Author: shivam kumar

आयकर विभाग ने टीडीएस फॉर्म को व्यापक बनाने के लिए इसमें कुछ अहम बदलाव किए हैं। विभाग ने इनमें टैक्‍स (कर) की कटौती नहीं करने के कारणों की जानकारी देने को अनिवार्य कर दिया है। वहीं, बैंकों को नए फॉर्म में एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी निकासी पर ‘स्रोत पर की गई कर की कटौती’ (टीडीएस) की जानकारी भी देनी होगी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक ई-कॉमर्स ऑपरेटरों, म्यूचुअल फंड और कारोबारी ट्रस्टों की ओर से लाभांश वितरण, नकदी निकासी, प्रोफेशनल्स फीस शुल्क और ब्याज पर टीडीएस लगाने के लिए…

Read More

नई दिल्‍ली। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद आर्थिक और कारोबारी गतिविधियां पटरी पर लौटती हुई दिख रही हैं। माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने बताया कि जून, 2020 में औसतन प्रतिदिन 14 लाख से ज्‍यादा ई-वे बिल निकाले गए, जो लॉकडाउन से पहले के स्तर का करीब 77 फीसदी है।  बता दें कि 50 हजार रुपये से अधिक के माल के परिवहन के लिए ई-वे बिल जरूरी होता है। माल एवं सेवा कर नेटवर्क ने रविवार देर रात को दी गई सूचना में कहा कि जून में प्रतिदिन 14.26 लाख ई-वे बिल निकाले गए। जीएसटीएन ने बयान में…

Read More

राज्य में बाढ़ के हालात में धीरे-धीरे सुधार होता दिखाई दे रहा है। असम आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से रविवार की देर शाम जारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या अब 17 रह गई है। राज्य में 22 मई से बाढ़ के जो हालात बने हैं वह अब भी कामय हैं। हालांकि बीच-बीच में स्थिति काफी सामान्य हुई थी लेकिन अचानक फिर से बारिश तेज हो गई, जिसके चलते बाढ़ के हालात बेकाबू हो गए। केंद्रीय जल आयोग की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार निमातीघाटी (जोरहाट) और धुबरी में ब्रह्मपुत्र; एनटी रोड क्रॉसिंग (शोणितपुर) में जिया भराली; धरमतुल (नगांव) में…

Read More

 राजस्थान में कोरोना संक्रमण से तीन और मौतें हुई हैं। अलवर में दो और अन्य प्रदेशों के एक संक्रमित ने दम तोड़ा। इन्हें मिलाकर अब तक राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 459 हो गया है। राज्य के 13 जिलों में सोमवार सुबह 99 नए संक्रमित मिले हैं। फिलहाल राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 20,263 हो गई है। इनमें से 15 हजार 968 लोग स्वस्थ हो गए हैं और 15 हजार 627 लोग घरों को लौट चुके हैं। प्रदेश में भरतपुर में 27, जयपुर में 24, अलवर में 12, कोटा में 9, झुंझुनूं में 8, दौसा में 5, उदयपुर…

Read More

कोरोना महामारी के चलते भारत से विदेशी बाजारों में निर्यात पर भारी असर पड़ा है। न केवल उत्पादन बल्कि मांग में भी सुस्ती है जो अगली कुछ तिमाही तक कायम रहने के अनुमान हैं। बैंकरों ने कहा कि यह व्यवधान छह से आठ महीने तक जारी रहने वाला है, जब तक कि उत्पादन सामान्य ना हो जाए। आंकड़े के मुताबिक वर्ष 2017, 2018 और 2019 में भारतीय वस्तुओं का निर्यात तेज था। सेवाओं का निर्यात और भी बेहतर था। यह ऐसा समय था जब भारतीय रुपया काफी नीचे आ गया था। मार्च 2020 में निर्यातकों द्वारा अंतिम समय पर इनवॉयस…

Read More

चीन को सबक सिखाने के लिए भारतीयों ने चीनी सामानों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। लोग अब कोशिश कर रहे हैं कि वो चीन का बना कोई भी सामान न खरीदें। भारत सरकार ने भी चीनी वस्तुओं के आयात को कम करने के लिए कई तरह के कदम उठाए हैं। इन सबके बावजूद चीन का बहिष्कार कर पाना उतना आसान नहीं, जितना की लग रहा है। क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था में चीन की जड़ें काफी मजबूत हैं। भारत की प्रमुख स्टार्टअप कंपनियों में चीनी कंपनियों की ओर से बड़ा निवेश किया गया है। चीन ने बड़ी से बड़ी…

Read More

बेहतर वैश्विक संकेतों के बीच सप्‍ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 379.87 अंक और 1.05 फीसदी की उछाल के साथ 36,401.29 के स्‍तर पर और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 125.55 अंक और 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ 10,772.90 के स्‍तर पर ट्रेंड करता दिख रहा है। बाजार में कारोबार के दौरान अच्छी खरीददारी देखने को मिल रही है। बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी है, जबकि अन्य इंडेक्स भी मजबूत दिख रहे हैं। कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयरों में…

Read More

सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार 7वें दिन लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दी। आज, सोमवार, को भी दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले, बीते जून में लगातार 21 दिनों तक लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले, बीते जून में लगातार 21 दिनों तक लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि उस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग नरमी रही थी। आज से 5 दिन पहले, मतलब बीते सोमवार को जहां डीजल 13 पैसे महंगा हुआ वहीं पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे…

Read More

देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब सात लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24,248 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 6,97,413 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 425 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 19,693 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,53,287 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,350 मरीज स्वस्थ…

Read More

देश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर केंद्र सरकार क निशान पर लिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भविष्य में जब भी विफलता की बात होगी तो तीन बातों ‘कोविड-19, नोटबंदी और जीएसटी’ को हमेशा याद किया जाएगा। राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कहा कि तीन मसले कोविड-19, नोटबंदी और जीएसटी ऐसे विषय हैं, जिनकी विफलता पर भविष्य चर्चा होगी। इतना ही नहीं हार्वर्ड के बिजनेस स्कूल में विफलता के तौर पर इन तीन विषयों पर अध्ययन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बातें बताती हैं…

Read More

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि राहुल गांधी देश का मनोबल गिराने के लिए सशस्त्र बलों की वीरता पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल उस वंश परंपरा से आते हैं जिसके लिए रक्षा समिति नहीं बल्कि कमीशन मायने रखता है। नड्डा ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी रक्षा मंत्रालय की स्थायी समिति की एक भी बैठक में शामिल नहीं होते हैं लेकिन दुख की बात है कि देश का मनोबल गिराने के लिए हमारे सशस्त्र बलों की वीरता पर सवाल उठाते हैं।…

Read More