Author: shivam kumar

 करगिल में 18 हजार फीट ऊंची बर्फ की चोटियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने का अनुभव रखने वाली भारतीय सेना के लिए लद्दाख की खून जमा देने वाली बर्फीली पहाड़ियां कोई मायने नहीं रखतीं। चीन से तनातनी फिलहाल खत्म होती नहीं दिखती, इसलिए सेना ने ठंड के दिनोंं में भी चीनियों से मोर्चा संभालने के इरादे से खुद को तैयार कर लिया है। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत-चीन के बीच मई से चल रही तनातनी सैन्य, राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयास किए जाने के बावजूद फिलहाल खत्म होती नहीं दिख रही है। तीन दौर की सैन्य वार्ताओं में…

Read More

 गुजरात में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। ऐसे में लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई है। वहीं देवभूमि द्वारका जिले के जामखंभालिया में रविवार शाम से हो रही बारिश की वजह से स्थिति काफी बिगड़ गई है। जामखंभालिया में गांव के निचले इलाकों में पानी भर गया। भारी बारिश की वजह से द्वारका और आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवा भी बाधित हो गई है। इस बाबत मौसम विभाग के अधिकारी राकेश कुमार ने कहा है कि कच्छ पर बना निम्न दबाव अगले चार-पांच दिनों तक बना रहेगा।…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उनके विचार ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अत्यंत अनुसरणीय हैं। नड्डा ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘राष्ट्रोत्थान व सेवा भाव को आधार बनाकर भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वाले परम श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन। समतामूलक समाज व अखंड भारत की संकल्पना के पोषक आपके विचार “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण में अत्यंत अनुसरणीय हैं।’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुखर्जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचार थे। वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक,…

Read More

महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन में परिवहन सेवायें बंद रहने  और फिर  राज्य सरकार के साथ बस मालिकों के टकराव के कारण प्राइवेट बसों के नहीं चलने की वजह से टिकट छपाई का कारोबार  बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे  टिकट छापने  प्रिंटिंग प्रेस और उनमें  काम करने वाले कर्मचारी भी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान उनका कारोबार बिल्कुल नहीं हुआ है। यहां तक कि जून के प्रारंभ में सेवाओं के बहाल होने के बाद भी कारोबार में तेजी नहीं है क्योंकि अब भी कई बसों के सड़कों पर नहीं उतरने…

Read More

 मप्र विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर की नियुक्ति होनी है। प्रोटेम स्पीकम जगदीश देवड़ा के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। वहीं अब कांग्रेस ने प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं और नियुक्ति को अवैधानिक बताया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जेपी धनौपिया ने रामेश्वर शर्मा के प्रोटेम स्पीकर पद…

Read More

फ्रांस की बहुराष्ट्रीय हॉस्पिटालिटी कंपनी एकॉर ने कोलकाता के दो होटलों के साथ व्यवसायिक  करार  खत्म कर लिया है। इसकी वजह से कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ी हुई है। एकॉर ने कोलकाता की अंबुजा-नेवटिया ग्रुप के साथ करार किया था जो कोलकाता में पांच सितारा होटल स्विसोटेल का संचालन करता है।  एकॉर इंडिया के मुताबिक  कॉन्ट्रैक्ट का कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसे रिन्यू नहीं किया गया है। एकॉर के प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा कि 1 जुलाई, 2020 से अंबुजा-निवटिया, स्विसोटेल कोलकाता के साथ हमारे मैनेजमेंट ने कॉन्ट्रैक्ट की समाप्ति कर दी है जिसके बाद अब हम…

Read More

अयोध्या, 05 जुलाई (हि.स.)। गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर राम नगरी के सरयू घाट पर सामूहिक स्नान पर पाबंदी लगा दी गई और मंदिरों में जाकर दर्शन पर भी रोक लगा दिया गया। पुलिस प्रशासन ने जगह जगह बैरियर लगाकर अयोध्या में बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन और स्नान से रोका जा रहा है। देश में कोरोना क्रमण को देखते हुए गुरुपूर्णिमा पर राम नगरी में बाहरी श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित है और सीमा पर श्रद्धालुओं को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम के साथ अयोध्याा आने आने से रोका जा रहा है। बाहर से आने वालों…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के कुकरैल वन में पौध रोपण कर उत्तर प्रदेश में ‘मिशन वृक्षारोपण-2020’ का शुभारम्भ किया। इस मिशन के अन्तर्गत व्यापक जनसहभागिता एवं अन्तर्विभागीय समन्वय के माध्यम से आज राज्य भर में एक दिन के अंदर 25 करोड़ से अधिक औषधीय, फलदार, पर्यावरणीय, छायादार, चारा औद्योगिक व प्रकाष्ठ की दृष्टि से महत्वपूर्ण 201 से अधिक प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक भी ‘मिशन वृक्षारोपण-2020’ के तहत आज विभिन्न जिलों में पौध रोपण कर रहे हैं। कार्यक्रम को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सहित 26 राजकीय विभागों तथा विभिन्न…

Read More

गुवाहाटी। असम में अब तक का सर्वाधिक एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सामने आई है। यह संख्या वाकई में चौंकाने वाली है। इससे यह भी साबित हो रहा है कि स्वास्थ्य विभाग और सरकार ने इसको लेकर जो तैयारियां शुरू की हैं, संभवतः आने वाले दिनों में वह भी नाकाफी हो जाएं। बावजूद असम में पिछले 24 घंटे के दौरान असम में 1202 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। जबकि 416 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। नये कुल 1202 मरीजों में से अकेले 777 मामले सिर्फ गुवाहाटी में दर्ज हुए हैं। राज्य…

Read More

 कुशीनगर के पचरुखिया में 29 अगस्त 1994 को दस्यु सरगनाओं ने जब छह पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतारा था। उस समय भी पुलिस ने ठीक कानपुर गैंगवार के बाद कि तरह जंगल दस्युओं के खात्मे का अभियान चलाया था। तब बिहार प्रान्त की पुलिस ने भी यूपी पुलिस का सहयोग किया था। संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ने चुन चुन—कर दस्युओं को मारा। उसके बाद से फिर कभी दस्यु उभर नहीं पाए। यूं कह लीजिए जंगल पार्टी के नाम से कुख्यात दस्युओं से कुशीनगर ही नहीं पड़ोसी बिहार प्रान्त के जनपदों को भी मुक्ति मिल गई। यूपी के कुशीनगर…

Read More

देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब पौने सात लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24,850 नए मामले सामने आए हैं। एक ही दिन में आने वाले नए मरीजों में यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 6,73,165 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 613 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण की वजह से अब तक 19,268 लोगों की मौत हो चुकी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,44,814 एक्टिव…

Read More