गिरिडीह। सीबीआई की टीम ने गिरिडीह मे बडी कार्रवाई की। गिरिडीह बैंक ऑफ़ इंडिया के पचम्बा कल्याणडीह शाखा के ग्रामीण स्वरोजगार ट्रेनिंग केन्द्र के निदेशक सह वरीय शाखा प्रबंधक अभिषेक कमल को 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है । जानकारी के अनुसार धनबाद सीबीआई के अधिकारी ने शुकवार देर रात केन्द्र के निदेशक अभिषेक कमल को गिरफ्तार कर अपने साथ धनबाद लेकर चले गए। मिली जानकारी के अनुसार टीम मे करीब दर्जन भर अधिकारी शामिल थे। शुक्रवार शाम को ही सीबीआई धनबाद डीएसपी पाठक के नेतृत्व मे गिरिडीह पहुंचे थे। ट्रेनिंग केन्द्र के निदेशक अभिषेक कमल को केन्द्र के…
Author: shivam kumar
रांची। रांची के मोरहाबादी इलाके में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह के समय लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी राजकीय अतिथिशाला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक वोल्वो कार अनियंत्रित होकर रामदयाल मुंडा पार्क के समीप एक पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में मॉर्निंग वॉक कर रहे किसी भी व्यक्ति को कार ने अपनी चपेट में नहीं लिया। कार चालक को इस घटना में मामूली चोटें आई हैं। लोगों ने…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई दी है। राज्यपाल ने शानिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और समग्र रूप से स्वस्थ रखने की एक प्रभावशाली पद्धति है। यह शरीर को ऊर्जा, विचारों को स्पष्टता और जीवन को स्थिरता देता है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लें। करें योग, रहे निरोग : बाबूलाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता…
रांची। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योगपीठ रांची और भारतीय जनता पार्टी की ओर से पटेल पार्क पर रांची में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि योग से मन और शरीर स्वस्थ रहता है। इसे प्रतिदिन हर किसी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने योग को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरे देश में फैलाने का काम किया है। इस अवसर पर पतंजलि पीठ के मुख्य संरक्षक दीनदयाल बरनवाल ने कहा कि 5000 साल से पहले…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला चाईबासा के सैफरन सभागार में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करना था। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को चाईबासा स्थित सैफरन सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त चंदन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस अवसर पर डीसी चंदन कुमार ने कहा कि योग को जीवनशैली में अपनाएं और निरोग रहें। योग हमारे जीवन में एक अहम…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात महुलडांगरी गांव के पास एक 14 चक्का ट्रक ( डब्लूबी 33ई 9232) को अवैध रूप से बालू ढोते हुए पकड़ा गया। उक्त ट्रक को जब्त कर बहरागोड़ा थाना लाया गया है। यह कार्रवाई अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक मालिक, चालक सहित इस अवैध कार्य में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। उल्लेखनीय है…
खूंटी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, संजय साहू, बिनोद नाग, कंचन सिंह, विजय गंझू सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में योग अभ्यास के साथ-साथ इसके महत्व पर भी चर्चा की गई। पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि “योग करें, निरोग रहें” यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। इस वर्ष योग दिवस का विषय “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है, जो…
खूंटी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह नगर भवन, खूंटी में जिला आयुष समिति के तत्वावधान में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुई। शिविर में खूंटी के विधायक राम सूर्या मुण्डा, पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरूण कुमार रजक, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, परियोजना निदेशक आईटीडीए शिकारी कच्छप, सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्र शेखर प्रसाद ने…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार को मौसम साफ होने से आम जनजीवन को राहत मिली। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार की सुबह से मौसम आंशिक रूप से साफ हुआ। बाद में बादल हटने से हल्की धूप भी निकाली। इधर, मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी आशंका है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश रांची के मंदार में 210.2 मिमी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सीवान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की प्रगति और केंद्र सरकार की योजनाओं का लेखा-जोखा पेश करने के साथ ही विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास की रफ्तार पकड़ चुका है और इसे बनाए रखने के लिए जनता को सतर्क रहना होगा। प्रधानमंत्री ने पुराने दौर के “जंगलराज” की याद दिलाते हुए कहा, “जो लोग कभी जंगलराज लाए थे, वे फिर से अपने पुराने कारनामों को दोहराने के लिए मौके की तलाश में हैं। वे बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा जमाना…
उत्तर परगना। जिले के कई परिवार इन दिनों गहरे संकट से गुजर रहे हैं। ईरान की तीर्थयात्रा और उच्च शिक्षा के लिए गए लोग अब वहां के संघर्षग्रस्त हालात में फंस गए हैं। देगंगा से 11 तीर्थयात्री और स्वरूपनगर व बसीरहाट से तीन छात्र वर्तमान में ईरान में जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। देगंगा के चौरासी ग्राम पंचायत के धलीपाड़ा गांव से तीन परिवारों का एक दल 30 मई को मशहद जैसे पवित्र स्थल की यात्रा पर निकला था। उन्हें 18 जून को भारत लौटना था लेकिन तभी क्षेत्र में अचानक हिंसा भड़क उठी और सभी तीर्थयात्री…