बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित घने जंगल और पहाड़ी इलाके में चल रही है, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सल विरोधी अभियान तेज कर रखा है। रुक-रुक कर हो रही फायरिंग से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान अभी जारी है, इसलिए फिलहाल मुठभेड़ के सटीक स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारियां साझा नहीं की जा सकतीं। उन्होंने…
Author: shivam kumar
खूंटी। झारखंड आंदोलनकारी एवं आबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को बुलाए गए झारखंड बंद का खूंटी जिले में व्यापक असर देखने को मिला। विभिन्न आदिवासी संगठनों के आह्वान पर जिले के खूंटी, तोरपा, मारचा, कर्रा, रनिया समेत कई इलाकों में सुबह से ही सड़क जाम कर दिया गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। बंद समर्थकों ने प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध कर दिया, जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहा, वहीं जिला मुख्यालय के साथ-साथ तोरपा, तपकरा,…
हजारीबाग। हजारीबाग के बडकागांव क्षेत्र के बरवाडीह में एक दुखद सड़क हादसे में तेतरी देवी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एनटीपीसी का एक हाईवा वाहन उन्हें कुचलकर फरार हो गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। यह वाहन तेल बेचकर लौट रहा था। इस हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जबरदस्त जाम लगा दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग मृतक के परिवार को तत्काल उचित मुआवजा दिए जाने की मांग कर…
रांची। झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के चलते कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने आज राज्य के छह विशेष जिलों के लिए ‘शीतलहर’ (Cold Wave) का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बोकारो, रामगढ़, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। यहाँ सुबह और रात के समय चलने वाली बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कांके और खूंटी में जमा देने वाली ठंड तापमान के आंकड़ों ने एक बार फिर विशेषज्ञों को चौंका दिया है। शुक्रवार को खूंटी राज्य का सबसे ठंडा इलाका…
विशेष लो प्रोफाइल में रहते हैं, लेकिन अपनी काबिलियत का महत्व समझते हैं मुद्दों की समझ गहरी है जो आने वाले दिनों में दिखेगी चुनौती तो कई हैं लेकिन मिशन एक झारखंड फतह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की झारखंड प्रदेश इकाई ने अपने एक तपे-तपाये नेता आदित्य प्रसाद साहू को अपना अध्यक्ष चुना है। आदित्य साहू झारखंड भाजपा का ऐसा चेहरा हैं, जो हमेशा लो प्रोफाइल में रह कर अपना काम करते हैं। वह न तो गुटबाजी करते हैं और न ही इसमें विश्वास करते हैं। वह सबके दोस्त हैं और सबके चहेते भी। सबसे अहम वह बोलते…
जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर जयपुर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं वीआईपी मूवमेंट के चलते दोपहर बाद शहर के कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति दोपहर 1ः40 बजे जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन करेंगी। इसके पश्चात वे सड़क मार्ग से दोपहर 2ः10 बजे सिविल लाइंस स्थित लोक भवन पहुंचेंगी, जहां उनका अल्पकालिक कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोपहर 3ः50 बजे लोक भवन से प्रस्थान कर राष्ट्रपति शाम 4ः20 बजे सीकर रोड स्थित नींदड़ हाउसिंग स्कीम, हरमाड़ा पहुंचेंगी।…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ रांची पुलिस की जांच पर फ़िलहाल रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और संबंधित पक्षों पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि जांच के नाम पर केंद्रीय एजेंसी के काम में बाधा नहीं डाली जा सकती। ईडी ने इस जाँच के खिलाफ कोर्ट में दलील दी थी। जिसके बाद इसकी सुनवाई आज हाईकोर्ट में हुई है। कोर्ट ने इस मामले में जवाबदेही तय करते हुए राज्य सरकार को 7 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने का…
पलामू। पलामू शहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बरामद होने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह शव कान्दू मोहल्ला स्थित रेलवे लाइन के किनारे से बरामद किया गया है। शव देखकर प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान दतला ( पुकारू नाम) के रूप में की गई है प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने करीब 7:30 बजे की सुबह युवक का शव देखा। जो अक्सर स्टेशन परिसर के आसपास ही देखा जाता था। और छोटी-मोती चोरी…
रांची। झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। राज्य में खूंटी जिला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 2.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि डाल्टेनगंज में यह 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में झारखंड के 9 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि शुक्रवार को किसी भी जिले…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित द्वितीय राज्य सिविल सेवा परीक्षा (JPSC-2) में हुए भारी अनियमितता के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज कर ली है। इस ईसीआईआर में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा नामित कुल 60 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें JPSC के पूर्व शीर्ष अधिकारियों से लेकर बेईमानी से चयनित हुए अधिकारी शामिल हैं। ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों की जांच की जाएगी। आरोप है कि अयोग्य उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल…
रांची। राजधानी की सड़कों को जाम मुक्त बनाने के लिए रांची नगर निगम ने कमर कस ली है। गुरुवार को नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर चर्च रोड से कर्बला चौक तक सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई से इलाके के अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए निगम ने इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से अंजाम दिया। कार्रवाई शुरू करने से पहले अंचल कार्यालय के अमीन ने सड़क की विधिवत मापी की ताकि किसी भी तरह की कानूनी त्रुटि न रहे। डेली मार्केट चौक…
