जियो के बाद अब भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने एक बड़ी डील की है। दरअसल भारती एयरटेल अपने डेटा बिजनेस की 25 फीसदी हिस्सेदारी अमेरिकी कंपनी कार्लाइल को बेच रहा है. 75 फीसदी हिस्सेदारी एयरटेल के पास ही रहेगी। दोनों कंपनियों के बीच ये डील 1780 करोड़ रुपये में हुई है. कंपनी ने बधुवार को एक बयान में यह जानकारी दी. इससे नेक्सट्रा का मूल्यांकन 1.2 अरब डॉलर होने की संभावना है जो कि 9,084 करोड़ रुपये से अधिक है। भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा है कि भारती एयरटेल और कम्फर्ट इनवेस्टमेंट्स नेक्सट्रा…
Author: shivam kumar
जब से सरकार ने 59 पॉप्युलर चाइनीज ऐप्स को बैन किया है, तब से ही लोगों के मन में एक सवाल आ रहा है कि आखिर PubG Mobile और Zoom को बैन क्यों नहीं किया गया है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि जब चीन के लगभग हर पॉप्युलर ऐप्स को बैन किया गया है, तो इसे क्यों छोड़ दिया गया. पबजी यानी प्लेयर अननोन बैटलग्राउंड्स भारत के लोकप्रिय गेम में से एक है। ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि ये चीनी गेम हैं. जबकि ये पूरी तरीके से सच नहीं है। इस गेम को दक्षिण कोरिया की…
कोरोना वायरस को खत्म करने का दावा करने वाली कोरोनिल दवाई पर उठे विवाद पर बुधवार को पतंजलि योगपीठ में योगगुरु स्वामी रामदेव ने संवाददाता सम्मेलन में सफाई दी। बाबा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके खिलाफ मिथ्या प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने पूर्ण प्रक्रिया के तहत ही दवा का ट्रायल किया है। पतंजलि ने ट्रायल में होने वाली प्रक्रिया में किसी भी प्रकार से किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। बाबा ने कहा कि क्या रिसर्च करने का अधिकार सिर्फ सूट-टाई वाले डॉक्टरों को ही है। कोई बाबा या साधरण व्यक्ति यह काम नहीं कर सकता है।…
भोजपुरी ऐक्ट्रेस रानी चटर्जी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वह डिप्रेशन से गुजर रही हैं और अब हिम्मत नहीं बची है। उन्होंने आत्महत्या करने की बात भी कही है। इन सब बातों के लिए रानी चटर्जी ने धनंजय सिंह नाम के व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है। रानी चटर्जी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘डिप्रेशन से मैं बहुत ज्यादा अब डिस्ट्रब हो चुकी हूं अक्सर मैं स्ट्रॉन्ग बने रहने की और पॉजिटिव बने रहने की बात करती हूं पर अब और नहीं हो पा रहा है। ये आदमी कई सालो से…
दिल्ली हाई कोर्ट ने ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिकने वाले सामानों का निर्माण करने वाले देश का नाम डिस्प्ले करने की मांग करनेवाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई सुनवाई के बाद नोटिस जारी किया। यह याचिका वकील अमित शुक्ला ने दायर की है जिसमें कहा गया है कि लीगल मेट्रोलॉजी रूल्स में 2017 में बदलाव कर सामानों का निर्माण करनेवाले देश का नाम ई-कॉमर्स वेबसाइट को डिस्प्ले करना अनिवार्य है। लेकिन इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।…
बेगूसराय। जनकवि बाबा नागार्जुन ने अपनी रचना अकाल और उसके बाद में लिखा था ‘कई दिनों तक चूल्हा रोया, चक्की रही उदास कई दिनों तक कानी कुतिया सोई उनके पास कई दिनों तक लगी भीत पर छिपकलियों की गश्त कई दिनों तक चूहों की भी हालत रही शिकस्त।’ देश के विभिन्न शहरों में कुछ ऐसे ही जलालत झेलकर घर वापस लौटे तथा लौट रहे प्रवासियों के हालातों की धरातलीय सच्चाई यही बयां कर रही है। देश में कोरोना के आक्रमक रूप पकड़ने के बाद 80 प्रतिशत से अधिक लोग घर आ चुके हैं। लेकिन यहां भी उनकी हालत बाबा नागार्जुन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिकित्सक दिवस पर बुधवार को डाक्टरों को सलाम किया और कहा कि आप लोग कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे हैं और आपका ऋण कभी नहीं चुका सकते हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया और कहा – मां हमें जन्म देती है, लेकिन डाक्टर हमें पुनर्जन्म देते हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, ‘संकट की इस घड़ी में अस्पतालों में सफेद कपड़ों में दिख रहे डॉक्टर-नर्स ईश्वर का ही रूप हैं। खुद को खतरे में डालकर ये हमें बचा रहे हैं। इनके साथ बुरा बर्ताव होता दिखे तो आप…
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर मांग की गई है कि चीनी कंपनियों के महाराष्ट्र, गुजरात सरकार और अडानी ग्रुप के साथ हुए समझौते को रद्द किया जाए। जम्मू-कश्मीर की वकील सुप्रिया पंडित ने याचिका दायर कर मांग की है कि गलवान घाटी में हुए टकराव के बाद सरकार चीन के साथ अपनी व्यापार नीति को भी सार्वजनिक करे। याचिका में कहा गया है कि चीन के खिलाफ देश के लोगों में काफी गुस्सा है। आम नागरिक और व्यापारी संगठन केंद्र सरकार से चीनी सामानों के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। देश भर में इसे लेकर प्रदर्शन किए…
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड बाद से ही मुंबई पुलिस लगातार इस मामले में जांच कर रही है. हाल ही में सामने आई फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस को पता चला था कि फांसी लगाने की वजह से ही सुशांत की मौत हुई थी. 5 डॉक्टरों की टीम ने इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का एनालिसिस किया था. इसके बाद पुलिस को विसरा रिपोर्ट का इंतजार था और अब वह भी सामने आ चुका है. इस रिपोर्ट में बताया गया कि सुशांत सिंह के शरीर में किसी भी तरह के संदिग्ध रसायन या जहर नहीं पाया गया है. बता…
पटना, पीएम की ओर से मंगलवार को देश के नाम संबोधन पर बिहार में सियासत गरमा गई है। प्रतिपक्ष के नेता तेजप्रताप और राबड़ी देवी ने बुधवार को भोजपुरी में ट्वीट किया है। बिहार में चुनावी मौसम में राजनीतिक बयानबाजी चरम पर है। विधानसभा चुनाव के पहले अब सभी पार्टियों चुनावी मोड में दिख रही हैं। इसी सिलसिले में अब पीएम मोदी के ट्वीट को आधार बनाकर राजद ने मोर्चा खोल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भोजपुरी में ट्वीट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव ने मोर्चा खोल दिया है। राबड़ी ने भोजपुरी में ट्वीट करते…
भुवनेश्वर, भगवान जगन्नाथ की बाहुडा यात्रा बिना भक्तों के ही (वापसी यात्रा) शुरू हो गई है। निर्धारित समय से पूर्व ही पहंडी बिजे की नीति भी प्रारंभ हो गई है। इसमें सबसे पहले चक्रराज सुदर्शन को पहंडी कर रथ पर ले जाया गया, जिसके बाद भगवान बलभद्र को पहंडी कर मौसी मां मंदिर से उनके रथ तालध्वज में लाया गया। वर्तमान में देवी सुभद्रा की पहंडी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके बाद भगवान जगन्नाथ जी की पहंडी कर उन्हें उनके रथ नंदीघोष में लाया जाएगा। इसके बाद छेरा पहँरा होगी व इसके बाद रथों को खिंचा जाएगा। उल्लेखनीय…
