Author: shivam kumar

काठमांडू। काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र (बालेन) शाह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को दिन भर इस्तीफा नहीं देने की अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने अपना इस्तीफा उपमेयर सुनिता डंगोल को सौंपा। अपने इस्तीफा पत्र में शाह ने कहा है कि उन्होंने आगामी प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के उम्मीदवार के रूप में नामांकन होने के बाद काठमांडू महानगरपालिका के मेयर पद से इस्तीफा दिया है। पत्र में कहा गया है कि आज से प्रभावी यह इस्तीफ़ा नेपाल का संविधान 2072, स्थानीय सरकार संचालन ऐन 2074 तथा काठमांडू महानगरपालिका के प्रचलित…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में छात्र संघ चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की छात्र इकाई जातीयताबादी छात्र दल (जेसीडी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को राजधानी ढाका के अगरगांव स्थित चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग पर पोस्टल बैलेट व्यवस्था और छात्र संघ चुनाव से जुड़े फैसलों में गंभीर भेदभाव और धांधली का आरोप लगाया। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रदर्शन में हजारों छात्रों ने भाग लिया। सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में जेसीडी समर्थक आयोग के मुख्यालय के सामने एकत्र हुए और…

Read More

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। बांग्लादेश में हिन्दू ही नहीं गैर मुस्लिम भी सताए जा रहे हैं। विश्व मानवाधिकार समुदाय चुप्पी साधे हुए है। ऐसी स्थिति में केंद्र की मोदी सरकार को आगे आकर आवाज उठानी चाहिए। इससे भी बात न बने तो सेना भेजकर सनातनियों की सुरक्षा करनी चाहिए। यह बात रविवार को ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से मौनी अमावस्या के मौके पर माघ मेला के शंकराचार्य मार्ग स्थित शिविर में काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कही। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में सनातनियों जनसंख्या लगभग एक करोड़ दस लाख है। उनकी सुरक्षा के लिए पांच लाख हथियार बंद लोगों…

Read More

श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने घाटी में सुचारू और शांतिपूर्ण समारोह सुनिश्चित करने के लिए गणतंत्र दिवस से पहले पूरे कश्मीर में स्वच्छता और क्षेत्र प्रभुत्व अभ्यास तेज कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए श्रीनगर शहर और घाटी में अन्य जगहों पर सभी प्रमुख चौराहों पर वाहनों की यादृच्छिक जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा उनके आसपास तलाशी अभियान और क्षेत्र प्रभुत्व अभ्यास भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर में मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह बख्शी स्टेडियम में आयोजित…

Read More

काठमांडू। नेपाल में होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव से पहले नेपाली कांग्रेस में गहराते गुटीय संकट ने राजनीतिक उठापटक को तेज कर दिया है। पार्टी के शेरबहादुर देउवा समूह ने 20 मार्च को होने वाले नामांकन की प्रक्रिया को तत्काल स्थगित करने की मांग करते हुए निर्वाचन आयोग को औपचारिक पत्र सौंपा है। देउवा समूह के नेता मीनबहादुर विश्वकर्मा के अनुसार, पार्टी के मुख्य सचिव खम्म बहादुर खाती ने निर्वाचन आयोग को सूचित किया कि इस मामले की सुनवाई सर्वोच्च अदालत में लंबित है, इसलिए चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगाई जानी चाहिए। समूह ने अदालत में दायर रिट की प्रमाणित…

Read More

रांची। झारखंड सरकार के परिवहन और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गए हैं। अपराधियों ने उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया है, जिसके जरिए आम लोगों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने स्वयं अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट साझा कर लोगों को आगाह किया है। क्रय-विक्रय और पैसों के लेन-देन का झांसा मंत्री दीपक बिरुआ ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व उनके नाम का सहारा लेकर लोगों से खरीदारी और पैसों के लेन-देन से संबंधित बातचीत…

Read More

रांची। रांची में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी को आस्था, भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। रांची श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति, पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) की ओर से आयोजित यह धार्मिक शोभायात्रा शहर के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। शिव बारात की शुरुआत पहाड़ी बाबा के मुख्य द्वार से होगी, जो रांची के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी। विश्वनाथ मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ विवाह संपन्न कराया जाएगा। आयोजन समिति के संस्थापक नंद…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कोवाली थाना क्षेत्र के हड़ियान काली मंदिर के पास शनिवार रात एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल लोहे के नेम बोर्ड के खंभे से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल (संख्या JH-05 BZ 0698) पर सवार होकर तीन युवक तुड़ी मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार होने के…

Read More

कोडरमा। जयनगर थाना क्षेत्र के करियांवां गांव में बीती रात बेखौफ चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना ने पुलिसिया गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शातिराना अंदाज: पहले काटी बिजली, फिर बोला धावा चोरों ने चोरी के लिए बेहद शातिराना तरीका अपनाया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में प्रवेश करने से पहले चोरों ने 440 वोल्ट के बिजली तार को शॉर्ट सर्किट कर दिया, जिससे पूरे गांव की बत्ती…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोने ने आज एक बार फिर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। ये चमकीली धातु आज 360 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 390 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगी हो गई है। इसीर तरह चांदी ने भी एक दिन की गिरावट के बाद आज एक बार फिर मजबूती दिखाई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में इस चमकीली धातु ने आज 3,100 रुपये प्रति किलोग्राम की छलांग लगाई है। कीमत में आज आए इस उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में…

Read More

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक गुजरात में अवस्थित श्री सोमनाथ मंदिर भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का जीवंत प्रतीक है। पिछले एक हजार वर्षों का कालखंड इस बात का प्रमाण है कि विदेशी आक्रांताओं की घृणा, कट्टरता और विध्वंस की नीति के आगे हमारी आस्था, साहस और सृजनशीलता की अमर शक्ति हर क्षण अडिग रही। आज बाबा सोमनाथ का जो भव्य स्वरूप हम देख रहे हैं, वह सरदार वल्लभभाई पटेल की निष्ठा, डॉ राजेंद्र प्रसाद की आस्था, कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी जी की जिजीविषा और लाखों सनातन धर्मावलंबियों के बलिदान का ही प्रतिफल है। सोमनाथ मंदिर के विध्वंस के एक हजार साल…

Read More