पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने उपजिला मेंढर के बालाकोट सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गई। भारतीय जवान भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। मृतक महिला की पहचान रेशम बी पत्नी मोहम्मद अजाम निवासी मेंढर जबकि घायल की पहचान हाकम बी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 2 बजे के करीब…
Author: shivam kumar
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब साढ़े सात लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,752 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 7,42,417 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 482 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 20,642 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,64,944 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,883 मरीज…
जम्मू संभाग के रौजौरी जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई लेकिन अभी तक भूकंप के केंद्र का पता नहीं चल पाया है। इस भूकंप में किसी प्रकर के नुकसान की कोई नहीं है। घरों में मौजूद जब लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए तो वह अपने घरों से बाहर निकल आए और काफी देर तक बाहर ही रहे। पिछले कुछ समय से लगातार अंतराल के बाद जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं जिससे यहां के लोग दहशत में हैं। उल्लेखनीय है…
लद्दाख के गलवान घाटी में भारत चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद पूरे देश के साथ-साथ राजधानी कोलकाता के कारोबारियों ने भी चीन से आयात फिलहाल बंद कर दिया है। कोलकाता के मध्य में चांदनी चौक मार्केट है जो इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री का हब है। यहां चीनी सामानों की 70 फ़ीसदी बिक्री होती है। इसमें खिलौने, लाइट्स, इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स आदि शामिल है। अब बताया गया है कि 15 और 16 जून की रात जब चीन के सैनिकों के साथ झड़प हुई थी और भारत के 20 जवान शहीद हुए थे उसके बाद से ही आयात बंद…
तेल कंपनियों ने आज ग्राहकों को राहत भरी खबर दी है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। कल पेट्रोल के दाम स्थिर थे, लेकिन डीजल 25 पैसे महंगा हो गया था।
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु को जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि दी है। बुधवार सुबह उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर ज्योति बसु को श्रद्धांजलि देती हुई एक तस्वीर साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि जयंती के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु को विनम्र श्रद्धांजलि दे रही हूं। उल्लेखनीय है कि आठ जुलाई 1914 को जन्मे ज्योति बसु कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जानेमाने राजनेता थे। वे सन् 1977 से लेकर 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहकर भारत के लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने वाले लोगों में शुमार रहे हैं।…
तेल कंपनियों ने आम आदमी की जेब का बोझ बढ़ाना एक बार फिर से शुरू कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी के बीच मंगलवार को घरेलू बाजार में पेट्रोल की कीमत को तो नहीं छुआ गया, लेकिन डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई। सरकारी तेल कंपनियों ने आज डीजल 25 पैसे महंगा कर दिया। इससे पहले लगातार 7 दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई तब्दीली नहीं हुई थी। डीजल की कीमत बढ़ने का असर महंगाई पर सीधा दिखता है क्योंकि माल ढुलाई में इसी ईंधन का इस्तेमाल होता है। बीते जून…
बेगूसराय। लॉकडाउन के बाद अनलॉक-टू चल रहा है, जिसमें लॉकडाउन के दौरान बंद हुए तमाम काम-धंधे शुरू हो चुके हैं। कोरोना का संक्रमण भले ही बढ़ रहा है लेकिन जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। इन सारी कवायदों के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों ने तीन महीने तक परदेस में लॉकडाउन रहे बिहार के श्रमिकों-कामगारों को अब डराना शुरू कर दिया है, जिसके कारण घर वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। देश के विभिन्न शहरों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर प्रवासियों का धैर्य जवाब दे चुका है। दिल्ली, मुंबई और पूर्वोत्तर भारत कि विभिन्न शहरों में…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हरित शहर न्यूटाउन में स्वच्छ ऊर्जा के लिए एक और शानदार पहल की जा रही है। यहां अब सोलर ट्री यानी सौर पेड़ लगाए जाएंगे जिससे क्षेत्र की गलियां, सड़कें, पार्क रोशनी से जगमगाएंगी। गैर परंपरागत ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत यह निर्णय लिया गया है। महानगर के बाहरी इलाके में सैटेलाइट शहर के तौर पर उभर रहे न्यू टाउन में नगर निकाय के अधिकारियों ने हरित ऊर्जा के प्रयास के तहत लगातार कई पहल किए हैं जिसमें से अब यह जो लॉटरी सबसे ज्यादा चर्चित है। न्यू टाउन…
टिकटॉक को भारत में पूरी तरीके से बैन कर दिया गया है. साथ ही इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा दिया गया है. अब इसे न ही भारत में इस्तेमाल किया जा सकता है और न ही डाउनलोड किया जा सकता है। अब टिक टॉक के विकल्प के तौर पर कई ऐप्स आ चुके हैं जिनमें से ज्यादातर ये दावा कर रहे हैं कि ये भारत की ही ऐप्स हैं। इसके बावजूद भी अभी तक कोई भी एप टिकटॉक को रिप्लेस नहीं कर पाया है। टिकटॉक के जाने के बाद अब टिक टॉक को लेकर एक…
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब सात लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,252 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 7,19,665 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 467 लोगों की मौत हुई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 20,160 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,59,557 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,515 मरीज स्वस्थ हुए हैं।…
