नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन बड़े कद्दावर नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मंत्री, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज बिहार के चुनावी रण में होंगे। तीनों स्टार प्रचारक अलग-अलग क्षेत्र में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा ने अपने इन दिग्गजों के चुनाव प्रचार कार्यक्रम को एक्स पर साझा किया है। भाजपा एक्स हैंडल पोस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे सीतामढ़ी और दोपहर एक बजे बेतिया में बड़ी चुनाव रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह आज तीन जगह होंगे।…
Author: shivam kumar
इस्तांबुल/इस्लामाबाद/काबुल। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार देररात कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वार्ता समाप्त हो गई है। अब अगला दौर कब शुरू होगा यह अनिश्चित है। वार्ताकार दोनों पक्षों के बीच गहरे मतभेदों को दूर करने में विफल रहे। पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता का तीसरा दौर गुरुवार को तुर्किये के इस्तांबुल में शुरू हुआ था। दोनों पक्षों ने बंद दरवाजों के पीछे बातचीत की। वार्ताकारों ने दोनों को शांति के लिए बहुत समझाया। बात नहीं बनी। पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल स्वदेश वापसी के लिए रवाना हो गया है। पाकिस्तान के डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षामंत्री आसिफ ने…
हजारीबाग। हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्त की भारी किल्लत हो गई है। इस संकट के कारण मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। थैलेसीमिया जैसे नियमित रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति राज्य सरकार की ओर से हाल ही में लागू किए गए एक नए नियम के कारण उत्पन्न हुई है। इस नियम के तहत ‘खून के बदले खून’ देने की पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन का कारोबार अब जानलेवा रूप लेता जा रहा है। जैतगढ़ ओपी थाना क्षेत्र के मुंडाई गांव में अवैध बालू ढुलाई का विरोध करने पर एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक प्रधान के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने…
पटना। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शुक्रवार को पटना में देश के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की। इस अभियान का उद्देश्य देश भर में विभिन्न स्थानीय भाषाओं में इस गीत का प्रचार-प्रसार करना है। अमित शाह ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, जिसमें कई लोग इस गीत का विभिन्न स्थानीय भाषाओं में अनुवाद करेंगे और इसका संदेश फैलाएंगे। इस अभियान में एक डिजिटल पहल भी होगी, जिसका विषय “#वंदेमातरम150” होगा…
रांची। झारखंड कैडर के 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा को झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा गुरुवार की रात जारी कर दी गई है। तादाश मिश्रा वर्तमान में झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले सरकार ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। अनुराग गुप्ता ने दो दिन पहले अपना इस्तीफा दिया था। तदाशा मिश्रा को हाल ही में रेल एडीजी के पद…
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में गुरुवार को घर वापसी कार्यक्रम के तहत गुमला जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व प्रदेश महासचिव शिव कुमार भगत और उनके समर्थकों को माला और अंगपट्टिका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राहुल गांधी का वोट चोरी रोकने के अभियान से प्रेरित होकर युवा वर्ग कांग्रेस से जुड रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पिछड़े और कमजोर तबके की आवाज को जिस प्रकार…
पटना। Bihar Election 2025 Phase 1 Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। 3 बजे तक बिहार में 53.77 प्रतिशत वोटिंग हुई है। तीन बजे तक सबसे ज्यादा बेगूसराय 59.82% में जबकि, सबसे कम वोटिंग पटना 48.69% में हुई है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ ही कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में…
पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन स्थित श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। लालू परिवार को बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार बताते हुए कहा लालू प्रसाद का कार्यकाल जंगल राज था। वो मधुबन से एनडीए से भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य और देश के विकास के लिए काम कर रही है। एक करोड़ नौकरी और अन्य रोजगार के अवसरों को…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के रण का शंखनाद अब निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है। गुरुवार को पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होगा, जिसमें कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में 1.76 करोड़ महिलाएं और 19 लाख से अधिक प्रथम मतदाता शामिल हैं, जो इस बार सियासत की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। पहले चरण में 122 महिला एवं 1192 पुरुष उम्मीदवार बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के अनुसार, इस चरण में कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 122…
रोहतास/गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में गयाजी वरीजगंज तथा रोहतास के सासाराम में जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों से समर्थन की अपील की। उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना भी साधा। महागठबंधन पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों ने बिहार के नौजवानों के समक्ष पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। अन्नदाता किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे और इनके शासन काल में व्यवसाई और महिलाएं असुरक्षित हो गईं थीं, लेकिन आज ये लोग बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील…
