने ​विमान में आग लगने पर दक्षिण गोवा ​के भारी आबादी ​वाले क्षेत्र में बड़ी तबाही होने से रोका था​​​। ​कमांडर ​धनुष मेनन​ ने ​​एयर क्रू गोताखोर हरिदास कुंडू ​के साथ ​कर्नाटक में ​भीषण उफनाई नदी के बीच से दो वृद्धों को निकालकर जान बचाई थी​। वीरता का चौथा नौसेना पदक पाने वाले नाविक नवीन कुमार ने कश्मीर में एक ऑपरेशन के​ दौरान अपने सैनिकों की कीमती जान बचाई ​थी। ​   कैप्टन ​मृगांक श्योकंद भारतीय नौसेना…

Read More

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार को व्यस्त समय के बीच अपने अस्वस्थ छोटे भाई राबर्ट ट्रम्प (72 वर्ष) को देखने न्यूयॉर्क स्थित प्रेसबेटेरियन अस्पताल पहुँचे। वह मुँह पर मास्क लगाए हुए थे। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस से न्यूयॉर्क अस्पताल जाते समय टिप्पणी की थी कि उन्हें भरोसा है कि उनके छोटे भाई ठीक होंगे। उनके अपने भाई के साथ मधुर संबंध हैं। वह एक बहुत बढ़िया इंसान हैं। वाइट हाउस ने अस्पताल में इस दौरे के बारे में कोई विज्ञप्ति जारी नहीं की है। बताया जाता है कि राबर्ट ट्रम्प गंभीर रूप से बीमार हैं।

Read More

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के प्रति कटु शब्द कहें हैं अथवा वह उनसे किसी तरह भयभीत हैं।    राष्ट्र्पति ने शुक्रवार को वाइट हाउस में प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब में उक्त शब्दों के साथ कहा कि सच्चाई यह है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जोई बाइडन (77 वर्ष) का इतिहास बड़ा विचित्र रहा है, जिसने एक 55 वर्षीय महिला कमला हैरिस का चयन किया है। वह जैमेका में जन्में पिता और भारत में जन्मी माँ की संतान हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने शनिवार को देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश के न्यायालय और न्याय व्यवस्था की जिम्मेदारियों का खाका खींचा। उन्होंने कहा कि ये याद रखना चाहिए कि न्यायालयों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए फैसलों और जनकल्याण के कार्यों को बल देने के आधार पर ही जाना जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ शब्दों से कुछ नहीं होगा कार्य परिणिति ही पहचान का आधार है।   दरअसल पिछले कुछ वर्षों में न्यायालयों के कई ऐसे फैसले रहे हैं जिन पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाए। उन्हीं विषयों को…

Read More

 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैव-विविधता के संरक्षण और संवर्धन के लिए भारत पूरी तरह से संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि बीते समय में शेर, टाइगर की आबादी तेज गति से बढ़ी है। अब देश में एशियाई शेरों के लिए एक प्रोजेक्ट लॉयन की भी शुरुआत होने जा रही है। प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि देश के 100 चुने हुए शहरों में प्रदूषण कम करने के लिए एक होलिस्टिक एप्रोच के साथ एक विशेष अभियान पर भी काम चल रहा है। उन्होंने सिक्किम…

Read More

 ​​​​​रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन​ (​​​डीआरडीओ​)​ ने ​​​​स्वतंत्रता दिवस पर ​​लाल किले के पास ​​​​ड्रोन-विरोधी प्रणाली ​​तैनात की थी। यह ​सिस्टम 3 किलोमीटर तक के ​इलाके में ​​​माइक्रो ड्रोन का पता लगा सकता है​। ​इससे ​​लेजर हथियार ​का उपयोग ​करके 1-2.5 किलोमीटर तक के लक्ष्य को​ नीचे ला​या जा सकता है​​।   ​​स्वतंत्रता दिवस पर​ लाल किले की प्राचीर से जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को संबोधित करने पहुंचे तो उनकी सुरक्षा के लिए डीआरडीओ द्वारा निर्मित ड्रोन-रोधी प्रणाली​ तैनात थी​​।​ ​​डीआरडीओ​ के अनुसार यह प्रणाली लेजर​ ​आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियारों के माध्यम से ड्रोन के इलेक्ट्रॉनिक्स को नुकसान पहुंचाकर माइक्रो​ ​ड्रोन को ​भी ​बेअसर कर​ सकती है।​​​…

Read More

 देश की आजादी के 74 साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने करीब 85 मिनट के अपने संबोधन में आत्मनिर्भर शब्द का प्रयोग 40 बार किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के सामने चुनौतियां बड़ी हैं लेकिन देश में उन चुनौतियों को पार पाने के लिए करोड़ों समाधान भी मौजूद है। उन्होंने देशवासियों का आहवान करते हुए कहा कि अब लोगों को वोकल फॉर लोकल होने की जरूरत है। इसे अब जीवन मंत्र बना लेना चाहिए। हमें अपने देश में बनी चीजों का न…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले से संबोधन में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने को एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि 370 को हटाए जाने के बाद दलितों-वंचितों-शरणार्थियों और महिलाओं को वे सभी अधिकार मिल गए, जो इसके चलते नहीं दिए जा रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों स्थानीय निकायों के चुनाव हुए और पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि लोकतंत्र के आधार होते हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जम्मू-कश्मीर में डि-लिमिटेशन की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 25 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 65 हजार 002 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 25,26,193 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 996 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 49,036 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 6,68,220 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है देश में पिछले 24 घंटे में 57,381 हजार मरीज स्वस्थ हुए…

Read More