अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिला में मंगलवार तड़के 01 बजकर 33 मिनट 16 सेकेंड पर 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का झटका मध्य रात्रि को महसूस हुआ। जिसके चलते लोगों को इसका पता नहीं चल सका। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र तवांग जिला से 90 किमी दूर नार्थ नार्थ ईस्ट में जमीन के अंदर 170 किमी नीचे बताया गया है। भूकंप का एपीक सेंटर 28.36 उत्तरी अक्षांश तथा 92.12 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।
Author: shivam kumar
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सोमवार को पत्रकार तरुण सिसोदिया की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए एम्स में उनकी आत्महत्या के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। एक समाचार पत्र के लिए स्वास्थ्य कवर करने वाले तरुण सिसोदिया कोरोना से संक्रमित थे और उनका एम्स में इलाज चल रहा था। इसी बीच यह समाचार आया कि उन्होंने एम्स की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा कि वह युवा पत्रकार सिसोदिया की मौत से काफी दुखी हैं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण है। अपना दुख जाहिर करने के लिए उनके पास शब्द…
कोविड-19 संकट के बीच कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में बनने वाले वेयरहाउसेस में इस साल ई-कॉमर्स और एफएमसीजी कंपनियों की हिस्सेदारी बढ़ेगी। एक वैश्विक संपत्ति परामर्श फर्म के एक अधिकारी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान शहर में वेयरहाउसिंग स्पेस की मांग काफी हद तक ई-कॉमर्स और एफएमसीजी कंपनियों द्वारा अनुगृहीत की जाएगी। कोलकाता और आसपास के इलाकों में पूरे वेयरहाउसिंग स्पेस में ई-कॉमर्स की हिस्सेदारी 27 फीसदी है, जबकि पिछले साल एफएमसीजी का हिस्सा पांच फीसदी था। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में कुल वेयरहाउसिंग स्पेस हिस्सेदारी में काफी उछाल आने की उम्मीद है क्योंकि…
मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 55.04 अंक और 0.15 फीसदी की बढ़़त के साथ 36,542.32 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 4.65 अंक और 0.043 फीसदी की बढ़त के साथ 10,768.30 के स्तर पर बना हुआ है। कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयरों में गिरावट है, जबकि बजाज फाइनेंस की लोन ग्रोथ कमजोर रहने के बावजूद इसके शेयर लगभग 3 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर…
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने चाइनीज ऐप जूम के बहिष्कार करने का ऐलान किया है। कारोबारियों के शीर्ष संगठन कैट ने मंगलावार को चाइनीज वीडियो कांफ्रेंसिग ऐप जूम की जगह रिलायंस जियो की जियोमीट ऐप का इस्तेमाल करने की घोषणा की है। बता दें कि लद्दाख के गलवान घाटी की घटना के बाद भारत सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार के इस कदम का असर अब दिखने लगा है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवान ने कहा कि देशभर के व्यापारी और कारोबारियों के संगठन जूम प्लेटफॉर्म का अब इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि…
अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार के संकेत दिखने लगे हैं। कोविड-19 के संक्रमण से प्रभावित अर्थव्यवस्था में सुधार एवं विकास के रास्ते पर लाने के लिए अनुकूल नीतिगत उपायों के साथ आने वाले वक्त में और तेजी से सुधार की उम्मीद है। वित्त मंत्रालय की जारी एक रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आई है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की जून में जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत की वृद्धि दर शून्य से नीचे 4.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है। ये अप्रैल, 2020 में जारी आईएमएफ के अनुमान के मुकाबले 6.4 फीसदी कम है। वित्त मंत्रालय…
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा 15 अगस्त तक कोरोना वायरस का वैक्सीन लॉन्च करने के दावे को वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने अवैज्ञानिक ठहराया है। उन्होंने कहा है कि आईसीएमआर के दावों में कोई सच्चाई नहीं है, सिर्फ लोगों को भरमाया जा रहा है। हालांकि डीजीसीआई ने भारत बायोटेक की कोवाक्सिन और जायडस कैडिला की जायकोव-डी वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल की मंजूरी दी है। कपिल सिब्बल ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा है, आईसीएमआर का 15 अगस्त को कोरोना वायरस की वैक्सीन का दावा अवैज्ञानिक है। यह वैसा ही है जैसे प्रधानमंत्री ने कहा था कि महाभारत 18…
सावन के पहले सोमवार पर काशीपुराधिपति की नगरी में पहली बार कंकर-कंकर शिवमय का नजारा नहीं दिखा। वैश्विक महामारी कोरोना संकट के चलते बाबा विश्वनाथ के दरबार में कांवड़ियों के बोलबम और हरहर महादेव का गगनभेदी उद्घोष नहीं गूंजा। फीके माहौल में अपेक्षाकृत बहुत कम शिवभक्तों ने मुंह पर मास्क लगाने के साथ शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर सैनिटाइज होने के बाद रेड कार्पेट पर चलकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान पूरे मंदिर परिक्षेत्र में सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया। एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी और दशाश्वमेध सीओ अवधेश पांडेय खुद फोर्स के साथ मंदिर…
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाले कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर सोमवार को पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी ने इनाम बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दिया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिये चुनौती बने विकास की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं हर पहलू पर अपनी नजर बनाये हुए हैं। विकास दुबे की गोलियों से शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों की आग ठण्ड भी नहीं हुई थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद 24 घण्टे बीतने के साथ यह राशि बढ़ा कर एक लाख रुपये…
दिल्ली हाई कोर्ट ने जामिया हिंसा मामले में जांच की मांग करने वाली याचिका पर पर सुनवाई आज फिर टाल दिया है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई सुनवाई के बाद सभी पक्षों को उन मसलों की सूची देने का निर्देश दिया जिन पर कोर्ट सुनवाई करेगा। कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की ओर से बताए गए आपत्तिजनक जवाब को हटाने का निर्देश दिया। इस मामले पर अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। आज सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने एक याचिकाकर्ता के जवाबी हलफनामा कुछ अंशों पर गंभीर आपत्ति जताई। जवाबी…
भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए अथक परिश्रम किए और देश के विकास में उनका बड़ा योगदान था। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि मातृभूमि के लिए उनका प्यार हमेशा हर भारतीय के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उन्होंने कहा, ‘वह एक महान देशभक्त थे, जिन्होंने भारत की जम्मू और कश्मीर की राष्ट्रीय एकता…
