देश में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 63489 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अगर हर मिनट की बात करें तो 44 मामले सामने आए हैं। साथ ही कल 944 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हो गई। इसके साथ ही अब तक करीब 50 हजार मरीजों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की बात करें तो इसकी संख्या 25,89,682 तक जा पहुंची है। इनमें से 6,77,444 एक्टिव केस हैं साथ ही अभी तक 18,62,258 मरीजों को या तो अस्पताल से छुट्टी…
Author: shivam kumar
पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार की सुबह उनकी रिपोर्ट आने का बाद हड़कंप मच गया है। क्योकि मंत्री ने शनिवार को मानसा में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण किया था। मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने से दर्जनों अधिकारी घरेलू एकांतवास में चले गए हैं। गुरप्रीत कांगड़ ने शनिवार को मानसा में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया था। इसके बाद वह गांव कोटड़ा स्थित सरकारी स्मार्ट स्कूल के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। शनिवार को पूरा दिन मानसा ज़िला में रहकर कई कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद…
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की नई फिल्म ‘गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल’ पर आपत्ति जताते हुए फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की मांग की है। ये फिल्म 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। रेखा शर्मा ने इससे पहले ट्वीट कर कहा था कि ‘असली गुंजन सक्सेना को सामने आना चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि क्या फिल्म में दिखाया गया लिंग भेदभाव वास्तविक है? सेना की पृष्ठभूमि से होने के कारण मैं कभी भी रक्षा अधिकारियों का गुंडों की तरह व्यवहार करने की कल्पना भी नहीं कर सकती। अधिकारी…
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कोच अनिल कुंबले सहित भारतीय क्रिकेट जगत ने बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना केे शानदार” अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। रैना, जिन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के कुछ ही मिनटों बाद खुद भी संन्यास ले लिया, क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। कुंबले ने ट्वीट किया, “आपके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए बधाई। आपके योगदान पर गर्व है। आपका अतिउत्साह हमेशा टीम पर दिखा। आपको दूसरी…
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार की रात अचानक संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। धोनी के संन्यास लेने के बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सहित भारतीय क्रिकेट जगत ने धोनी को उनकी दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सचित ने ट्वीट किया, “भारतीय क्रिकेट में आपका योगदान काफी बड़ा रहा है, 2011 में एक साथ वर्ल्ड कप जीतना करियर का बेस्ट पल था, दूसरी पारी के लिए आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं।” कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘सभी क्रिकेटरों को एक दिन अपनी यात्रा…
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक नाबालिग दलित बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं आरोपियों ने नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी आंखें फोड़ दी. उसकी जीभ काट डाली गई और उसके गले में फंदे डालकर उसे खेतों में घसीटा गया है. आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार की. बच्ची का शव बरामद: नाबालिग बच्ची ईसानगर थाने इलाके की रहने वाली है. 13 वर्षीय नाबालिग के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश…
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सभी सीमावर्ती और तटीय जिलों में युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक बड़ी विस्तार योजना के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस योजना के प्रस्तावों की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में की थी। यह एनसीसी विस्तार योजना राज्यों के साथ साझेदारी में लागू की जाएगी। नई योजना के तहत 173 सीमान्त और तटीय जिलों के कुल एक लाख कैडेटों को एनसीसी में शामिल किया जाएगा। इसमें एक तिहाई कैडेट्स लड़कियां होंगी। सीमा और तटीय जिलों में 1000 से अधिक स्कूलों…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा लोकतंत्र के आदर्शों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। नड्डा ने रविवार को ट्वीट कर कहा ‘भारतीय राजनीति के स्तंभ, पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन।भाजपा को वटवृक्ष बनाने में आपका योगदान सर्वविदित है। लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।’ उल्लेखनीय है कि वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद अखिल…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट संदेह में कहा, दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था हुआ था।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों ने राजघाट के समीप स्थित उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें याद करते हुए उनकी समाधि पर पुष्प चढ़ा कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा महासचिव बीएल सन्तोष समेत तमाम नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों ने वाजपेयी की समाधि पर पुष्प…
भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया. धोनी ने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया. धोनी के इस अहम फैसले के बाद उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि धोनी के लिए यह पल बेहद भावुक कर देने वाला है. धोनी ने अपना आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप में खेला. न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से धोनी ने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला. साक्षी ने कहा भावुक हुए होंगे धोनी साक्षी ने…
