Author: shivam kumar

हेंद्र सिंह धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर आया दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का रिएक्शन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने देश के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। धौनी की इस घोषण से जहां एक तरफ उनके फैंस थोड़े उदास है। वहीं दूसरी ओर धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम  खेर का रिएक्शन भी सामने आया है। अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है,जिसमें उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी और उनके पिता भी…

Read More

भारत में मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा चीनी रैकेट पकड़े जाने के बाद जांच में अब खुलासा हुआ है कि चीन दलाई लामा के बारे में घूसखोरी का सहारा लेकर जासूसी करा रहा है। इनकम टैक्स विभाग ने ​11 अगस्त को चीनी नागरिकों और उसके सहयोगियों के 21 परिसरों में छापे मारकर हवाला कारोबार से जुड़े चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए चार्ली पेंग ने ही कबूल किया है कि उसे दलाई लामा और उनके करीबी सहयोगियों की जानकारी जुटाने का टास्क चीनी खुफिया एजेंसियों ने दिया था, जिसके लिए उसने दिल्ली में कुछ लामाओं को रिश्वत भी दी है।…

Read More

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर वर्चुल माध्यम से आईसीसीआर मुख्यालय में वाजपेयी के चित्र का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व में शक्ति और सौहार्द का अद्भुत समन्वय था। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और आईसीसीआर के अध्यक्ष डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद थे।    राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि माना था। उनकी विदेश नीति का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने…

Read More

 भारत ने मॉरीशस सरकार के अनुरोध पर समुंद्र में तेल रिसाव के चलते आए पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए 30 टन तकनीकी औजार और सामग्री वायु सेना के विमान के माध्यम से भेजी है। इसमें विशेष उपकरण जैसे ओशन बूम, रिवर बूम, डिस्क स्किमर्स, हेली स्किमर्स, पावर पैक, ब्लोअर्स, साल्वेज बार्ज और ऑयल एब्जॉर्बेंट ग्राफीन पैड शामिल है। इन्हें विशेष रूप से पानी से तेल स्लीक, स्किम तेल की सफाई और बचाव कार्यों में सहायता करने के लिए डिज़ाइन किये गये हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक विशेष रूप से तेल रिसाव रोकथाम उपायों के लिए प्रशिक्षित इंडियन कोस्ट गार्ड (आईसीजी) के कर्मियों की 10 सदस्यीय तकनीकी रिस्पांस…

Read More

 बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर के कमलकोट गांव में बिना किसी उकसावे के पाक सेना ने रविवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे है।   पाकिस्तान ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

Read More

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने​ स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन दिए जाने को सरकार की उपलब्धियों में गिनाया लेकिन सुप्रीम कोर्ट का पांच महीने पुराना आदेश अब तक भारतीय नौसेना में नहीं लागू हो पाया है। ​​सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन देने के लिए चयन बोर्ड के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है लेकिन नौसेना में स्थायी कमीशन पाने की हकदार महिला अधिकारियों को अभी भी सरकार से हरी झंडी मिलने का इन्तजार है।     ​दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने 2010 में ही सेना​ओं में महिलाओं के कमांडिग पदों पर स्थायी कमीशन देने का आदेश जारी ​करते हुए कहा था कि महिलाओं को युद्ध के सिवाय हर…

Read More

 जम्मू के कटड़ा स्थित मां वैष्णो देवी की यात्रा रविवार से शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर में कोरोना महामारी के चलते 18 मार्च को वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। पांच महीने के इंतजार के बाद आज से श्रद्धालु फिर से मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे। श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार के अनुसार कोरोना के सख्त नियमों के साथ यात्रा शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में केवल 2000 श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन कर सकेंगे। इनमें से 1900 जम्मू कश्मीर के और 100 अन्य राज्यों के श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे…

Read More

 इस वर्ष जनवरी माह में हिमस्खलन के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा पर लापता हुए 11 गढ़वाल राइफल्स के जवान राजेन्द्र सिंह नेगी की पार्थिव देह 15 अगस्त को श्रीनगर के गुलमर्ग में बर्फ के नीचे दबी मिल गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नेगी के बलिदान को नमन करते हुए कहा, “शोक संतप्त परिवारजनों को भरोसा देता हूं कि सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी है। जय हिंद, ॐ शांति।।”   देहरादून निवासी शहीद राजेन्द्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग इलाके से बरामद हुआ है। फिलहाल उनके पार्थिव शरीर का जम्मू में…

Read More

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल की कीमत में इजाफा किया है। हालांकि, डीजल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई है। तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। तेल कंपनियों ने बीते 15 दिनों के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव किया। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 80.57 रुपये चुकाने होंगे, जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 73.56 रुपये है। इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 87.31 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीज़ल 80.11…

Read More

पाकिस्तान सरकार की तरफ से दुनिया के हर मंच पर कश्मीर का मुद्दा उछाला जाता रहा है। वहीं, कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान में बड़ा खुसाला हुआ है। दरअसल, इस मुद्दे पर सरकार के मंत्रालय ही एकजुट नहीं है। मानवाधिकार मंत्री शीरीन मजारी ने कहा है कि कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री इमरान खान को विदेश मंत्रालय का साथ नहीं मिल रहा है। शीरीन मजारी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को निशाने पर लेते हुए कहा, कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री इमरान खान अकेले पड़ गए हैं, वह इस मुद्दे पर अकेले लड़ रहे हैं, लेकिन विदेश मंत्रालय की तरफ से उन्हें कोई…

Read More

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। यदि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कायर बताया है, तो भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस नेता मंदबुद्धि हैं और आगरा के पागलखाने में भर्ती हैं। बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि क्योंकि एक स्वस्थ व्यक्ति इस तरह की चीजें नहीं करेगा। केवल मानसिक रूप से खाली और मंदबुद्धि व्यक्ति ही ऐसी चीजें कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि एक समय पर सेना को हथियार उठाने के लिए दिल्ली से आदेश लेना…

Read More