Author: shivam kumar

मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों टाइगर को लेकर घमासान मचा हुआ है। टाइगर भी कोई जंगल वाला नहीं बल्कि राजनेता खुद को टाइगर बता रहें हैं। विधानसभा चुनाव के बाद सीएम शिवराज ने खुद के लिए टाइगर जिंदा है बयान देकर चर्चा बटोरी थी। अब एक बार फिर कांग्रेस छोड़ भाजपा में हाल ही में शामिल हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अपने लिए टाइगर जिंदा है बयान दिया है। उनके इस बयान पर कांग्रेस चुटकी ले रही है और पूछ रही है कि एक ही जंगल में दो शेर कैसे हो सकते…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्‍मनिर्भर भारत अभियान का असर अब दिखने लगा है। रिलायंस के डिजिटल प्‍लेटफॉर्म्‍स जियो ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए जूम का देशी विकल्‍प जियोमीट (JioMeet) ऐप गुरुवार देर शाम लॉन्‍च कर दिया। जियो ने अपने नए एचडी वीडियो कांफ्रेंसिंग ऐप जियोमीट को आमजन के इस्तेमाल के लिए भी ओपन कर दिया है। जियोमीट के उपयोग के लिए यूजर्स को कोई शुल्क का भुगतान भी नहीं करना होगा, ये बिल्‍कुल मुफ्त है। दरअसल रिलायंस जियो के जियोमीट ऐप पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए अब किसी इनवाइट कोड की जरूरत भी नही पड़ेगी। जियोमीट ऐप पर 100 से…

Read More

 हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके साथियों ने देर रात पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गये। इसके बाद से लगातार पुलिस टीम बदमाशों को घेरे हुए है और कई घंटे से चल रही मुठभेड़ में दो बदमाश मार गिराये गये हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्र बताते हैं कि घटनास्थल से करीब चार किमी दूर विकास के करीबी प्रेम प्रकाश पाण्डेय और अतुल दुबे मारे गये हैं। चौबेपुर थानाक्षेत्र के बिकरु गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गयी कई थाना की फोर्स जैसे ही देर रात…

Read More

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों में बांदा जनपद के सहेवा गांव का बेटा देवेंद्र मिश्रा भी शामिल है। इनके शहीद होने की खबर आते ही पूरे गांव में मातम छा गया, लेकिन दूसरी ओर गांव के लोग अपने गांव को गौरवान्वित करने वाले देवेंद्र मिश्रा को सैल्यूट भी कर रहे हैं। जनपद के गिरवा थाना अंतर्गत ग्राम सहेवा निवासी देवेंद्र मिश्रा इस समय बिल्हौर सीओ के पद पर तैनात थे।आज सवेरे जैसे ही उनके शहीद होने की जानकारी उनके भाइयों को मिली। वैसे ही पूरा परिवार गांव से तड़के…

Read More

 भारत में तैयार किए जा रहे कोरोना वैक्सीन कैंडिडेट का मानव परीक्षण सात जुलाई से शुरू होने जा रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(आईसीएमआर) ने वैक्सीन बनाने के काम में जुटे सभी स्टेकहोल्डर को चिट्ठी लिखकर परीक्षण का काम प्राथमिकता से 15 अगस्त तक पूरा करने को कहा है। माना जा रहा है कि 15 अगस्त को स्वदेश में बनी कोरोना वैक्सीन बीबीवी152कोविड  लॉंच की जा सकती है। आईसीएमआर द्वारा लिखी चिट्ठी में साफ कहा कि वैक्सीन को बनाने में जुटे सभी कैंडिडेट इसे प्राथमिकता मानते हुए 15 अगस्त से पहले परीक्षण पूरा करें। परीक्षण सफल रहने के बाद इसे 15 अगस्त…

Read More

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को बेहतर वैश्विक संकेतों के बीच बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में अच्छी बढ़त है। कारोबार के दौरान बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 200 अंकों की तेजी के साथ 36,000 के पार और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 60 अंकों के करीब तेजी के साथ 10613 के स्तर पर ट्रेड करता  दिखा है। कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं,  बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, एयरटेल, एचयूएल, एचसीएल टेक…

Read More

ताजमहल, कुतुबमीनार, लालकिले जैसे ऐतिहासिक स्मारकों का दीदार अब लोग फिर से करीब से कर सकेंगे। कोरोना के चलते देश भर में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान बंद किए गए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सभी ऐतिहासिक स्मारक और संग्रहालय 6 जुलाई से खोले जा रहे हैं। संस्कृति मंत्रालय ने गुरुवार को सभी ऐतिहासिक स्मारक व संग्रहालय खोलने का फैसला लिया है। हालांकि राज्य सरकार हालात की समीक्षा के बाद वहां स्थित स्मारकों को खोलने या बंद रखने का फैसला ले सकती है। इन स्मारकों में प्रवेश के लिए वे सभी दिशा-निर्देश लागू होंगे जो स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय…

Read More

बारामुला, बारामुला जिले के सोपोर इलाके का एक 22 वर्षीय फुटबॉलर युवक लापता हो गया है। उसके परिजनों ने गुरुवार को प्रशासन से बेटे का पता लगाने की अपील करने के साथ ही यह भी आशंका जताई है कि कहीं उनका बेटा गुमराह होकर किसी आतंकी संगठन में शामिल हो गया है। 24 जून से लापता युवक के परिजन कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकी संगठनों से भी अपील कर रहे हैं कि अगर वह गलती से उनके पास चला गया है तो वह उसे समझाकर वापस घर भेज दें। आमिर के परिजनों ने पुलिस स्टेशन सोपोर में उसकी गुमशुदगी की…

Read More

आयकर विभाग ने कोविड-19 की महामारी के बीच आयकरदाताओं को राहत बड़ी राहत दी है। विभाग ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कर बचत निवेश और भुगतान की समय-सीमा को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। आयकर विभाग ने गुरुवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी है। आयकर विभाग ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हमने समय-सीमा को और बढ़ा दिया है। अब वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कर बचत निवेश और भुगतान 31 जुलाई, 2020 तक किया जा सकता है। बता दें कि पहले ये समय-सीमा जून 30, 2020  था, जिसे आयकर विभाग ने बढ़ाया है। उल्‍लेखनीय है कि वित्‍त…

Read More

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का अंतत: गुरुवार को विस्तार हो ही गया। राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में 28 मंत्रियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें 20 को कैबिनेट और आठ को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश भाजपा विनय सहस्त्रबुद्धे समेत सभी बड़े नेता और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को 20 कैबिनेट और 08 राज्यमंत्रियों…

Read More